राष्ट्रपति ने खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए

0
20

1 राष्ट्रपति ने खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए। इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2023द्रोणाचार्य पुरस्कार-2023अर्जुन पुरस्कार-2023ध्यानचंद पुरस्कार-2023तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2022राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2023; और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी-2023 शामिल हैं। जम्‍मू कश्‍मीर की पैरा तीरंदाज शीतल देवी को अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। शीतल देवी एशियाई पैरा खेलों में दो स्‍वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली पैरा तीरंदाज बनी हैं। फोकोमीलिया से पीड़ित बिना भुजाओं के यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे पहली अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज भी हैं। उन्‍होंने 2024 पेरिस पैरा ओलंपिक खेलों में भी स्‍थान पक्‍का कर लिया है। शीतल देवी जम्‍मू डिविजन के किश्तवाड़ जिले के सुदूरवर्ती गांव लोही धार की रहने वाली है।

2 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे गुजरात के गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ गुजरात के अहमदाबाद में सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गांधीनगर तक रोड शो किया। इस दौरान श्री मोदी ने सड़क पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। दोनों नेताओं ने गांधीनगर में द्विपक्षीय बैठक की और कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्युसीपूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता और मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का शुभारंभ किया। दो लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन ट्रेड शो भारत का अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक ट्रेड शो होगा। पांच दिन के सम्‍मेलन में कुल सौ देश अतिथि देश और 33 देश भागीदार के रूप में शामिल हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, संयुक्‍त अरब अमीरात, ब्रिटेन, जर्मनी और नॉर्वे सहित 20 देशों के एक हजार से अधिक अनुसंधान क्षेत्र के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। इस बार सम्‍मेलन का आयोजन 13 हॉल में होगा। सभी हॉल ‘मेक इन गुजरात’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न विषयों को समर्पित होंगे। इसमें करीब 450 एम.एस.एम.ई इकाइयां भी शामिल होंगी। ट्रेड शो में इलेक्ट्रिक वाहन, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर सुरक्षा जैसे उभरते उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक उत्पाद और सेवाएँ प्रस्तुत की जाएंगी।

3 इंद्र मणि पांडेय ने बिम्सटेक के महासचिव का कार्यभार संभाला

अनुभवी भारतीय राजनयिक इंद्र मणि पांडेय ने सात सदस्यीय बिम्सटेक के नए महासचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1990 बैच के अधिकारी पांडे जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे थे। बिम्सटेक (BIMSTEC) में भारत के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। पांडेय ने ढाका में बिम्सटेक के सचिवालय में इसके चौथे महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने भूटान के तेनजिन लेकफेल की जगह ली। इस प्रतिष्ठित पद पर उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

4 भूटान में पूर्व प्रधानमंत्री शेयरिंग तॉबगे की पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसदीय चुनाव जीत लिया

भूटान के संसदीय चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की पीपल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी- पीडीपी ने अधिकतर सीटें जीत ली हैं और नई सरकार गठित करने जा रही है। भूटान ब्रॉड‍कास्टिंग सर्विस ने खबर दी है कि सत्‍ता में वापसी के लिए 47 नेशनल असेम्‍बली की सीटों में से पीडीपी ने 30 सीटें जीती हैं। वहीं भूटान तेंद्रेल पार्टी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। 58 वर्षीय शेरिंग तोबगे दूसरी बार प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

5 श्री ग्रैबियल अत्तल होंगे फ्रांस के नये प्रधानमंत्री

श्री ग्रैबियल अत्तल फ्रांस के नये प्रधानमंत्री होंगे। वे वर्तमान में शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। 34 वर्षीय गेब्रियल अत्तल आधुनिक फ्रांस के इतिहास के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। श्री अत्‍तल एलिजाबेथ बर्न का स्थान लेंगे जिन्होंने 20 महीने कार्यभार संभालने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

6 अमरीका ने धार्मिक स्‍वतंत्रता की गंभीर अवहेलना को लेकर चीन और पाकिस्‍तान सहित दस देशों को विशेष चिंता वाली श्रेणी में रखा

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने धार्मिक स्‍वतंत्रता की गंभीर अवहेलना करने के मामले में विशेष चिंता वाले देशों की श्रेणी में चीन, पाकिस्‍तान, उत्तर कोरिया, क्‍यूबा, इरीट्रिया, ईरान, निकारागुआ, रूस, सऊदी अरब, ताजिकिस्‍तान, तुर्कमेनिस्‍तान और म्‍यांमा को रखा है। श्री ब्लिंकन ने अल-शबाब, बोको-हराम, हयात तहरीर अल-शाम, हूती, आईएसआईएस-साहेल, आईएसआईएस-पश्चिम अफ्रीका, अलकायदा के सहयोगी जमात नस्र अल-इस्‍लाम वल-मुस्लिमीन और तालिबान को विशेष चिंता वाले गुट के रूप में भी चिन्हित किया है। श्री ब्लिंकन ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस द्वारा 1998 में अंतरराष्‍ट्रीय धार्मिक स्‍वतंत्रता अधिनियम को पारित करने और प्रभावी बनाने के बाद धार्मिक स्‍वतंत्रता को आगे बढाना अमरीकी विदेश नीति का मुख्‍य उद्देश्‍य रहा है। इसके अलावा ब्लिंकन ने धार्मिक स्‍वतंत्रता के गंभीर उल्‍लंघन के मामले में विशेष निगरानी सूची के देशों के रूप में अल्‍जीरिया, अजरबैजान, मध्‍य अफ्रीकी गणतंत्र, कोमोरॉस और वियतनाम को श्रेणीबद्ध किया है।

7 शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कला उत्सव का शुभारंभ किया

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय उत्सव का शुभारंभ किया। राष्‍ट्रीय बाल भवन में श्री प्रधान ने कहा कि कला उत्सव सीखने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्कूली छात्रों की प्रतिभा और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए मंत्रालय की एक पहल है। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव संजय कुमार, अपर सचिव आनंदराव पाटिल, एन.सी.ई.आर.टी. निदेशक दिनेश सकलानी उपस्थित थे। तीन दिन के कला उत्सव में शास्त्रीय और पारंपरिक लोक गायन संगीत, वाद्य संगीत, शास्त्रीय और लोक नृत्य, दृश्य कला, स्वदेशी खिलौने, खेल और अभिनय सहित 10 कला रूपों में प्रदर्शन होंगे। 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 700 छात्र इन सभी शैलियों में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

8  मेरिका ने पेरेग्रीन मिशन वन शुरू किया

संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेरेग्रीन मिशन वन (Peregrine Mission- 1) शुरू किया है, जो 50 से अधिक वर्षों में चंद्रमा पर उतरने का पहला प्रयास है। हालाँकि, लॉन्च के कुछ ही घंटों बाद अंतरिक्ष यान में “तकनीकी रूप से” ईंधन रिसाव होने के बाद लैंडिंग का प्रयास विफल हो गया। इस मिशन का नेतृत्व निजी अंतरिक्ष उद्यमों, एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी (Astrobotic Technology) और यूनाइटेड लॉन्च एलायंस (United Launch Alliance) द्वारा किया जा रहा है जो सहयोगी मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण के लिये निजी क्षेत्र की क्षमताओं का लाभ उठाने की दिशा में बदलाव का संकेत है। Apollo कार्यक्रम के बाद पेरेग्रीन लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यान में से एक होगा। पेरेग्रीन लूनर लैंडर, जिसे पेरेग्रीन मिशन- 1 के नाम से भी जाना जाता है, एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी द्वारा निर्मित एक चंद्र लैंडर है। यह नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के कॉमर्शियल लूनर पेलोड सर्विसेज़ (CLPS) कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य व्यापक लूनर इकॉनमी को प्रोत्साहित करना है। NASA विज्ञान और प्रौद्योगिकी पेलोड को चंद्रमा की सतह तक पहुँचाने के लिये CLPS पहल के तहत विभिन्न अमेरिकी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहा है। CLPS अनुबंध का उद्देश्य आगामी मानवयुक्त मिशनों की तैयारी में चंद्र अन्वेषण, प्रयोग तथा प्रौद्योगिकी प्रदर्शन की सुविधा प्रदान करना है। इसके चंद्रमा के मध्य अक्षांश क्षेत्र तक पहुँचने की उम्मीद है जिसे साइनस विस्कोसिटैटिस (Sinus Viscositatis) अथवा बे ऑफ स्टिकीनेस (Bay of Stickiness) कहा जाता है।

9 फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी, भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की आत्मकथा

भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने “फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी: एन ऑटोबायोग्राफी” शीर्षक से अपनी आत्मकथा लिखी है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की एक छाप, पेंगुइन वीर द्वारा जनवरी 2024 में प्रकाशित होने वाली यह पुस्तक उन विविध अनुभवों पर प्रकाश डालती है, जिन्होंने जनरल एमएम नरवाने के चरित्र को आकार दिया है, जो उनके बचपन से लेकर सशस्त्र सेवाओं में उनके शानदार वर्षों तक फैले हुए हैं।

10 जनरल वीके सिंह द्वारा मनोरमा मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक ‘संस्कृति के आयाम’ का विमोचन

जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त), केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मनोरमा मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक ‘संस्कृति के आयाम’ का विमोचन किया। हिंदी भाषा में लिखी गई यह पुस्तक शिक्षा मंत्रालय (एमओई) के तहत कार्यरत नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक भारतीय ज्ञान, परंपरा और संस्कृति के बारे में बात करती है।

11 भारतीय महिलाओं के लिए सर्वोत्तम शहर के रूप में चेन्नई शीर्ष पर

विविधता, समानता और समावेशिता सलाहकार अवतार ग्रुप के भारत में महिलाओं के लिए शीर्ष शहर (टीसीडब्ल्यूआई) 2023 के निष्कर्षों के अनुसार, कामकाजी महिलाओं के लिए समावेशिता और अनुकूलता के मामले में चेन्नई 2023 में महिलाओं के लिए शीर्ष भारतीय शहर के रूप में उभरा। अध्ययन में शामिल दोनों श्रेणियों में तमिलनाडु के शहर शीर्ष पर रहे; एक मिलियन से अधिक आबादी वाली श्रेणी में 49 शहर और दस लाख से कम आबादी वाली श्रेणी में 64 शहर हैं। चेन्नई दस लाख से अधिक की श्रेणी में शीर्ष पर है, और तिरुचिरापल्ली दस लाख से कम की श्रेणी में शीर्ष पर है। दक्षिणी राज्य में भी कुल सात शहर सूची में शामिल थे।

12 ICC ने स्टंपिंग, कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियमों में संशोधन किया

आईसीसी ने एक बार फिर क्रिकेट के नियमों में एक अहम बदलाव किया है। आईसीसी ने स्टंपिंग के नियमों में बदलाव किया है। स्टंपिंग को लेकर अब खिलाड़ी जितने भी डीआरएस के लिए अपील करेंगे वह सभी फैसले साइड-ऑन कैमरों को देखकर लिए जाएंगे। ऐसे में अब स्टंप्स के सामने और पीछे के कैमरों को देखकर फैसला नहीं लिया जाएगा। इसमें गेंद अगर स्टंप्स को लगी होगी तो इस आधार पर फैसला लिया जाएगा। यह नियम 12 दिसंबर 2023 से लागू किया गया है। ऐसे में अगर किसी टीम को स्टंप्स के पीछे का कैच (कैच-बिहाइंड) देखना है तो उसके लिए टीम को अलग से डीआरएस की अपील करनी होगी। अगर कन्कशन के दौरान खिलाड़ी को गेंदबाजी करने से रोका जाता है तो उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को गेंदबाजी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही आईसीसी ने खिलाड़ी की चोट का आकलन और इलाज करने के लिए 4 मिनट का समय तय किया है।

13 प्रवासी भारतीय दिवस

प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) भारतीय प्रवासियों और देश के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान का सम्मान करने के लिये वर्ष 2003 से प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस अवसर को मनाने के लिये 9 जनवरी का दिन इसलिये चुना गया क्योंकि वर्ष 1915 में इसी दिन महान प्रवासी भारतीय महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे और भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था। वर्ष 2015 से प्रत्येक दो वर्ष में एक बार PBD मनाने और बीच की अवधि के दौरान थीम-आधारित PBD सम्मेलन आयोजित करने के लिये इसके प्रारूप को संशोधित किया गया था।

14 जर्मनी के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी फ्रांज बेकनाबाउएर का 78 वर्ष की आयु में निधन

प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाडी फ्रांज बेकनबाउएर का जर्मनी में 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज ने सोशल मिडिया पर एक पोस्‍ट में उनके निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है और उन्‍हें फुटबॉल का महानतम् खिलाडी बताया है। जर्मनी में फुटबॉल के सम्राट के नाम से चर्चित फ्रांज बेकनबाउएर ने खेलों के क्षेत्र में देश की महत्‍पूर्ण उपलब्धियों में केन्‍द्रीय भूमिका निभाई थी। उन्‍होंने पश्चिम जर्मनी के लिए 1972 में यूरोपीय चैंपियनशिप और अपने घरेलू मैदान पर विश्‍व कप जीतकर 103 सम्‍मान हासिल किए। उनकी बायर्न म्‍यूनिख टीम 1970 के मध्‍य में विश्‍व के प्रमुख क्‍लब के रूप में जानी जाती थी। उसने लगातार 3 यूरोपिय कप और जर्मन ट्रॉफियां जीती। बेकनबाउएर को दो बार यूरोपियन फुटबॉलर ऑफ द इयर घोषित किया गया था