TALENT HUNT ANSWER 13/09/2019

0
95
  1. हाल ही में किस कंपनी द्वारा अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट का अधिग्रहण किया गया?
    a.    Lenovo
    b.    IBM
    c.    Dell
    d.    Samsung


उत्तर: 1. b. IBM
इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन (IBM) ने 34 अरब डॉलर में अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट का अधिग्रहण किया. इस अधिग्रहण से IBM के क्लाउड बिज़नेस को मजबूती मिलेगी. रेड हैट एक अमेरिकी बहु-राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी है, यह उद्योगों को ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर उत्पाद उपलब्ध करवाती है.

2. अनाधिकृत पानी की बोतलों की बिक्री पर रोक के लिए आरपीएफ द्वारा देश भर में किस नाम से अभियान चलाया गया है?
a.    ऑपरेशन सेव वॉटर
b.    ऑपरेशन क्लीन द मेस
c.    ऑपरेशन थर्स्ट
d.    ऑपरेशन कैच अप

 

उत्तर: 2. c.  ऑपरेशन थर्स्ट
ऑपरेशन थर्स्ट के दौरान 1371 व्यक्तियों को अनाधिकृत ब्रांडों के पानी की बोतलें बेचने के मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 144 और 153  के तहत गिरफ्तार किया गया. इस दौरान नकली पीने के पानी की कुल 69294 बोतलें जब्त की गईं  और अपराधियों से जुर्माने के तौर पर  कुल 6,80,855 रूपए वसूल किए गए.

3. विश्वभर में 2.5 करोड़ एंड्राइड फोन हाल ही में किस वायरस की चपेट में आये हैं?
a.    ब्लैक हॉर्स
b.    एजेंट स्मिथ
c.    टारगेट जॉन
d.    सुपर बग

 

उत्तर: 3. b. एजेंट स्मिथ
विश्वभर में करीब 2.5 करोड़ ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन एजेंट स्मिथ (Agent Smith) वायरस की चपेट में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इनमें भारत के 1.5 करोड़ फोन प्रभावित हुए हैं. यह वायरस गूगल से जुड़े ऐप के जरिए आया है. इस वायरस ने हिंदी, अरबी, रूसी और इंडोनेशियाई भाषा बोलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा निशाना बनाया है.

  1. एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत का कौन सा स्थान विश्व का 9वां सबसे महंगा ऑफिस लोकेशन है?
    a.    बेंगलुरु
    b.    कनॉट प्लेस
    c.    लुधियाना
    d.    बांद्रा

 

उत्तर: 4. b.  कनॉट प्लेस
राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके ने 2019 जनवरी-मार्च अवधि के लिए अपने 9वें सबसे महंगे जगह के टैग को बरकरार रखा है. इसकी औसत ऑक्यूपेंसी कीमत 143.97 डॉलर (9,800 रुपये) प्रति वर्ग फीट है. Global Prime Office Occupancy Costs Survey की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. इस सूची के शीर्ष पर हांगकांग (सेंट्रल) लगातार दूसरे साल बना हुआ है.

  1. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में डीजीसीए के पूर्णकालिक महानिदेशक का पदभार संभाला है?
    a.    अरुण कुमार
    b.    प्रवीण कुमार
    c.    अश्विनी चौबे
    d.    विकास शर्मा

 

उत्तर: 5.  a. अरुण कुमार
नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव व वित्तीय सलाहकार अरुण कुमार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय डीजीसीए का पूर्णकालिक महानिदेशक नियुक्त किया गया है. 1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी कुमार 31 मई 2019 को पूर्व महानिदेशक बी.एस. भुल्लर के सेवानिवृत होने के बाद से इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे.