Talent Hunt Answers 14/05/2018

0
82

TALENT HUNT QUIZ

 

  1. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा हिंसा पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु कितने वन स्टॉप सेंटर बनाए जाने को मंजूरी दी गई?
  2.    100
  3.    200
  4.    250
  5.    300

ANSWER – a. 100

विवरण: केंद्र सरकार ने हिंसा पीड़ित महिलाओं की तत्काल मदद के लिए नौ राज्यों में सौ अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर्स स्थापित करने की मंजूरी दे दी है.

 

  1. हाल ही में विश्व की पहली माइक्रोफैक्ट्री किस देश में शुरू की गई है?
  2.    ऑस्ट्रेलिया
  3.    इंग्लैंड
  4.    फ्रांस
  5.    चीन

ANSWER – a. ऑस्ट्रेलिया

विवरण: विश्व की पहली माइक्रोफैक्ट्री ऑस्ट्रेलिया में शुरू की गई है. यह इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सामान जैसे कि स्मार्टफोन और लैपटॉप को फिर से उपयोग के लिए मूल्यावान सामग्रियों में बदल सकता है.

 

  1.  सेना में महिलाओं को किस प्रकार की भूमिका में छोड़कर अन्य भूमिकाओं में स्थायी कमीशन दिया जायेगा?
  2.    इंजीनियरिंग भूमिका
  3.    लड़ाकू भूमिका
  4.    संचार भूमिका
  5.    उपरोक्त में से कोई नहीं

ANSWER – b. लड़ाकू भूमिका

विवरण: सेना में महिलाओं के लिए एक विशेष कैडर का निर्माण कर उन्हें कई क्षेत्रों में स्थायी कमीशन देने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है. महिलाओं को लड़ाकू भूमिका छोड़कर बाकी भूमिकाओं में स्थायी कमीशन दिया जायेगा

 

  1.  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा कौन से कार्यकाल के लिए हाल ही में पदभार संभाला गया?
  2.    तीसरे
  3.    चौथे
  4.    पांचवें
  5.    छठे

ANSWER – b. चौथे

विवरण: 65 वर्षीय व्लादिमीर पुतिन को को चौथी बार देश के राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी गयी.

 

  1. राज्यसभा के नियमों में परिवर्तन हेतु निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है?
  2.    वेंकैया नायडू
  3.    संबित पात्रा
  4.    वी के अग्निहोत्री
  5.    अर्जुन तिल्हानी

ANSWER – c. वी के अग्निहोत्री

विवरण: राज्यसभा के नियमों में परिवर्तन हेतु बनाई गई समिति की अध्यक्षता राज्यसभा पूर्व महासचिव वी के अग्निहोत्री करेंगे और उसमें विधि मंत्रालय के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव आर एस धलेता भी शामिल होंगे.