TALENT HUNT ANSWERS 21/02/2022

0
114

1.निम्नलिखित में से किसे हाल ही में शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया है?
a.    डॉ. अनुपम जोशी
b.    डॉ. वी एस मोईली
c.    डॉ. ऋषिकेश नारायण
d.    डॉ. के के रंगास्वामी

ANSWER: c. डॉ. ऋषिकेश नारायण
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एम्स बंगलुरु के डॉ. ऋषिकेश नारायण, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च के डॉ अमलेंदु कृष्णा समेत 11 वैज्ञानिकों को शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया.

2. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर लॉन्च की गई योजना का क्या नाम है?
a.    MARS
b.    KRISTEL
c.    GOLD
d.    STARS

ANSWER: d. STARS
विवरण: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने STARS योजना लांच की, इस योजना को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी) के अवसर पर लांच किया गया है. STARS का पूरा नाम  Scheme for Translational and Advanced Research in Science है, इसका उद्देश्य वैज्ञानिक शोध प्रोजेक्ट के लिए फण्ड प्रदान करना है.

3. भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हाल ही में आबू धाबी में किस वैश्विक सम्मेलन को बतौर सम्मानित अतिथि संबोधित किया?
a.    IOC
b.    DPV
c.    UAEF
d.    OPC

ANSWER: a. IOC
विवरण: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस्लामिक देशों के संगठन (IOC) के मंच से आतंकवाद के खिलाफ स्वर मजबूत करते हुए कहा कि ओआईसी समेत विश्व समुदाय को आतंकवादियों के ठिकानों को खत्म करने और उन्हें संरक्षण तथा धन देने पर रोक लगाने के लिए आगे आना चाहिए.

4. सरकार द्वारा देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण और उनके तेजी से इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए किस योजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी गई है?
a.    CHANGE इंडिया
b.    FAME इंडिया
c.    RITE भारत
d.    GREEN इंडिया
ANSWER:  b. FAME इंडिया
विवरणप्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी की अध्य क्षता में केन्द्री य मंत्रिमंडल ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण और उनके तेजी से इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए FAME इंडिया योजना के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है.

5. एकीकृत बायोइथेनॉल परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस योजना को मंजूरी प्रदान की?
a.    जी-वन योजना
b.    बायो-फ्यूल योजना
c.    स्वच्छ ईंधन योजना
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

ANSWER: a. जीवन योजना
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने प्रधानमंत्री जी-वन (जैव ईंधन वातावरण अनुकूल फसल अवशेष निवारण) योजना के लिए वित्तीय मदद को मंजूरी दे दी है.