TALENT HUNT ANSWERS 10/06/2019

0
52
  1. हाल ही में नौसेना ने किस देश से समुद्री डकैती को रोकने हेतु ‘P-8I लॉन्ग रेंज मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्टतैनात किया है?
    a.    ओमान
    b.    सऊदी अरब
    c.    कुवैत
    d.    इराक

ANSWER: a. ओमान
विवरण: नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मिशन आधारित तैनाती के तहत अदन की खाड़ी में गश्त करने के लिये यह कदम उठाया है. 2008 से, भारत व्यावसायिक रूप से महत्त्वपूर्ण अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी (गश्त कर रहा है. P-8I लंबी दूरी की पनडुब्बी-रोधी वारफेयर, एंटी-सरफेस वारफेयर, इंटेलिजेंस, सर्विलांस और टोही विमान’ हैं और व्यापक क्षेत्र, तटीय तथा समुद्री परिचालन में सक्षम हैं.

2. निम्न में से किस देश के विदेश मंत्रालय ने अपने वीज़ा नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए वीज़ा आवेदन हेतु लोगों को अपने विवरण में सोशल मीडिया का विवरण देने का प्रावधान किया है?
a.    भारत
b.    अमेरिका
c.    नेपाल
d.    चीन

ANSWER: b. अमेरिका 
विवरण: नए नियमों के तहत अब आवेदकों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट का नाम और उसके पाँच सालों के रिकॉर्ड की जानकारी जमा करवानी होगी. साथ ही उसे अपना ईमेल address और फोन नंबर भी देना होगा. अमेरिकी ग्रह मंत्रालय द्वारा इन नियमों को लाने का मुख्य उद्देश्य आतंकवादियों और अन्य खतरनाक लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना है.

3. अमेरिका ने हाल ही में सामान्य प्राथमिकता प्रणाली (GSP) के तहत किस देश के उत्पादों को शुल्क में मिलने वाली छूट आगे और जारी न रखने की घोषणा की है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    पाकिस्तान
d.    भारत

ANSWER: d. भारत
विवरण: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, विशेष रूप से आर्थिक संबंधों के क्षेत्र में ये ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें समय-समय पर आपस में ही हल कर लिया जाता है. भारत इस मुद्दे को नियमित प्रक्रिया के एक हिस्से के रूप में ही देखता है और वह अमेरिका के साथ आर्थिक तथा जनसंबंध दोनों ही क्षेत्रों में मज़बूत संबंध बनाने का प्रयास भी जारी रखेगा. ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, कनाडा, यूरोपीय संघ, आइसलैंड, जापान, कज़ाखस्तान, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, रूसी संघ, स्विट्ज़रलैंड, तुर्की और अमेरिका GSP को प्राथमिकता देने वाले देशों में प्रमुख हैं.

4. हाल ही में किस राज्य में निपाह वायरस के पहले संक्रमित व्यक्ति की पहचान की गई है?
a.    केरल
b.    तमिलनाडु
c.    ओडिशा
d.    तेलंगाना

ANSWER: a. केरल
विवरण: केरल में एक बार फिर निपाह वायरस ने दस्तक दी है. एर्नाकुलम का रहने वाला 23 साल का एक व्यक्ति पुणे वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया. राज्य के 86 संदिग्ध मरीजों पर निगरानी रखी जा रही है.

5. हाल ही में किस वेबसाइट द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार विश्व के शीर्ष 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 8 शहर शामिल हैं?
a.    अमेज़न डॉट कॉम
b.    ब्लैक पेंगुइन डॉट कॉम
c.    एल डोराडो डॉट कॉम
d.    वेदर डॉट कॉम

ANSWER: c. एल डोराडो डॉट कॉम
विवरण: मौसम निगरानी वेबसाइट एल डोराडो के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दुनिया के 15 सबसे गर्म जगहों में से 8 स्थान भारत के हैं. वहीं, अन्य स्थान पड़ोसी देश पाकिस्तान में है. एल डोराडो के अनुसार, चुरु का तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं, दूसरे स्थान पर पाकिस्तान का जकोबाबाद शहर है, जहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचा.