Talent Hunt Answers 26/05/2018

0
109

TALENT HUNT QUIZ

1.ICRA (इक्रा) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश की जीडीपी 2017-18 की चौथी तिमाही में कितने पर पहुंचने की उम्मीद है?
a. 7.4%
b. 7.2%
c. 6.6%
d. 5.6%
ANSWER – a. 7.4%
विवरण: कंपनियों के बेहतर लाभ और रबी की अच्छी फसल से 2017-18 की जनवरी – मार्च तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि सुधरकर 7.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.

2. निम्नलिखित में से किस एजेंसी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की उपलब्धतता पर कराये गये सर्वेक्षण में भारत 145वें स्थान पर रहा?
a. मूड़ीज़
b. फ़ोर्ब्स
c. द लांसेट
d. ब्लूमबर्ग
ANSWER – c. द लांसेट
विवरण: हाल ही में लांसेट द्वारा जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में 145 नंबर पर है. लांसेट द्वारा कुल 195 देश शामिल किये गये.

3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a. ओल्गा टोकर्कज़ुक
b. नेविदा आतरेक्यो
c. साशा पेत्रोविच
d. मिखाइल देमित्रिदेव
ANSWER – a. ओल्गा टोकर्कज़ुक
विवरण: पोलैंड की साहित्यकार ओल्गा टोकर्कज़ुक ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मैन बुकर पुरस्कार जीता. उन्हें यह पुरस्कार उन्हें फिक्शन उपन्यास ‘फ्लाइट्स’ के लिए दिया गया.

4. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा यह कहा गया कि जीएसटी के कारण भारत की विकास दर धीमी है?
a. संयुक्त राष्ट्र
b. विश्व बैंक
c. यूनिसेफ
d. आईएलओ
ANSWER – a. संयुक्त राष्ट्र
विवरण: यूएन रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी व्यवस्था और बैंकों की कर्ज वसूली की समस्या से देश की आर्थिक वृद्धि में 2017 में गिरावट आई लेकिन इसमें धीरे धीरे सुधार की उम्मीद है.

5. हाल ही में किस कैबिनेट मंत्री ने विराट कोहली, साइना नेहवाल और ऋतिक रोशन को फिटनेस चैलेंज दिया?
a. सुरेश प्रभु
b. राजनाथ सिंह
c. सुषमा स्वराज
d. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
ANSWER – d राज्यवर्धन सिंह राठौड़
विवरण: ओलंपिक रजत पदक विजेता रह चुके खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरुकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है.