talent hunt answers 24/04/2019

0
50
  1. बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन ने कॉफी विद करणविवाद को लेकर क्रिकेटर के.एल. राहुल और किस क्रिकेटर पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
    a.    हार्दिक पांड्या
    b.    भुवनेश्वर कुमार
    c.    रोहित शर्मा
    d.    शिखर धवन

ANSWER: a. हार्दिक पांड्या
विवरण: बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन ने ‘कॉफी विद करण’ विवाद को लेकर क्रिकेटर के.एल. राहुल और हार्दिक पांड्या पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

2. पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच एफ16 लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए किस वीरता सम्मान पुरस्कार की सिफारिश की है?
a.    परमवीर चक्र
b.    शौर्य चक्र
c.    वीर चक्र
d.    महावीर चक्र

ANSWER: c. वीर चक्र
विवरण: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए वीर चक्र की सिफारिश की है, जो युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च वीरता सम्मान है.

3. डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के 15,000 मीटर रेस के चैंपियन एसबेल किपरोप पर कितने साल का बैन लगाया गया है?
a.    4 साल
b.    5 साल
c.    7 साल
d.    10 साल

ANSWER: a. 4 साल
विवरण: डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के 15,000 मीटर रेस के चैंपियन एसबेल किपरोप पर 4 साल का बैन लगाया गया है. तीन बार विश्व चैंपियनशिप्स के स्वर्ण पदक विजेता 29 वर्षीय किपरोप के डोप टेस्ट में प्रतिबंधित दवाएं पाई गई हैं.

4. गृह मंत्रालय के मुताबिक देश भर के कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ चुके हैं?
a.    22
b.    18
c.    15
d.    20

ANSWER: d. 20
विवरण: गृह मंत्रालय के मुताबिक देश भर के 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ चुके हैं. इस नंबर पर संकट की घड़ी में कोई भी तत्काल सहायता मांग सकता है. इस योजना के लिए सरकार ने कुल 321.69 करोड़ रुपए निर्धारित किए हैं.

5. निम्न में से किस दिन विश्व भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है?
a.    20 अप्रैल
b.    22 अप्रैल
c.    21 अप्रैल
d.    15 अप्रैल

ANSWER: b. 22 अप्रैल
विवरण: पूरे विश्व में 22 अप्रैल 2019 को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है. पृथ्वी को संरक्षण प्रदान करने के लिए और सारी दुनिया से इसमें सहयोग और समर्थन करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है.