Q.1 राज्यवर्धन की हत्या किसने की ?
ANS-देवगुप्त और शशांक ने।
Q.2 हर्ष ने अपनी राजधानी किसे बनाया ?
ANS-कन्नौज को।
Q.3 हर्ष को किसने पराजित किया ?
ANS-चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय ने।
Q.4 हर्ष प्रशासन में प्रांतों का अधिकारी क्या कहलाता था ?
ANS-उपरिक।
Q.5 हर्ष प्रशासन में भू राजस्व की दर क्या थी ?
ANS-1/6।
Q.6 हर्ष ने घाटों पर कौन सा कर लगाया ?
ANS-खेवा कर।
Q.7 हर्ष द्वारा रचित ग्रंथों के नाम बताएं ?
ANS-नागानंद, रत्नावली, प्रियदर्शिका।
Q.8 हर्ष के दरबारी कवि कौन थे ?
ANS-मयूर, मातंग, बाणभट्ट और दिवाकर।
Q.9 कन्नौज महासभा का उद्देश्य क्या था ?
ANS-बौद्ध धर्म की महायान शाखा का प्रचार करना।
Q.10 हर्ष के काल में राज्य की आय का कितना प्रतिशत लोकसेवकों पर किया जाता था ?
ANS-25% .
Q.11 प्रयाग सभा नियमित रूप से कितने वर्ष बाद आयोजित होती थी ?
ANS-5 वर्ष बाद।
Q.12 प्रयाग महासभा कब आयोजित हुई ?
ANS-644 ईस्वी में।
Q.13 किस इतिहासकार ने राजपूतों को छत्रिय बताया है ?
ANS-गौरीशंकर ओझा और सी. वी. वैद्य ने।
Q.14 राजपूतों की उत्पत्ति का अग्निकुंड का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया ?
ANS-कवि चंदबरदाई ने पृथ्वीराज रासो में।
Q.15 राजपूतों की विदेशियों से उत्पत्ति का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया ?
ANS-कर्नल टॉड ने।
Q.16 गुर्जर प्रतिहार वंश का अंतिम शासक कौन था ?
ANS-यशपाल।
Q.17 कन्नौज के गहड़वाल वंश का संस्थापक कौन था ?
ANS-चंद्रदेव।
Q.18 जयचंद किस वंश का शासक था ?
ANS-गहड़वाल।
Q.19 चंदेल राजवंश की स्थापना किसने की ?
ANS-नन्नुक ने।
Q.20 खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण किस वंश के शासकों ने किया ?
ANS-चंदेलों ने।
Q.21 चौहान वंश का संस्थापक कौन था ?
ANS-वासुदेव।
Q.22 सिंध पर विजय किस अरब आक्रमणकारी ने हासिल की ?
ANS-मोहम्मद बिन कासिम ने।
Q.23 महमूद गजनबी के भारत आक्रमण का प्रमुख उद्देश्य क्या था ?
ANS-इस्लाम का प्रचार प्रसार और धन-संपदा प्राप्त करना।
Q.24 महमूद ग़ज़नवी के आक्रमण के समय बुंदेलखंड पर किस वंश का शासक था ?
ANS-चंदेल वंश का
Q.25 महमूद गजनबी के पिता का क्या नाम था ?
ANS-सुल्तान सुबुक्तगीन।
Q.26 महमूद गजनबी कब सुल्तान बना ?
ANS-998 ईसवी में।
Q.27 बगदाद के खलीफा ने महमूद गजनबी को किन उपाधियों से विभूषित किया ?
ANS-यमीन उद दौला और यामीन उल मिल्लाह।
Q.28 महमूद गजनवी ने भारत पर पहला आक्रमण कब किया ?
ANS-1000 ईस्वी में।
Q.29 महमूद गजनबी ने आनंदपाल पर आक्रमण कब किया ?
ANS-1008 ईस्वी में।
Q.30 महमूद गजनबी के समय में कन्नौज का शासक कौन था ?
ANS-राज्यपाल।