Talent Hunt Answers 21/09/2018

0
136

1. हाल ही में किस अन्तराष्ट्रीय संस्था द्वारा किये गये अध्ययन में कहा गया है कि वर्ष 2025 तक मशीनें मनुष्यों की तुलना में अधिक काम करेंगी?
a.    विश्व स्वास्थ्य संगठन
b.    संयुक्त राष्ट्र
c.    वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
d.    ब्लूमबर्ग

ANSWER – c. वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
विवरण:
 वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिसर्च ‘दी फ्यूचर ऑफ जॉब्स 2018’ के मुताबिक, रोबोट्स और मशीनों की वजह से इंसानों के काम करने के तरीकों में बदलाव हो रहा है और साल 2025 तक ऑफिसों में आधे से ज्यादा काम मशीनों के जरिए होगा.

2. हाल ही में किस शहर में ऑड-इवन स्कीम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने दोपहिया वाहनों एवं महिलाओं को छूट प्रदान की?
a.    मुंबई
b.    बंगलुरु
c.    चेन्नई
d.    दिल्ली

ANSWER – d. दिल्ली
विवरण:
 सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश को स्टे कर दिया तथा दिल्ली में ऑड-इवन स्कीम लागू करने के दौरान दोपहिया वाहनों एवं महिलाओं को छूट प्रदान करने की घोषणा की.

3. किस अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया है कि वर्ष 2017 में शिशु मृत्यु दर पिछले पांच वर्षों में सबसे कम दर्ज की गई हैं?
a.    वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
b.    संयुक्त राष्ट्र
c.    एशियन बैंक
d.    बैंक ऑफ़ अमेरिका

ANSWER – b. संयुक्त राष्ट्र
विवरण: 
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी (यूएनआईजीएमई) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया है कि वर्ष 2017 में शिशु मृत्यु दर पिछले पांच वर्षों में सबसे कम दर्ज की गई हैं.

4. हाल ही में सरकार द्वारा तीन बैंकों के विलय की घोषणा की. देना बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अलावा तीसरा बैंक कौन सा है?
a.    केनरा बैंक
b.    ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स
c.    सेंट्रल बैंक
d.    विजया बैंक

ANSWER – d. विजया बैंक
विवरण:
 सरकार ने 17 सितंबर 2018 को देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का विलय किए जाने की घोषणा की है.

5. हाल ही में प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन को निम्नलिखित में से किसने ख़रीदा है?
a.    जेफ़ बेज़ोस
b.    मार्क बेनिऑफ
c.    पार्कर हेरिस
d.    डेनिअल स्टुअर्ट

ANSWER – b. मार्क बेनिऑफ़
विवरण:
  विश्व की प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली साप्ताहिक पत्रिकाओं में से एक ‘टाइम’ मैगज़ीन को अमेरिकी अरबपति मार्क बेनिऑफ और उनकी पत्नी लिन ने 19 करोड़ डॉलर (1,368 करोड़ रुपये) में खरीदा.