TALENT HUNT ANSWERS 22/04/2019

0
59
  1. किस देश ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है?
    a.    चीन
    b.    रूस
    c.    नेपाल
    d.    फ्रांस

ANSWER: c. नेपाल
विवरण: नेपाल ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है. इसे अमेरिका के वर्जीनिया से अंतरिक्ष में छोड़ा गया. इसका वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम है.

2. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक2019 में भारत निम्न में से कितने स्थान पर है?
a.    140वें
b.    138वें
c.    126वें
d.    132वें

ANSWER: a. 140वें
विवरण: विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत की रैकिंग पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान गिरकर 140वें स्थान पर पहुंच गई है.

3. भारत में किस देश के उच्चायुक्त रह चुके सोहैल महमूद ने 17 अप्रैल 2019 को देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया?
a.    इराक
b.    ईरान
c.    बांग्लादेश
d.    पाकिस्तान

ANSWER: d. पाकिस्तान
विवरण: भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके सोहैल महमूद ने 17 अप्रैल 2019 को देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया. सोहैल महमूद ने तहमीना जांजुआ का स्थान लिया है, जो दो साल तक पाकिस्तान की विदेश सचिव के रूप में सेवा देने के बाद 16 अप्रैल को इस पद से सेवानिवृत हो गईं.

4. किस देश के प्रधानमंत्री सौमेयलोयू बोबेये मैगा ने देश के मध्य में बढ़ती हिंसा से निपटने और गत महीने हुए नरसंहार को लेकर आलोचनाओं के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया?
a.    रूस
b.    माली
c.    इराक
d.    सूडान

ANSWER: b. माली
विवरण: माली के प्रधानमंत्री सौमेयलोयू बोबेये मैगा ने देश के मध्य में बढ़ती हिंसा से निपटने और गत महीने हुए नरसंहार को लेकर आलोचनाओं के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया.

5. हाल ही में भारत और किस देश की नौसेनाओं ने चार दिवसीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया?
a.    नेपाल
b.    पाकिस्तान
c.    बांग्लादेश
d.    वियतनाम

ANSWER: d. वियतनाम
विवरण: भारत और वियतनाम की नौसेनाओं ने हाल ही में चार दिवसीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया. इस अभ्यास का आयोजन वियतनाम में कैम रनह खाड़ी में किया गया.