Talent Hunt Answers 18/01/2018

0
73

1.हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2016-18 में कितने हाथियों की रेल दुर्घटनाओं में मौत हुई है?
a.  28
b.  49
c.  65
d.  72

ANSWER: b. 49
विवरण: हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 2016-18 के तीन वर्षों में 49 हाथी रेल दुर्घटनाओं में मारे गए.

2. भारत ने किस देश के साथ IMBEX 2018-19 युद्ध अभ्यास का दूसरा संस्करण शुरु किया?
a.  चीन
b.  भूटान
c.  म्यांमार
d.  श्रीलंका

ANSWER: c. म्यांमार
विवरण: भारत और म्यांमार के बीच IMBEX 2018-19 युद्ध अभ्यास चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में शुरू हो गया है. यह IMBEX युद्ध अभ्यास का दूसरा संस्करण है.

3. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर कपास का बीज अंकुरित करने में सफलता हासिल की है?
a.  इज़राइल
b.  अमेरिका
c.  रूस
d.  चीन

ANSWER: d. चीन
विवरण: चीन द्वारा चांद पर भेजे गये रोवर चांग ई-4 द्वारा कपास के बीज अंकुरित करने में सफलता हासिल की गई है. चीन का दावा है कि उसके रोवर चांग ई-4 पर लगाए ये प्रयोगात्मक बॉक्स में यह सफल प्रयोग किया गया है.

4. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में किस राज्य में झारसुगुड़ा में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) राष्ट्र को समर्पित की है?
a.  उड़ीसा
b.  तेलंगाना
c.  गुजरात
d.  उत्तर प्रदेश

ANSWER: a. उड़ीसा
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में बलांगीर का दौरा किया. उन्होंने 1500 करोड़ रुपये की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. बलांगीर में प्रधानमंत्री ने झारसुगुड़ा में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) राष्ट्र को समर्पित किया.

5. जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कितने सदस्यों वाले जीओएम का गठन किया गया है?
a.  चार
b.  पांच
c.  छह
d.  सात

ANSWER: d. सात
विवरण: नई दिल्ली में आयोजित जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार जीएसटी के तहत रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 7 सदस्यीय मंत्री समूह (जीओएम) का गठन किया गया है.