TALENT HUNT ANSWER 02/06/2019

0
74
  1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति के सूची में शामिल किया
    a.    मध्य प्रदेश
    b.    उत्तर प्रदेश
    c.    बिहार
    d.    हरियाणा

Answer : b. उत्तर प्रदेश
इस निर्णय के बाद सरकार ने अधिकारियों को इन 17 जातियों के परिवारों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया. इस सूची में जिन जातियों को जोड़ा गया है वे हैं- निषाद, बिंद, मल्लाह, केवट, कश्यप, भार, धीवर, बाथम, मछुआ, प्रजापति, राजभर, कहार, कुम्हार, धीमर, मांझी, तुहा और गौर, जो पहले अन्य पिछड़ी जातियों (ओबीसी) के श्रेणी में शामिल थे.

2. उत्तर कोरिया की धरती पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति कौन हैं?
a.    बराक ओबामा
b.    डोनाल्ड ट्रम्प
c.    बिल क्लिंटन
d.    इनमें से कोई नहीं

Answer :  b. डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से मुलाकात प्योंगयांग में मुलाकात की. उत्तर कोरिया की धरती पर पहुंचने वाले वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं.

3. ‘नेशनल डॉक्टर्स डेकब मनाया जाता है?
a.    1 जुलाई
b.    2 जुलाई
c.    3 जुलाई
d.    4 जुलाई

Answer : a. 1 जुलाई
डॉक्टरों के समर्पण और ईमानदारी के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल 1 जुलाई को National Doctors’ Day मनाया जाता है. आज देश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर इसे मनाया जाता है. उनका जन्म 1 जुलाई 1882 में बिहार के पटना जिले में हुआ था.

4. ‘Lessons Life Taught Me Unknowingly’ इनमें से किनकी आत्मकथा है?
a. ऋषि कपूर
b. अनुपम खेर
c. अनिल कपूर
d. सुनील शेट्टी

Answer :  b. अनुपम खेर
बॉलीवुड अभिनेता की आत्मकथा “Lessons Life Taught Me Unknowingly” को 5 अगस्त, 2019 को रिलीज़ किया जाएगा, इस पुस्तक में अनुपम खेर के जीवन के विभिन्न पहलुओं का वर्णन किया गया है. इस पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा किया जा रहा है.

5. हाल ही में किस देश में उत्खनन के दौरान श्रीराम चंद्र जी और हनुमान जी की 4,000 वर्ष से अधिक पुरानी मूर्तियों का पता चला?
a. ईरान
b. इटली
c. इराक
d. जर्मनी

Answer :  c. इराक
इराक में एक पुरातात्विक उत्खनन ने श्रीराम चंद्र जी और हनुमान जी के भित्ति चित्र का पता लगाया है. इराक के सुलेमानियाह क्षेत्र में एक खुदाई से पता चला है कि छवियों के साथ 4200 साल पुरानी भित्ति चित्र श्री राम जी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के हैं.