Talent Hunt Answers 11/08/2018

0
82
  1. किस भारतीय शहर में विश्व प्रसिद्ध फर्नीचर मेगा स्टोर आइकिया (IKEA) ने अपना शोरूम खोला है?
    a.    दिल्ली
    b.    बेंगलुरु
    c.    हैदराबाद
    d.    मुंबई

ANSWER:  c. हैदराबाद
विवरण: विश्वप्रसिद्ध स्वीडन का फर्नीचर मेगा स्टोर आइकिया (IKEA) अब भारत में भी खुल गया है. इसका पहला स्टोर हैदराबाद में खोला गया है.

 

  1. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ग्रहण की?
    a.    न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन
    b.    न्यायमूर्ति अरविन्द त्यागी
    c.    न्यायमूर्ति शंकर प्रसाद
    d.    न्यायमूर्ति जीवीके गौड़

ANSWER: a. न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन
विवरण: न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन ने गुरूवार को यहां दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली.

  1. निम्नलिखित में से किस दिन प्रत्येक वर्ष अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाता है?
    a.    06 अगस्त
    b.    07 अगस्त
    c.    08 अगस्त
    d.    09 अगस्त

ANSWER: d. 09 अगस्त
विवरण: भारत छोड़ो आंदोलन की याद में प्रत्येक वर्ष 09 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाता है.

  1. हाल ही में किस देश ने 16 बिलियन डॉलर की अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की है?
    a.    ईरान
    b.    चीन
    c.    भारत
    d.    रूस

ANSWER: b. चीन
विवरण: चीन ने लगभग 16 बिलियन डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी 25% उत्पाद शुल्क लगा दिया है. इससे विश्व की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं का व्यापार युद्ध और गहरा गया है.

 

  1. हाल ही में किस राज्य द्वारा ओबीसी समुदाय के लोगों को 500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की गई?
    a.    उत्तर प्रदेश
    b.    छत्तीसगढ़
    c.    महाराष्ट्र
    d.    हरियाणा

ANSWER:  c. महाराष्ट्र
विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के लोगों को 500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की.