Talent Hunt Answers 6/02/2018

0
73

1.निम्नलिखित में से कौन सी महिला क्रिकेटर 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर बनीं हैं?
a.    मिताली राज
b.    अमनप्रीत कौर
c.    सना मीर
d.    वहीदा रहमान

ANSWER:  c. सना मीर
विवरण: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर 100 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर बनीं.

2. देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना हरियाणा में किस स्थान पर की जाएगी?
a.    सोनीपत
b.    झज्जर
c.    कैथल
d.    रेवाड़ी

ANSWER: d. रेवाड़ी
विवरण: देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की स्थापना हरियाणा के रेवाड़ी में मनेठी गाँव में की जायेगी. इसके लिए 220 एकड़ की भूमि भी चिन्हित की गयी है.

3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में सीबीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है?
a.    ए.बी. वर्मा
b.    सी.के.चौधरी
c.    ऋषि कुमार शुक्ला
d.    आशुतोष कुमार जैन

ANSWER: c. ऋषि कुमार शुक्ला
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने आईपीएस अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला को भारत की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का नया निदेशक नियुक्त किया है.

4. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में किस स्थान पर 3000-4000 मीटर की ऊंचाई पर निर्मित, लगभग 335 किमी लंबी इस ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया है?
a.    कोहिमा
b.    लद्दाख
c.    दीमापुर
d.    सियाचिन

ANSWER: b. लद्दाख
विवरण: प्रधानमंत्री लद्दाख में लगभग 3000-4000 मीटर की ऊंचाई पर निर्मित, लगभग 335 किमी लंबी ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया. इसका निर्माण पावरग्रिड द्वारा किया गया है.

5. अमेरिका और रूस ने हाल ही में किस परमाणु संधि से स्वयं को अलग कर के संधि को स्थगित करने की घोषणा की है?
a.    INF
b.    IRF
c.    NWT
d.    NTT

ANSWER: a. INF
विवरण: इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज़ (INF) को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 02 फरवरी 2019 को स्थगित कर दिया. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संधि से अलग होने और इसे स्थगित करने की घोषणा की थी.