Talent Hunt Answers 16/05/2018

0
87

TALENT HUNT QUIZ

  1. अमेरिका ने हाल ही में किस देश पर नये आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?
    a.    उत्तर कोरिया
    b.    पाकिस्तान
    c.    सीरिया
    d.    ईरान

Answer – d. ईरान
विवरण: अमेरिकी राजकोषीय विभाग ने ईरान के छह लोगों को कथित रूप से इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के साथ जुड़े होने के कारण प्रतिबंधित कर दिया.


2. सुप्रीम कोर्ट ने कितने समय में यौन उत्पीड़न निरोधक समिति गठित करने के लिए जिला न्यायालय को निर्देश जारी किया है?
a.    छह माह
b.    चार माह
c.    तीन माह
d.    दो माह

Answer – d. दो माह
विवरण: उच्चतम न्यायालय ने आज देश के सभी जिला न्यायालयों को निर्देश दिया कि वे दो महीने के भीतर यौन उत्पीड़न शिकायत प्रकोष्ठ या समिति का गठन करें.


3. भारतीय आम की मांग वैश्विक बाजार में बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अगले सप्ताह किस स्थान पर एक अतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगी?
a.    मुंबई
b.    दिल्ली
c.    चंडीगढ़
d.    इलाहाबाद

Answer – a. मुंबई
विवरण: भारतीय आम की मांग वैश्विक बाजार में बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अगले सप्ताह मुंबई में एक अतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगी.


4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के जनकपुर से भारत के किस स्थान के लिए बस यात्रा आरंभ की?
a.    वृंदावन
b.    अयोध्या
c.    मथुरा
d.    कोणार्क

Answer –  b. अयोध्या
विवरण: प्रधानमंत्री 11 मई को बस सेवा को नेपाल के जनकपुर से रवाना किया. अगले दिन बस उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या पहुंचेगी.


5. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान हाल ही में किस देश के साथ दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये?
a.    इज़राइल
b.    पनामा
c.    क्यूबा
d.    यूनान

Answer – b. पनामा
विवरण: भारत और पनामा ने 09 मई 2018 को राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों को वीज़ा में छूट दिए जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किये.