Talent Hunt Answers 27/06/2018

0
91
  1. निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता में मेट्रो रेल प्रणाली के लिए मानक तय करने के लिए एक समिति का गठन किये जाने की घोषणा की गई?
  2. मंगू राम
  3. किरन बेदी
  4. ई. श्रीधरन
  5. आई.पी. बिष्ट

ANSWER – c. ई. श्रीधरन

विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में मेट्रो रेल प्रणाली के लिए मानक तय करने के लिए मेट्रोमैन ई श्रीधरन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किये जाने को मंज़ूरी प्रदान की.

 

  1. थाईलैंड में आयोजित ‘आईफा अवॉर्ड्स 2018’ में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को ‘मॉम’ के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस और किस ऐक्टर को ‘हिंदी मीडियम’ फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्टर अवॉर्ड मिला है?
  2. इरफान खान
  3. सलमान खान
  4. अजय देवगन
  5. अक्षय कुमार

ANSWER – a. इरफान खान

विवरण: थाईलैंड में आयोजित ‘आईफा अवॉर्ड्स 2018’ में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को ‘मॉम’ के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस और इरफान खान को ‘हिंदी मीडियम’ फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्टर अवॉर्ड मिला है.

 

  1. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने देश में लागू आपातकाल को कितने और महीने के लिए बढ़ा दिया है?
  2. सात महीने
  3. आठ महीने
  4. तीन महीने
  5. चार महीने

ANSWER – c. तीन महीने

विवरण: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने देश में लागू आपातकाल को तीन और महीने के लिए बढ़ा दिया है.

 

  1. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य पर अपनी जीडीपी का सिर्फ कितने प्रतिशत खर्च करता है?
  2. एक प्रतिशत
  3. आठ प्रतिशत
  4. तीन प्रतिशत
  5. दस प्रतिशत

ANSWER- a. एक प्रतिशत

विवरण: स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य पर अपनी जीडीपी का सिर्फ 1% खर्च करता है.

 

  1. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार योग आयोग का गठन करेगी?
  2. बिहार
  3. हरियाणा
  4. झारखण्ड
  5. पंजाब

ANSWER – b. हरियाणा

विवरण: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य में योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार योग आयोग का गठन करेगी.