Current updates (IN HINDI) of 27 Oct. 2016

0
180

 

निर्देश (1-5): निम्नलिखित पांच में से चार समानर्थी शब्द हैं. जिस क्रमांक में इनसे भिन्न शब्द दिया गया है, वही आपका उत्तर है.

Q1.

(a) अतुल्य

(b) प्रतिमा_

(c) अनुपम

(d) अपूर्व

(e) अप्रतिम

Answer  –  B

 

 

 

 

Q2.

(a) स्त्री

(b) कांता

(c) कामिनी

(d) वनिता

(e) समिघा

Answer  –  E

 

 

 

 

Q3.

(a) सावधान

(b) चौकन्ना

(c) सजल

(d) जागरूक

(e) सतर्क

Answer  –  C

 

 

 

 

Q4.

(a) निर्माल्य

(b) निर्मल

(c) शुद्ध

(d) विमल

(e) विशुद्ध

Answer  –  A

 

 

 

 

Q5.

(a) स्वतंत्र

(a) मुक्त

(b) स्वाधीन

(c) लोकतंत्र

(d) आजाद

Answer  –  D

 

 

 

 

निर्देश (06-10): नीचे दिया गया हरेक वाक्य चार भागों में बांटा गया है, जिन्हें (a), (b), (c) और(d) क्रमांक दिए गए हैं. आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटि तो नहीं है. त्रुटि अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी. उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है. अगर वाक्य त्रुटिरहित है तो उत्तर (e) दीजिए.

 

 

 

 

Q6. पिछड़े डेढ़ दशक (a)/ के दौरान बैंकिग (b)/  जगत में (c)/ तेजी परिवर्तन हुए हैं. (d)/ त्रुटिरहित(e)

Answer  –  D

 

 

 

 

Q7. इस पुस्तक (a)/ का मांग निरतंर (b)/ बढ़ती जा (c)/ रही है. (d)/ त्रुटिरहित (e)

Answer  –  B

 

 

 

 

Q8. विद्वानों के (a)/ अतिरिक्त विद्यार्थियों (b)/ द्वारा भी इसका सामान्य संदर्भ (c)/ के लिए प्रयोग किया जा सकता है. (d)/ त्रुटिरहित (e)

Answer  –  B

 

 

 

 

Q9. मैं श्री (a)/ रामलालजी के (b)/ सहयोग लिए (c)/ उनका अत्यंत आभारी हूं. (d)/ त्रुटिरहित (e)

Answer  –  C

 

 

 

 

Q10. कुछ प्रचलित (a)/ बैंकिग शब्दों को (b)/ ज्यों त्यों (c)/ अपनाया गया है। (d)/ त्रुटिरहित (e)

Answer  –  C

 

 

 

 

निर्देश (11-15): नीचे कुछ वाक्यांश या शब्द समूह दिए गए हैं और उसके बाद चार शब्द दिए गए हैं जो एक ही शब्द में इस वाक्यांश या शब्द समूह का अर्थ प्रकट करता है. आपको यह पता लगाना है कि वह शब्द कौन-सा है जो वाक्यांश या शब्द समूह का सही अर्थ प्रकट करता है. उस विकल्प का क्रमांक ही आपका उत्तर है. यदि कोई शब्द अर्थ नहीं प्रकट करता है तो उत्तर (e) अर्थात् ‘इनमें से कोई नही’ दीजिए।

 

 

 

 

Q11. उपकार नहीं मानने वाला

(a) कृतज्ञ

(b) परोपकारी

(c) कृतघ्न

(d) अनोपकारी

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  C

 

 

 

 

Q12. ईश्वर को नहीं मानने वाला

(a) आस्तिक

(b) अधर्मी

(c) अधर्मवान

(d) नास्तिक

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  D

 

 

 

 

Q13. किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु

(a) हरोहर

(b) जमानत

(c) गिरवी

(d) धरोहर

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  D

 

 

 

 

Q14. एक स्थान से दूसरे स्थान का हटाया हुआ

(a) अंतरित

(b) स्थानांतरित

(c) प्रवासी

(d) मुसाफिर

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  B

 

 

 

 

Q15. जिनका जन्म उच्चकुल में हुआ हो

(a) सेठ

(b) अभद्र

(c) कुलीन

(d) धनी

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  C

 

 

 

 

निर्देश (16-20): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक रिक्त स्थान छूटा हुआ है और उसके नीचे 5 शब्द सुझाए गए हैं। इनमें से कोई एक उस रिक्त स्थान पर रख देने से वह वाक्य अर्थपूर्ण बन जाता है। सही शब्द ज्ञात कर उसको उत्तर के रूप में अंकित कीजिए। दिए गए शब्दों में से सर्वाधिक उपयुक्त का चयन करना है।

 

 

 

 

Q16. अपनी गलती तुरंत स्वीकार करने वाले व्यक्ति ______ होते हैं।

(a) गुणग्राहक

(b) लालित्यपूर्ण

(c) सद्गुणी

(d) अतिगुणी

(e) निर्गुणी

Answer  –  C

 

 

 

 

Q17. जिसके पास ______ है, वह किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकता है।

(a) मन

(b) धान्य

(c) धनुष

(d) धुन

(e) धैर्य

Answer  –  E

 

 

 

 

Q18. हमें उत्तम अवसर प्रदान करती हैं।

(a) मनौतियाँ

(b) असहमतियाँ

(c) नीरवता

(d) चुनौतियाँ

(e) विशेषताएँ

Answer  –  D

 

 

 

 

Q19. सच्चा             वही है जो कभी निराश नहीं होता।

(a) पारखी

(b) साहसी

(c) दुस्साहसी

(d) आंतकी

(e) सारथी

Answer  –  B

 

 

 

 

Q20. ज्ञान का अंतिम लक्ष्य ______ निर्माण होना चाहिए।

(a) चरित्र

(b) भविष्य

(c) रोजगार

(d) मंदिर

(e) ग्रंथ

Answer  –  A

 

 

 

 

निर्देश (21-30): नीचे दिए गए परिच्छेद में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गए हैं तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है। ये संख्याएं परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं और प्रत्येक के सामने (a), (b), (c), (d) और (e) विकल्प दिए गए हैं। इन पांचों में से कोई एक इस रिक्त स्थान को पूरे परिच्छेद के संदर्भ में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है। आपको वह विकल्प ज्ञात करना है, और उसका क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है। आपको दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है।

यह बहुत पुरानी बात है। मैं उत्तर प्रदेश के एटा जिले की तहसील कासगंज के एक हाई स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। पढ़ता क्या था, छठी पास करने के बाद सातवीं में (21) ही था। जुलाई का महीना था। गरमी की छुट्टियों के बाद (22) खुल गया था। मेरे लिए नयी (23) की किताबें आ गयी थीं। नयी छपी हुई किताबों की गंध, जो पता नहीं, नये कागज की होती थी या उस पर की गयी (24) में इस्तेमाल हुई स्याही की, या जिल्दसाजी में (25) चीजों की, या बरसात के मौसम में कागज में आयी हल्की-सी (26) की, मुझे बहुत अच्छी लगती थी। ज्यों ही मेरे लिए नयी (27) आतीं, मैं सबसे पहले अपनी हिंदी की पाठ्य-पुस्तक पढ़ डालता। सो एक दिन स्कूल से लौटकर मैं अपने हिंदी की पाठ्य- पुस्तक (28) रहा था, जिसमें एक पाठ था ‘बड़े भाई साहब’। पुस्तक में अवश्य ही लिखा रहा होगा कि यह एक (29) है और इसके लेखक हैं प्रेमचंद। लेकिन इस सबसे मुझे क्या! मैं तो ‘बड़े भाई साहब’ (30) देखकर ही उसे पढ़ने लगा।

 

 

 

 

Q21.

(a) पढ़ता

(b) आया

(c) घुसा

(d) पढ़ा

(e) उठा

Answer  –  B

 

 

 

 

Q22.

(a) रास्ता

(b) मौसम

(c) कॉलेज

(d) स्कूल

(e) शरीर

Answer  –  D

 

 

 

 

Q23.

(a) नवीन

(b) पढ़ाई

(c) कक्षा

(d) छपाई

(e) पुरानी

Answer  –  C

 

 

 

 

Q24.

(a) छपाई

(b) नक्काशी

(c) सजावट

(d) कसीदाकारी

(e) छिड़काई

Answer  –  A

 

 

 

 

Q25.

(a) फंसी

(b) दबी

(c) जड़ी

(d) लगी

(e) उभरी

Answer  –  D

 

 

 

 

Q26.

(a) पीलाई

(b) सफेदी

(c) बूंदों

(d) नीलाई

(e) सीलन

Answer  –  E

 

 

 

 

Q27.

(a) कापियाँ

(b) साइकिलें

(c) किताबें

(d) पेंसिलें

(e) पढ़ाइयाँ

Answer  –  C

 

 

 

 

Q28.

(a) पढ़

(b) खोल

(c) घोट

(d) रट

(e) दिखा

Answer  –  A

 

 

 

 

Q29.

(a) कविता

(b) कहानी

(c) उपन्यास

(d) लोककथा

(e) नसीहत

Answer  –  B

 

 

 

 

Q30.

(a) को

(b) की तरफ

(c) को सामने

(d) को बोल

(e) शीर्षक

Answer  –  E

 

 

 

 

निर्देश (31-35): नीचे दिए गए परिच्छेद में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गए हैं तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है। ये संख्याएं परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं और प्रत्येक के सामने (a), (b), (c), (d) और (e) विकल्प दिए गए हैं। इन पांचों में से कोई एक इस रिक्त स्थान को पूरे परिच्छेद के संदर्भ में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है। आपको वह विकल्प ज्ञात करना है, और उसका क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है। दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है।

 

एक बार ऐसा हुआ कि गुजरात में बड़ा (31) अकाल पड़ा। उन दिनों गुजरात में ‘भारवि’ बड़े भारी कवि रहते थे। उन्होंने सोचा इस अकाल में चलकर राजा भोज की ही (32) ले, वह विद्वानों का आदर करता है और धन भी देता है। कवि की स्त्री को यह बात पसन्द आई और दोनों स्त्री-पुरूष राजा भोज के (33)  में जाने के लिए निकल पड़े।

उन दिनों न रेलें थी, न पक्की सड़कें थी, रास्ते कच्चे थे और चोर डाकुओं और जंगली जानवरों का डर बना ही रहता था। फिर भी ये दोनों विद्वान स्त्री-पुरूष (34) करके घर से निकल चले, और अन्त में धारा नगरी में आ पहुँचे। कवि के नगर के बाहर एक मन्दिर में (35) और अपनी स्त्री से कहा- “अब मैं राजा के पास जाता हूँ, वह कुछ धन देगा तो खाने-पीने का सामान लेता आऊँगा। तब तक तुम यहाँ सुस्ता लो।”

यह कहकर कवि राजदरबार की ओर चल दिया

 

 

 

 

Q31.

(a) निश्चित

(b) अनिश्चित

(c) भारी

(d) हलका

(e) तेज

Answer  –  C

 

 

 

 

Q32.

(a) शरण

(b) तरण

(c) खबर

(d) दवाई

(e) सुनवायी

Answer  –  A

 

 

 

 

Q33.

(a) घाट

(b) गांव

(c) घरबार

(d) शहर

(e) दरबार

Answer  –  E

 

 

 

 

Q34.

(a) सोच

(b) मिट

(c) घबरा

(d) साहस

(e) खुल

Answer  –  D

 

 

 

 

Q35.

(a) घेरा डाला

(b) डेरा डाला

(c) प्रसाद डाला

(d) फूल डाला

(e) हार डाला

Answer  –  B

 

 

 

 

निर्देश (36-40): नीचे दिए गए प्रश्नों के पांच-पांच शब्द है, जिनमें एक अथवा दो स्थान रिक्त हैं। प्रत्येक प्रश्न के नीचे दिए (a), (b), (c), (d) मे दिए गए अक्षरों में से किसी एक अक्षर को भरने से पांचों अर्थवान् शब्द बन जाएंगे। वही क्रमांक आपका उत्तर होगा। यादि एक भी अर्थवान् शब्द नहीं बनता है, तो आपका उत्तर (e) अर्थात् ‘इनमें से कोई नहीं’ होगा।

 

 

 

 

Q36.

×      ×      ग      ण      _

 

नि     धि     _      र       ण

 

इ       _      त      र       फा

 

×      ×      ख      न      _

 

च      _      ना      चू      र

(a) न

(b) स

(c) प

(d) क

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  D

 

 

 

 

 

 

 

Q37.

अ      _      ल      दा      री

 

आ     द       _      खो     र

 

×      अ      नु      _      त

 

च      _      च      मा     ना

 

×      वि      नि     य      _

(a) क

(b) न

(c) म

(d) न

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  C

 

 

 

 

Q38.

×      ×      _      म      र

 

×      क      दा      _      र

 

×      ×      खो     म      _

 

वि      _      र       पी      य

 

×      अ      _      न      क

(a) डा

(b) च

(c) मा

(d) का

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  B

 

 

 

 

Q39.

अ      _      य      मि     त

 

×      ×      अ      व      _

 

_      व      ली     कृ      त

 

×      ×      ख      _      क

 

उ       प      _      वे      श

(a) स

(b) न

(c) के

(d) नि

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  D

 

 

 

 

Q40.

बं      द       _      गा      ह

 

×      भ      गी      _      थ

 

दा      रो      म      दा      _

 

अ      नु      पु      _      क

 

×      ×      चा      म      _

(a) क

(b) न

(c) य

(d) च

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  E

 

 

 

 

Q41. जिस तरह ‘इतिहास’ से ‘ऐतिहासिक’ बनता है, उसी तरह ‘तत्काल’ से क्या शब्द बनेगा?

निम्नलिखित विकल्पों में से एक को चुनिये।

(a) तत्कालीन

(b) तात्कालीन

(c) तात्कालिक

(d) तत्कालिक

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  C

 

 

 

 

Q42. जिस तरह ‘कमनीय’ से ‘कमनीयता’ बनता है उसी तरह ‘सम्भाव्य’ से क्या शब्द बनेगा?

निम्नलिखित विकल्पों में से एक को चुनिये।

(a) संभावना

(b) संभावतः

(c) संभाव्यता

(d) संभावनावान

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  C

 

 

 

 

Q43. जिस तरह ‘शिव’ से ‘शैव’ बनता है, उसी तरह ‘जीव’ से क्या शब्द बनेगा? निम्नलिखित विकल्पों में से एक को चुनिए।

(a) जीवन

(b) जैव

(c) जैविक

(d) जीव विज्ञान

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  B

 

 

 

 

Q44. जिस तरह ‘दुः+आचार’ से ‘दुराचार’ बनता है, उसी तर ‘दुः+स्वप्न’ से क्या शब्द बनेगा?

(a) दुरस्वप्न

(b) दुस्वर्प्न

(c) दुस्स्वप्न

(d) दुरास्वप्न

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  E

 

 

 

 

Q45. जिस तरह ‘आदि+अंत’ से ‘आद्यांत’ बनता है, उसी तरह ‘उपरि+उक्त’ से क्या शब्द बनेगा? निम्नलिखित विकल्पों में एक को चुनिए।

(a) उपयुक्त

(b) अपर्युक्त

(c) उपरोक्त

(d) ओपर्युक्त

(e) इनमें से कोई नहीं

Answer  –  C

 

 

 

 

निर्देश (46-50): नीचे (A), (B), (C), (D), (E) और (F) में छः कथन दिए गए हैं। इन छहों कथनों को इस तरह व्यवस्थित करिए कि उनसे एक अर्थपूर्ण परिच्छेद बन जाए। फिर उसके बाद दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(A) उसने कॉफी वाले को कुछ कहा और दस का नोट दिया।

(B) बच्ची ने इशारे से कुछ कहा।

(C) कॉफी वाले ने अजीब सी मुस्कान फेंकी और बड़बड़ाया अब देखना, सारा कुनबा आ धमकेगा।

(D) नजर घुमाई तो एक छोटी सी बच्ची थी, भोला चेहरा, उलझे बाल और फटे कपड़े।

(E) स्टेशन पर उसने कॉफी वाले से कॉफी खरीदी और खड़े खड़े पीने लगा।

(F) उसने महसूस किया कि किसी ने बगल से उसके कुर्ते को खींचा।

 

 

 

 

Q46. पुर्नव्यवस्था के बाद पहला वाक्य कौन सा होगा?

(a) A

(b) F

(c) E

(d) C

(e) D

Answer  – C

 

 

 

 

Q47. पुर्नव्यवस्था के बाद तीसरा वाक्य कौन सा होगा?

(a) D

(b) B

(c) F

(d) C

(e) A

Answer  – A

 

 

 

 

Q48. पुर्नव्यवस्था के बाद दूसरा वाक्य कौन सा होगा?

(a) D

(b) B

(c) C

(d) A

(e) F

Answer  – E

 

 

 

 

Q49. पुर्नव्यवस्था के बाद पांचवां वाक्य कौन सा होगा?

(a) D

(b) A

(c) B

(d) F

(e) A

Answer  – E

 

 

 

 

Q50. पुर्नव्यवस्था के बाद चैथा वाक्य कौन सा होगा?

(a) D

(b) F

(c) C

(d) B

(e) A

Answer  – D