TALENT HUNT ANSWERS 30/01/2020

0
81

1. मध्य प्रदेश के बाएं हाथ के किस तेज़ गेंदबाज़ फर्स्ट-क्लास में डेब्यू पर पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले इतिहास में पहले क्रिकेटर बन गए हैं?
a. रवि यादव
b. आर्यन जुयल
c. अंकित राजपूत
d. समीर रिज़वी

ANSWER: a. रवि यादव
रवि यादव ने उत्तर प्रदेश के आर्यन जुयल, अंकित राजपूत और समीर रिज़वी के विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की. रवि ने पारी में 16-5-61-5 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए. पदार्पण मैच में भारत में दो गेंदबाजों जवागल श्रीनाथ (कर्नाटक) और जोगदर राव ने हैट्रिक ली हैं, लेकिन वे भी पहले ही ओवर में ऐसा कमाल नहीं कर सके हैं.

2. अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुनीता चंद्रा का हाल ही में निधन हो गया. वे किस खेल से जुड़ीं हुई थी?
a. क्रिकेट
b. हॉकी
c. फुटबॉल
d. टेनिस

ANSWER: b. हॉकी 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निधन पर दुख जताते हुए उन्हें ‘देश का गौरव’ बताया. वे 76 साल की थीं. वे वर्ष 1956 से 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए खेली. वे इस दौरान वर्ष 1963 से 1966 तक टीम की कप्तान भी रहीं. उन्होंने भारतीय महिला हॉकी को नई ऊँचाई प्रदान की. वे कुछ समय से वृद्धावस्था की समस्याओं से जूझ रही थीं.

3. नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला चौथा राज्य निम्न में से कौन बना?
a. केरल
b. बिहार
c. पश्चिम बंगाल
d. तमिलनाडु

ANSWER: c. पश्चिम बंगाल 
यह प्रस्ताव पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने सदन में पेश किया था. इससे पहले केरल, पंजाब और राजस्थान में इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा चुका है. पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 06 सितंबर 2019 को एनआरसी के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए गैर-मुस्लिम समुदायों- हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी तथा ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है.

4. हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस देश के 3000 वर्ष पुराने प्राचीन मानव की आवाज़ को दोबारा सुनने में कामयाबी पाई है?
a. अंगोला
b. चाड
c. मिस्र
d. कोमोरोस

ANSWER: c. मिस्र
मिस्र में इन संरक्षित प्राचीन मानवों/शवों को ममी (Mummy) कहा जाता है. वैज्ञानिकों ने ध्वनि संश्लेषण तकनीक के माध्यम से नेस्यामूं के ममी की आवाज़ की पुनरोत्पत्ति की है. 3000 वर्षीय मिस्र की ममी का नाम नेस्यामूं था. ध्यातव्य है कि यह नाम उसके ताबूत के शिलालेख के अनुसार है. ऐसा माना जाता है कि नेस्यामूं रामसेस XI के शासन के दौरान का था. उस दौरान वह थेब्स में एक मुंशी या पुजारी के रूप में काम करता था.

5. वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को किस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. अमेरिका

ANSWER: d. अमेरिका
भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी तरनजीत सिंह संधू वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं. वे वॉशिंगटन में हर्षवर्द्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे. हर्षवर्द्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव बनाया गया है. तरनजीत सिंह संधू वॉशिंगटन डीसी में जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक भारतीय दूतावास के उप प्रमुख थे.