TALENT HUNT QUIZ ANSWERS 3/05/2019

0
104
  1. हाल ही में किस बैंक द्वारा देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन कार लोन जारी किये जाने की घोषणा की गई है?
    a.    एसबीआई
    b.    येस बैंक
    c.    एचडीएफसी
    d.    सेन्ट्रल बैंक

ANSWER: a. एसबीआई
विवरण: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ‘ग्रीन कार लोन’ की शुरुआत की है. बैंक ने इसकी दरें सामान्य ऑटो लोन के मुकाबले 0.20 फीसदी कम तय की है.

2. हाल ही में किस मुस्लिम बहुल देश ने हिंदू पिता, मुस्लिम मां की बेटी को जन्म प्रमाणपत्र दिया है?
a.    पाकिस्तान
b.    कुवैत
c.    अफगानिस्तान
d.    यूएई

ANSWER: d. यूएई
विवरण: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने प्रवासियों के लिए शादी के नियमों से इतर भारत के एक हिंदू व्यक्ति और मुस्लिम महिला की बेटी को जन्म प्रमाणपत्र दे दिया है.

3. हाल ही में किस देश में मानव के सबसे प्राचीन पैरों के निशान खोजे जाने का दावा किया गया है?
a.    अमेरिका
b.    चिली
c.    ब्राज़ील
d.    मेक्सिको

ANSWER:  b. चिली
विवरण: यह एक पैर का निशान है और वो भी 15,600 साल पुराना है. चिली में इसे खोजा गया है. शोधकर्ताओं के अनुसार, यह अमेरिका में पाया गया सबसे पुराना पैर का निशान माना जा रहा है.

4. नेपाल ने हाल ही में माउंट एवरेस्ट से कितनी मात्रा में कचरा एकत्रित किया है?
a.    2000 किलोग्राम
b.    3000 किलोग्राम
c.    4000 किलोग्राम
d.    5000 किलोग्राम

ANSWER: b. 3000 किलोग्राम
विवरण: नेपाल में 14 अप्रैल से शुरू हुए महत्वकांक्षी सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से करीब 3,000 किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया है. इस अभियान का लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी से कचरे को हटाना है.

5. भारत में हाल ही में किस जगह पर बोधिसत्वा की 1700 वर्ष पुरानी मूर्ति की खोज की गई है
a.    हरियाणा
b.    तमिलनाडु
c.    तेलंगाना
d.    महाराष्ट्र

ANSWER: c. तेलंगाना
विवरण: खोजकर्ताओं ने हाल ही में तेलंगाना स्थित पानिगिरी में बोधिसत्वा की 1700 वर्ष पुरानी मूर्ति की खोज की है. माना जा रहा है कि यह इक्ष्वाकु के शासन के दौरान की है.