TALENT HUNT ANSWERS 18/12/2019

0
75

1. हाल ही में विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी जेंडर गैप इंडेक्स में भारत का क्या स्थान है?
a. 112
b. 115
c. 118
d. 122

ANSWER: a. 112
विश्व आर्थिक मंच ने हाल ही में जेंडर गैप इंडेक्स जारी किया जिसमें भारत की रैंकिंग 112 है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बेहद कम है जिसे बढ़ाये जाने की आवश्यकता है. भारत पिछले साल की रिपोर्ट की तुलना में इस साल चार पायदान नीचे खिसक गया है पिछले साल भारत का रैंक 108 था. इसमें कहा गया है कि भारत की कम्पनियों के बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी 13.8 प्रतिशत है.

2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का अगला थलसेना प्रमुख चुना गया है?
a. मनोज मुकुंद नरवाने
b. गोविन्द सहाय
c. विवेक पाल मंडल
d. अश्विनी कुमार बत्रा

ANSWER: a. मनोज मुकुंद नरवाने
भारतीय थलसेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने थलसेना के अगले प्रमुख होंगे. वर्तमान थलसेना प्रमुख बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं. नरवाने अपने 37 साल के कार्यकाल में थलसेना में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य कर चुके हैं. श्रीलंका में शांति सेना के अतिरिक्त जम्मू एवं कश्मीर में उन्होंने राष्ट्रीय राइफल्स का नेतृत्व किया. थलसेना के 13 लाख जवानों के उपप्रमुख के तौर पर उन्होंने 1 सितंबर को पदभार ग्रहण किया था.

3. भारत और किस देश के बीच हाल ही में संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘सूर्यकिरण’ आयोजित किया गया?
a. म्यांमार
b. नेपाल
c. श्रीलंका
d. चीन

ANSWER: b. नेपाल
भारत और नेपाल के बीच ‘सूर्य किरण’ सैन्य अभ्यास का समापन 16 दिसम्बर, 2019 को हुआ. यह एक वार्षिक सैन्य युद्धाभ्यास है. इसका आयोजन बारी-बारी से भारत और नेपाल में किया जाता है. सूर्य किरण XIV इस वर्ष के ‘सूर्य किरण’ अभ्यास में भारत और नेपाल की सेनाओं से लगभग 300 सैनिकों ने हिस्सा लिया. इस सैन्यभ अभ्यावस के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने जवाबी कार्रवाइयों और आतंकवाद-रोधी अभियानों से जुड़े अपने पूर्व अनुभवों को साझा किया.

4. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में वायुसेना के पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर के रूप में पदभार संभाला है?
a. जे सी मीणा
b. अनिल गाबा
c. आर जे डकवर्थ
d. प्रफुल्ल महतो

ANSWER:  c. आर जे डकवर्थ
एयर मार्शल आर जे डकवर्थ ने हाल ही में वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर, मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान के रूप में पदभार संभाला. वे नेशनल डिफेन्स अकेडमी के पूर्व छात्र हैं. इन्हें 28 मई, 1983 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था. अपने करियर के दौरान इन्होंने कई महत्वपूर्ण फील्ड और स्टाफ पदों पर काम किया है.

5. सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाने के लिए आरंभ किये गये किस अभियान की डेडलाइन को बढ़ाकर मार्च 2020 कर दिया गया है?
a. अदम्य भारत
b. सरल भारत
c. सक्षम भारत
d. सुगम्य भारत

ANSWER: d. सुगम्य भारत
सुगम्य भारत अभियान 3 दिसम्बर, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था. इस अभियान का उद्देश्य भारत के सभी सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाना है. सुगम्य भारत के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव करके उसे दिव्यांगजनों के आने-जाने के लिए सुगम बनाया जाएगा. यह भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक अभियान है.