TALENT HUNT ANSWERS 7/05/2018

0
108

TALENT HUNT QUIZ

 

1.हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

  1.    देवेन्द्र चौहान
  2.    विनीत जोशी
  3.    संकल्प शर्मा
  4.    अनुज दासमुख

ANSWER – b. विनीत जोशी

विवरण: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में विनीत जोशी को नियुक्त किया गया है. यह एजेंसी सीबीएसई, एआईसीटीई और अन्य निकायों द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करेगी.

 

  1. भारत और किस देश ने हाल ही में अफगानिस्तान में संयुक्त आर्थिक परियोजना पर काम करने के लिए सहमत हुए हैं?
  2. चीन
  3. नेपाल
  4. पाकिस्तान
  5. रूस

ANSWER – a. चीन

विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में एक संयुक्त आर्थिक परियोजना पर काम करने के लिए सहमति जतायी है.

 

  1. हाल ही में किस अफ्रीकी देश ने चिकित्सीय उद्देश्यों के लिए मारिजुआना को वैध बनाया है?
  2. नामीबिया
  3. जिम्बाब्वे
  4. दक्षिण सूडान
  5. इनमें से कोई नहीं

ANSWER – b. जिम्बाब्वे

विवरण: जिम्बाब्वे ने औषधीय और वैज्ञानिक उपयोगों के लिए मारिजुआना का उत्पादन करने को कानूनी बना दिया है. ज़िम्बाब्वे ने इस मामले में एक अन्य अफ़्रीकी देश लेसोथो का अनुसरण किया है.

 

  1. भारत ने बैंकाक में एशियाई युवा चैंपियनशिप में कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?
  2. 10
  3. 12
  4. 5
  5. 3

ANSWER – d. 3

विवरण: बैंकाक में आयोजित एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय महिलाओं ने तीन स्वर्ण पदक जीत लिये हैं. नीतू घंघास ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्वर्ण पदक हासिल किया.

 

  1. निम्नलिखित में से किस राज्य के कुछ हिस्सों में, वैज्ञानिकों ने फेज़ेर्वर्या गोएमची नामक मेंढक की एक नई प्रजाति की पहचान की है?
  2. गोवा
  3. बिहार
  4. पंजाब
  5. झारखंड

ANSWER – a. गोवा

विवरण: गोवा के पश्चिमी घाट के हिस्सों के हाईलैंड पठारों में, वैज्ञानिकों ने फेज़ेर्वर्या गोएमची  नामक मेंढक की एक नई प्रजाति की पहचान की है.