Talent Hunt Answers 18/12/2018

0
56

1. दिसंबर 2018 के तीसरे सप्ताह में बंगाल की खाड़ी से उठे किस तूफ़ान के आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिसे से टकराने पर तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का दौर जारी रहा?
a.आसमां
b.  मलया
c.  फेथई
d.  जेरिम

ANSWER: c. फेथई
विवरण: बंगाल की खाड़ी में उठा फेथई तूफान आंध्रप्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले के तट से टकराया. दोपहर 12.25 हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी.

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस नगर/राज्य में स्थित अक्षयवट के बारे में कहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालु अक्षयवट के भी दर्शन कर सकेंगे?
a.  वाराणसी
b.  प्रयागराज
c.  अमृतसर
d.  नासिक

ANSWER: b. प्रयागराज
विवरण: पीएम मोदी ने प्रयागराज में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इस बार सभी श्रद्धालु अक्षयवट के दर्शन कर सकेंगे. कई पीढ़ियों से ये अक्षयवट किले में बंद था.

3. निम्नलिखित में से किसने 17 दिसंबर 2018 को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ग्रहण की?
a.  भैरों सिंह शेखावत
b.  अशोक गहलोत
c.  सचिन पायलट
d.  मनीष पटनायक

ANSWER:  b. अशोक गहलोत
विवरण: कांग्रेस विधायक दल के नेता अशोक गहलोत ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल में 17 दिसंबर 2018 को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की.

4. निम्नलिखित में से किसने 17 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की?
a.  सचिन पायलट
b.  अरुण गोस्वामी
c.  तरुण तेजपाल
d.  विवेक मलिक

ANSWER: a. सचिन पायलट
विवरण: राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बतौर उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एच डी देवेगौड़ा सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए.

5. निम्नलिखित में से किस भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने इतिहास में पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर ख़िताब जीता?
a.  ज्वाला गुट्टा
b.  साइना नेहवाल
c.  सानिया मिर्ज़ा
d.  पीवी सिंधु

ANSWER: d. पीवी सिंधु
विवरण: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीत लिया है. उन्होंने फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया.