1.हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा पेश बजट में प्रत्येक दुल्हन को 1 तोला सोना दिए जाने की घोषणा की गई है?
a. मध्य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. असम
d. झारखंड
ANSWER: c. असम
विवरण: असम बजट 2019-20 में की गई विभिन्न घोषणाओं में गरीबों को एक रुपये किलो चावल और दुल्हनों को एक तोला सोना प्रदान करने की घोषणाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं.
2. केंद्र सरकार ने पोंजी स्कीमों पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से हाल ही में कौन से विधेयक को मंजूरी दी है?
a. चिट फंड नियंत्रक विधेयक-2019
b. गैर जरुरी पूँजी जमाकर्ता नियंत्रण विधेयक-2018
c. अनियंत्रित जमा योजना निरोधक विधेयक-2018
d. पूँजीवाद निरोधक विधेयक-2019
ANSWER: c. अनियंत्रित जमा योजना निरोधक विधेयक-2018
विवरण: सरकार ने पोंजी स्कीमों पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से लाये गये अनियंत्रित जमा योजना निरोधक विधेयक-2018 में आधिकारिक संशोधन को 06 फरवरी 2019 को मंजूरी प्रदान कर दी है.
3. सिनेमेटोग्राफ संशोधन विधेयक, 2019 के अनुसार पायरेसी और कॉपीराइट मामलों का उल्लंघन करने पर कितने साल की सज़ा हो सकती है?
a. तीन साल
b. चार साल
c. पांच साल
d. छह साल
ANSWER: a. तीन साल
विवरण: यदि कोई व्य क्ति सिनेमेटोग्राफ संशोधन विधेयक, 2019 की धारा-6एए के प्रावधानों का उल्लंनघन करता है, तो उसे 3 साल तक का कारावास या 10 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों की सजा दी जा सकती है.
4. निम्नलिखित में से किस स्थान पर हाल ही में एशिया एलपीजी सम्मेलन आरंभ किया गया है?
a. काठमांडू
b. नई दिल्ली
c. म्यांमार
d. तेहरान
ANSWER: b. नई दिल्ली
विवरण: केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री ने नई दिल्ली में एशिया एलपीजी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, यह सम्मेलन दो दिन तक चलेगा. इस शिखर सम्मेलन की थीम “एलपीजी- जीवन के लिए उर्जा” है.
5. हाल ही में किस राज्य ने कालिया छात्रवृत्ति योजना-2019 शुरू की है?
a. हरियाणा
b. मध्य प्रदेश
c. तेलंगाना
d. ओडिशा
ANSWER: d. ओडिशा
विवरण: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में क्योंझर जिले में “कालिया छात्रवृत्ति योजना” लांच की है. इस योजना का लाभ “कालिया” (KALIA – Krishak Assistance for Livelihood and Income Augmentation) योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों के बच्चों को होगा.