वित्तमंत्री अरुण जेटली ने देश में न्यायिक और शिक्षा प्रणाली में आमूल सुधारों का आग्रह किया

0
155

CURRENT G.K.

 

1.संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद येरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में अमरीकी मान्यता के खिलाफ मसौदा प्रस्ताव पर मतदान करेगा :-

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज उस मसौदा प्रस्ताव पर मतदान करेगा जिसमें सभी देशों को येरुशलम में दूतावास खोलने से मना किया गया है। सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य मिस्र ने यह मसौदा प्रस्ताव पेश किया है। इससे पहले इस सिलसिले में एक आपात बैठक बुलाई गई थी।

 

2.चिली में कन्ज़रवेटिव नेता सेबेस्टियन पिनेरा ने राष्ट्रपति चुनाव जीता :-

चिली में अरबपति और कन्ज़रवेटिव नेता सेबेस्टियन पिनेरा राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं। उनके प्रतिद्वन्द्वी मध्य-वामपंथी एलेखान्दो गीलर ने हार स्वीकार कर ली है। 98 प्रतिशत से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है। पिनेरा को 54 प्रतिशत से अधिक और सीनेटर गीलर को करीब 45 प्रतिशत वोट मिले।

 

3.फिलीपीन्स में उष्णrकटिबंधीय तूफान काई-ताक के कारण भूस्खrलन में बिलीरान द्वीप की चार बस्तियों में 30 से अधिक लोगों की मौत :-

फिलीपीन्स में तूफान काई-ताक के कारण आई बाढ़ और भूस्ख लन की घटनाओं में मध्यतवर्ती द्वीप प्रांत बिलीरान में 30 से ज्यारदा लोग मारे गए हैं और कई अन्यe लापता हो गए हैं। हजारों की संख्यार में पर्यटक बीच रास्ते  में फंस गए हैं।

तूफान की वजह से 89 हजार लोग अपना घरबार छोड़कर पलायन कर गए हैं और राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

 

4.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो के कालकाजी से बोटेनिकल गार्डन खंड का उद्घाटन करेंगे :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो के कालकाजी से बोटेनिकल गार्डन खंड का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली मेट्रो सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। यह मेट्रो का पहला कॉरिडोर होगा जिसमें ट्रेन नियंत्रण संचार सिग्नल प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

5.उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड :-

उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। कई जगहों पर कल न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से भी नीचे आ गया। हिमाचल प्रदेश में अधिकतर हिस्सों में सर्दी बढ़ गई है और धूप के बावजूद तापमान में गिरावट आई है। झीलें, झरने, नदी, नाले समेत पानी के सभी स्रोत जम गये हैं।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम शुष्क रहा और कुछेक जगहों में कोहरा छाया रहा।

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में हालांकि धूप खिली रही लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। पंजाब में बठिंडा में तापमान सबसे कम 2 दशमल सात डिग्री सेल्सियस रहा।

 

6.सभी राजनीतिक दलों को लम्बे समय से अटके महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए आम सहमति बनानी चाहिए- उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू :-

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों को काफी लम्बेe समय से अटके महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए आम सहमति बनानी चाहिए। इस विधेयक में संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओँ के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।

मध्यप्रदेश के भोपाल में रविवार को महिला स्व-सहायता समूह के राज्य स्तरीय सम्मेलन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि संसद में भी महिलाओं को आरक्षण देने के प्रयास किये जा रहे हैं। नये भारत के निर्माण के लिए महिलाओं के सशक्तीओकरण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर सभी को ध्यान देना चाहिए।

 

7.वित्तमंत्री अरुण जेटली ने देश में न्यायिक और शिक्षा प्रणाली में आमूल सुधारों का आग्रह किया :-

केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने देश में न्यायिक और शिक्षा प्रणाली में आमूल सुधारों का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह काम लंबे समय से किया जाना बाकी है। श्री जेटली ने कहा कि युवाओं को पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित किये जाने की जरुरत है ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भविष्य के कर्णधार बन सकें।

श्री जेटली ने रविवार को पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल के 14वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर यह बात कही।

 

8.लोकसभा में जन प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक 2017 पेश किया जाएगा :-

लोकसभा में आज जन प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक 2017 पेश किया जाएगा। लोकसभा में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (संशोधन) विधेयक, ग्रेच्युटी भुगतान (संशोधन) विधेयक, दंत चिकित्सक (संशोधन) विधेयक, भारतीय वन (संशोधन) विधेयक, निरसन और संशोधन विधेयक,केंद्रीय सड़क निधि (संशोधन) विधेयक और अचल संपत्ति अर्जन तथा अधिग्रहण  (संशोधन) विधेयक भी पेश  किए जाएंगे।

राज्यसभा में कंपनी (संशोधन) विधेयक, भारतीय प्रबंध संस्थान विधेयक तथा भारतीय पेट्रोलियम और ऊर्जा संस्थान विधेयक लाए जाएंगे।

 

9.सेंसेक्स में चुनाव परिणामों के बाद ढ़ाई सौ से अधिक अंकों का उछाल :-

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरूआती रूझानों में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर के संकेत के बाद बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आठ सौ 67 अंक की भारी गिरावट के साथ खुला।  लेकिन बाद में दोनों राज्यों में भाजपा की स्थिति मजबूत होने के साथ इसमें सुधार आया। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्स दो सौ बारह अंक की बढ़त के साथ तैंतीस हजार छह सौ 75 पर था। नेशनल स्टॉक एक्सजेंच का निफ्टी भी 74 अंक की उछाल के साथ दस हजार चार सौ सात पर आ गया।

शुरूआत में रुपये की कीमत में 68 पैसे की गिरावट आई थी लेकिन बाद में इसमें तेजी से सुधार हुआ और केवल सात पैसे की गिरावट के साथ एक डॉलर 64 रुपये 11 पैसे का बोला गया।

 

10.फरवरी में कुछ डब्ल्यूटीओ देशों की बैठक बुला सकता है भारत :-

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर समर्थन जुटाने के लिए फरवरी में भारत विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के कुछ सदस्य देशों की बैठक बुलाएगा।

यह कदम उठाने का फैसला ऐसे समय आया है, जब विकसित देश निवेश सुविधा को बढ़ाने, ई-कॉमर्स के लिए नियम तैयार करने, लैंगिक सामनता को बढ़ावा देने और मत्स्य पालन पर सब्सिडी कम करने के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, यह बैठक भारत को सदस्य देशों के सामने विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखने में मदद करेगा और सामूहिक कार्रवाई के लिए तैयार करेगा।