1.वस्त्र मंत्रालय द्वारा हाल ही में किस स्थान पर वस्त्र उद्योग क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों के लिए ‘आउटरीच’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया?
a.पटना
b. नई दिल्ली
c. लखनऊ
d. रायगढ़
ANSWER:- b. नई दिल्ली
विवरण: वस्त्र मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में वस्त्र उद्योग क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों के लिए ‘आउटरीच’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हितधारकों को समर्थन व सहयोग प्रदान करने के लिए 100 दिनों के परस्पयर बातचीत कार्यक्रम की घोषणा की थी.
2. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में उत्तर भारत में किस स्थान पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज तथा 510 बिस्तर वाला अस्पताल देश को समर्पित किया?
a. मेरठ
b. लुधियाना
c. फरीदाबाद
d. शिमला
ANSWER:- c. फरीदाबाद
विवरण: प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज तथा 510 बिस्तर वाला अस्पताल देश को समर्पित किया. इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी.
3. निम्नलिखित में किस संस्थान द्वारा विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन–2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है?
a. TERI
b. NIIT
c. IIT
d. MDU
ANSWER:- a. TERI
विवरण: नई दिल्ली में विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन-2019 का आयोजन किया जा रहा है. इस शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत के अग्रणी विचार मंच ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) द्वारा किया जा रहा है.
4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में अफ़्रीकी संघ का अध्यक्ष बनाया गया है?
a. सिरिल रेम्फोजा
b. डेविड बेवोन
c. अब्देल फतह अल-सीसी
d. अल-बदर हमीज़ रज़ा
ANSWER:- c. अब्देल फतह अल–सीसी
विवरण: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को हाल ही में अफ्रीकी (African Union) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
5. हाल ही में किस राज्यसभा द्वारा पारित किये गये संशोधन विधेयकों के अनुसार अब पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है?
a. उत्तर प्रदेश
b. हरियाणा
c. राजस्थान
d. मध्य प्रदेश
ANSWER:- c. राजस्थान
विवरण: राजस्थान विधानसभा में हाल ही में पंचायतीराज संशोधन विधेयक और नगरपालिका संशोधन विधेयक पारित कर दिए गए. इन संशोधन विधेयकों के अनुसार अब पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है.