विप्रो ने हासिल किया अबतक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

0
462

1.विप्रो ने हासिल किया अबतक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट :-

आइटी सेक्टर की दिग्गज भारतीय कंपनी विप्रो लिमिटेड ने अपना अब तक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। अमेरिकी कंपनी एलाइट सॉल्यूशंस एलएलसी से डिजिटल सर्विसेज के लिए विप्रो ने 1.5 अरब डॉलर (करीब 10,650 करोड़ रुपये) का 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है।

विप्रो ने रविवार को यह जानकारी दी है। भारत की सबसे बड़ी आइटी कंपनियों में शुमार विप्रो ने कहा कि उसे करार की अवधि में 1.5 अरब से 1.6 अरब डॉलर के लगभग राजस्व हासिल होगा। इस करार के तहत विप्रो अमेरिकी कंपनी को स्वास्थ्य, मानव संसाधन और वित्तीय सेवा से जुड़े समाधान मुहैया कराएगी।

 

2.भारत और साइप्रस के बीच आज होगी प्रतिनिधिस्तर की वार्ता :-

भारत और साइप्रस के बीच आज प्रतिनिधिस्तर की वार्ता होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज साइप्रस में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में कल साइप्रस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ साइप्रस के बेहद नजदीकी रिश्ते रहे है। राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों की संस्कृति प्राचीन संस्कृति है।

भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साइप्रस में रह रहे भारतीयों को बदलते भारत को देखने के लिए आमंत्रित किया।

 

3.पाकिस्तान को अमेरिका से मिला बड़ा झटका :-

आतंकी गुटों के खिलाफ ठोस कार्रवाई कर पाने में नाकाम रहने के कारण अमरीका ने पाकिस्‍तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की सहायता रद्द करने का निर्णय किया है। हालांकि अभी इस फैसले को अमरीकी कांग्रेस से मंजूरी मिलना बाकी है। अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप आतंकवाद के प्रति ढीले रवैये के कारण पाकिस्‍तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं।

इस वर्ष जनवरी में भी अमरीका ने पाकिस्‍तान को दी जाने वाली एक अरब 15 करोड़ डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी थी। अमरीका का आरोप है कि पाकिस्‍तान अफगान-तालिबान और हक्‍कानी नेटवर्क जैसे आतंकी गुटों को शह दे रहा है और उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करना चाहता।

 

4.अमेरिका की नाराजगी के बावजूद भारत रूस से खरीदेगा एस-400 मिसाइल :-

माना जा रहा है कि भारत अमेरिका के साथ ‘टू प्लस टू वार्ता’ में रूसी एस-400 ट्रिंफ एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर देगा। भारत बता देगा कि वह 40 हजार करोड़ रुपये के इस सौदे के लिए आगे बढ़ेगा। इस मामले में वह रूस से रक्षा खरीद पर लगे अमेरिका के प्रतिबंध का पालन नहीं कर सकता।

सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत इस मामले में क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात का हवाला देकर ट्रंप प्रशासन से राहत की मांग कर सकता है। इस बड़ी रक्षा खरीद के लिए भारत लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर चुका है। इसलिए वह इसे पूरा करेगा। वार्ता में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो और रक्षा मंत्री जिम मैटिस को यह बात बताई जाएगी। अमेरिका ने काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (काटसा) के तहत रूस से रक्षा खरीद को प्रतिबंधित कर रखा है। यह प्रतिबंधित रूस के क्रीमिया पर कब्जे और अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप के मद्देनजर लगाया गया है। काटसा के तहत अमेरिका उन देशों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा जो रूस से रक्षा सामग्री या खुफिया सूचनाओं का लेन-देन करते हैं।

 

5. 16 देशों के व्‍यापार मंत्रियों का वार्ताकारों को निर्देश : प्रस्‍तावित क्षेत्रीय व्‍यापक आ‍र्थिक साझेदारी वार्ताएं शीघ्र पूरी करें:-

भारत और जापान सहित 16 देशों के व्‍यापार मंत्रियों ने वार्ताकारों को निर्देश दिया है कि वे प्रस्‍तावित क्षेत्रीय व्‍यापक आ‍र्थिक साझेदारी वार्ताएं (आरसीईपी)  शीघ्र पूरी करें।

क्षेत्रीय व्‍यापक आ‍र्थिक साझेदारी वार्ताओं (आरसीईपी) को शीघ्र पूरी के मुद्दे पर विचार करने के लिए कल सिंगापुर में सम्‍पन्‍न हुई दो दिन की आरसीईपी मंत्री स्‍तरीय बैठक के बाद जारी संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि छठी आरसीईपी बैठक में वार्ताओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि मंत्रियों ने व्‍यापार वार्ता समिति द्वारा विकसित उस पैकेज को मंजूर दी जिसमें व्‍यापार की जाने वाली वस्‍तुओं और उत्‍पादों का वर्षान्‍त लेखा-जोखा दिया गया है और उन्‍होंने पैकेज में निर्धारित लक्ष्‍यों को हासिल करने की योजना का भी स्‍वागत किया।

बैठक में भारत का प्रतिनिधित्‍व वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने किया।

 

6.संयुक्‍त राष्‍ट्र के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 में अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटकों की संख्‍या में रिकार्ड वृद्धि :-

संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष2017 में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हुई। इसमें दक्षिण एशिया में भारत आने वाले पर्यटकोंकी संख्या सबसे अधिक रही। संगठन के अनुसार पर्यटकों की संख्या में इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण भारत में परिस्थितियोंका बेहतर होना और वीज़ा प्रक्रिया का सरल होना था। पिछले वर्ष डेढ़ करोड़ से ज्यादा पर्यटक भारत आए। इनमें यूरोप और अफ्रीका से आए पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा थी।

 

7.क्षुद्र ग्रह पर यान उतारेगा जापान :-

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में जापान एक नया इतिहास रचने जा रहा है। अगले महीने वह धरती से 18.6 करोड़ मील दूर क्षुद्र ग्रह रयुगु पर हायाबुसा-2 नामक अपना अंतरिक्ष यान उतारेगा। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने एक किमी चौड़े रयुगु से नमूने एकत्रित करने के लिए दिसंबर 2014 में यह मिशन शुरू किया था। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में जापान एक नया इतिहास रचने जा रहा है। अगले महीने वह धरती से 18.6 करोड़ मील दूर क्षुद्र ग्रह रयुगु पर हायाबुसा-2 नामक अपना अंतरिक्ष यान उतारेगा। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने एक किमी चौड़े रयुगु से नमूने एकत्रित करने के लिए दिसंबर 2014 में यह मिशन शुरू किया था।

 

8.अमेरिका ने दो पाकिस्तानी फर्मों पर रोक लगाई :-

परमाणु हथियारों और मिसाइल संबंधी तकनीक के कारोबार से जुड़े होने के शक में अमेरिका ने दो पाकिस्तानी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। टेक्नोलॉजी लिंक्स प्राइवेट लिमिटेड और टेककेयर सर्विसेज एफजेड को अमेरिका के एक्सपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन रेग्यूलेशंस (ईएआर) ने कारोबार के लिए प्रतिबंधित कंपनियों की सूची में डाल दिया है। अमेरिका के वाणिज्य विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। विदेश मंत्री माइक पोंपियो की पाकिस्तान यात्रा से पहले अमेरिका ने इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है।

 

9.आइसीआइसीआइ व एसबीआइ बैंक ने कर्ज महंगा किया :-

होम, लोन और अन्य कर्ज महंगे हो सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) और आइसीआइसीआइ बैंक ने शनिवार को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.2 फीसद तक की वृद्धि की घोषणा की। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। एसबीआइ ने एक दिन से लेकर तीन साल तक की अवधि के कर्जो के लिए दरों में 0.20 फीसद की वृद्धि की है। इस वृद्धि के बाद एक दिन और एक महीने के कर्ज के लिए ब्याज दर बढ़कर 8.1 फीसद हो गई है।

एक साल के कर्ज के लिए ब्याज दर 8.25 फीसद से बढ़ाकर 8.45 फीसद की गई है। तीन साल के कर्ज के लिए एमसीएलआर 8.65 फीसद किया गया है। आइसीआइसीआइ बैंक ने एक साल का एमसीएलआर 0.15 फीसद बढ़ाकर 8.55 फीसद किया है। दोनों बैंकों ने जून में एमसीएलआर में बढ़ोतरी की थी। बैंकों में कर्ज की ब्याज दरों में वृद्धि का यह फैसला रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में 0.25 फीसद की वृद्धि के महीनेभर बाद किया है।

 

10.पद्मश्री राम सुतार बनाएंगे आंबेडकर की सबसे ऊंची मूर्ति, 425 करोड़ की लागत से बन रहा स्मारक :-

मुंबई के दादर में इंदू मिल परिसर में लगने वाली बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के निर्माण का काम महाराष्ट्र सरकार ने प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार को सौंपा है। 250 फीट ऊंची यह मूर्ति दुनिया में अब तक की आंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी, जिसे दो साल में तैयार किया जाएगा।

मूर्ति का निर्माण राम सुतार के नोएडा स्टूडियो में किया जाएगा। उनके स्टूडियो में बने डिजाइन के आधार पर चीन में सांचा तैयार किया जाएगा। जिससे आंबेडकर की कांसे की प्रतिमा तैयार होगी। इंदु मिल में इसके अलावा आंबेडकर की 25 फीट की प्रतिमा भी लगेगी। जिसे राम सुतार तैयार कर चुके हैं। मुंबई में ही लगने वाली छत्रपति शिवाजी की 398 फीट ऊंची विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति और गुजरात के भरूच में लगने वाली 597 फीट ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति का निर्माण भी राम सुतार कर रहे हैं।

 

11.अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में 2017 में आयी रिकार्ड बढोरतरी: संयुक्तराष्ट्र रिपोर्ट :-

वर्ष 2017 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में रिकोर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सबसे अधिक पर्यटक भारत में आये। संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन संगठन से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार विश्व भर में विभिन्न पर्यटक स्थलों पर कुल 132 करोड़ 30 लाख पर्यटक पहुचे। वर्ष 2016 की तुलना में पर्यटकों के आगमन में 8.4 करोड़ का इजाफा हुआ, जो अपने में एक कीर्तिमान है।

रिपोर्ट के अनुसार लगातार 8वें वर्ष पर्यटकों के आगमन में अबाधित बढ़ोतरी दर्ज हुई। संयुक्त राष्ट्र की विशेष संस्था यूएन वर्ड टूरिज्म आर्गनाजेशन (यूएनडब्लयूटीओ) की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दक्षिण एशिया में रचनात्मक परिणामों का श्रेय भारत के बेहतर प्रदर्शन को जाता है।