Talent Hunt Answers 25/11/2018

0
95

1. भारत और किस देश ने 22 नवंबर 2018 को कृषि शोध और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश बढ़ाने के लिए पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. नेपाल
c.  चीन
d.  रूस

ANSWER: a. ऑस्ट्रेलिया 
विवरण:भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 22 नवंबर 2018 को एग्रीकल्चरल रिसर्च (कृषि शोध) और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश बढ़ाने के लिए पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं.

2. स्पेसएक्स ने लोगों को चंद्रमा और एक दिन मंगल ग्रह पर ले जाने के उद्देश्य से बनाए गए रॉकेट बीएफआर (बिग फाल्कन रॉकेट) का नया नाम क्या रखा है?
a.  मूनशिप
b.  स्टारशिप
c.  गनशिप
d.  सनशिप

ANSWER: b. स्टारशिप
विवरण:स्पेसएक्स ने लोगों को चंद्रमा और एक दिन मंगल ग्रह पर ले जाने के उद्देश्य से बनाए गए रॉकेट बीएफआर (बिग फाल्कन रॉकेट) का नया नाम स्टारशिप रखा है.

3. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस देश में 22 नवंबर 2018 को महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया?
a. नेपाल
b. रूस
c. ऑस्ट्रेलिया
d.  चीन

ANSWER: c. ऑस्ट्रेलिया
विवरण:राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 22 नवम्बर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने कहा कि संघर्ष के इस दौर में अहिंसा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश अधिक प्रासंगिक है.

4. पद्मश्री से सम्मानित नारायण दास महाराज का 19 नवंबर 2018 को जयपुर में निधन हो गया, निम्न में से वे कौन थे?
a. संत
b. पत्रकार
c. डॉक्टर
d. गायक

ANSWER: a. संत
विवरण:पद्मश्री से सम्मायनित नारायण दास महाराज का 19 नवंबर 2018 को जयपुर में निधन हो गया. वे एक संत थे. उन्हें सामाजिक सेवा के लिए जनवरी 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

5. निम्न में से किस देश ने संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद संयुक्त राष्ट्र प्रवासन संधिको खारिज कर दिया?
a. चीन
b. रूस
c. इराक
d. ऑस्ट्रेलिया

ANSWER: d. ऑस्ट्रेलिया
विवरण:ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद ‘संयुक्त राष्ट्र प्रवासन संधि’ को खारिज कर दिया हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 21 नवंबर को घोषणा की है कि वह संयुक्त राष्ट्र के प्रवासन समझौते को अस्वीकार कर देगा.