TALENT HUNT QUIZ
- किस देश में विश्व की सबसे उम्रदराज मकड़ी का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
- चीन
- इंडोनेशिया
- ऑस्ट्रेलिया
- जापान
ANSWER – c. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दुनिया की सबसे उम्रदराज मकड़ी की मौत हो गई. वैज्ञानिकों ने ट्रैपडुर प्रजाति की इस मकड़ी की उम्र 43 वर्ष बताई है.
- हाल ही में किस देश की गृह मंत्री ने संसद को गुमराह करने की गलती स्वीकारते हुए इस्तीफा दे दिया?
- ब्रिटेन
- अमेरिका
- स्विट्ज़रलैंड
- पाकिस्तान
ANSWER – a. ब्रिटेन
विवरण: ब्रिटेन की गृह मंत्री अंबर रड ने अवैध प्रवासियों को स्वदेश भेजे जाने के मामले में संसद में भ्रामक जानकारी देने पर कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
- हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के किस शहर में स्पेस एप्लिकेशन रिसर्च सेंटर बनाए जाने की घोषणा की गई?
- लाहौर
- कराची
- इस्लामाबाद
- पेशावर
ANSWER – b. कराची
विवरण: पाकिस्तान के अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत कराची में स्पेस एप्लिकेशन रिसर्च सेंटर बनाने का है. इसमें 200 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे.
- हाल ही में दिए गये एनएससीआई सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा प्रदान किये जाते हैं?
- गृह मंत्रालय
- रक्षा मंत्रालय
- कपड़ा मंत्रालय
- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
ANSWER – d. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
विवरण: एनएससीआई सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा गठित एक स्वायत्तशासी सोसाइटी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा किया जाता है.
- भारत के उस मुख्यमंत्री का क्या नाम है जो हाल ही में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने?
- ज्योति बसु
- ममता बनर्जी
- पवन चामलिंग
- उपरोक्त में से कोई नहीं
ANSWER – c. पवन चामलिंग
विवरण: सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में सबसे अधिक (25 वर्ष) समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं.