TALENT HUNT ANSWERS 14/02/2020

0
141

1. निम्नलिखित में से किस दिन प्रत्येक वर्ष विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है?
a. 11 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 13 फरवरी
d. 14 फरवरी

ANSWER: c. 13 फरवरी
प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष की थीम है ‘रेडियो और विविधता’. रेडियो सबसे सुलभ मीडिया है. इसे विश्व के किसी भी स्थान से सुना जा सकता है. कोई भी व्यक्ति जो सही से पढ़ना लिखना नहीं जानते हैं, वे भी रेडियो के जरिए जानकारी प्राप्त कर लेते हैं. साथ ही यह आपातकाल में संचार का अहम साधन होता है.

2. भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 फरवरी
b. 11 फरवरी
c. 12 फरवरी
d. 13 फरवरी

ANSWER: d. 13 फरवरी
भारत में प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. वर्ष 2020 में उनकी 141वीं जयंती मनाई जा रही है. उन्हें भारत की कोकिला के नाम से भी जाना जाता है. सरोजिनी नायडू भारत की पहली महिला गवर्नर थीं. ब्रिटिश सरकार ने साल 1928 में भारत में प्लेग महामारी के दौरान उनके काम से प्रभावित होकर उन्हें ‘केसर-ए–हिंद’ से सम्मानित किया था. सरोजिनी नायडू का निधन 02 मार्च 1949 को हुआ. 

3. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने 12 फरवरी 2020 को किस देश के लिए एक प्रस्ताव पारित करके ‘दीर्घकालिक संघर्षविराम’ की अपील की है?
a. अफगानिस्तान
b. लीबिया
c. सीरिया
d. कांगो

ANSWER: b. लीबिया
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित करके युद्धग्रस्त लीबिया में ‘दीर्घकालिक संघर्षविराम’ की अपील की है. ब्रिटेन द्वारा तैयार किये गये इस प्रस्ताव को 15 में से 14 मतों के साथ मंजूरी मिली है. रूस इस दौरान वोटिंग से गैरहाजिर रहा. लीबिया में 12 जनवरी 2020 से संघर्ष विराम लागू है लेकिन इसका कोई प्रभाव दिखाई न देने और देश में लगातार बढ़ रहे हमलों और झड़पों के चलते संयुक्त राष्ट्र ने यह कदम उठाया है.

4. ग्रीनपीस की रिपोर्ट के मुताबिक, वाहनों में प्रयोग होने वाले जीवाश्म ईंधन से होने वाले वायु प्रदूषण से किस देश को सालाना 10.7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होता है?
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत
d. रूस

ANSWER: c. भारत
रिपोर्ट के अनुसार, भारत के संदर्भ में यह नुकसान 10.7 लाख करोड़ रुपये सालाना है जो कि देश के जीडीपी का 5.4 प्रतिशत है. चीन और अमेरिका के बाद भारत, इस नुकसान का सामना कर रहा तीसरा सबसे बड़ा देश है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन को जीवाश्म ईंधन जनित वायु प्रदूषण से हर साल लगभग 900 अरब अमेरिकी डालर और अमेरिका को 600 अरब अमेरिकी डालर का नुकसान उठाना पड़ता है.

5. नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के खिलाफ हाल ही में प्रस्ताव पास करते ही कौन सा राज्य ऐसा करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है?
a. पुद्दुचेरी
b. चंडीगढ़
c. दमन और दीव
d. दिल्ली

ANSWER: a. पुद्दुचेरी
नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के खिलाफ हाल ही में प्रस्ताव पास करते ही पुद्दुचेरी ऐसा करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है. इससे पहले, केरल, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास कर चुके हैं. नागरिकता संशोधन कानून को बीते साल दिसंबर में संसद से मंजूरी मिली है. ये कानून में 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत में आने वाले हिंदुओं, सिखों, जैनियों, पारसियों, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता प्रदान करता है.