talent hunt quiz answers 17/05/2019

0
139
  1. केंद्र सरकार ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ प्रतिबंध को और कितने साल के लिए तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया है?
    a.    सात साल

    b.    आठ साल
    c.    पांच साल
    d.    दस साल

ANSWER: c. पांच साल
विवरण: केंद्र सरकार ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ प्रतिबंध को और पांच साल के लिए तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया है. गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी.

2. किस देश ने पाकिस्तान की एक और चीन की कई कंपनियों समेत 12 विदेशी कंपनियों को अपनी एन्टिटीसूची में शामिल किया है?
a.    अमेरिका

b.    नेपाल
c.    रूस
d.    भारत

ANSWER: a. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने पाकिस्तान की एक और चीन की कई कंपनी समेत 12 विदेशी कंपनियों को अपनी ‘एन्टिटी’ सूची में शामिल किया है. इन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने के लिए इस सूची में शामिल किया गया है कि संवेदनशील प्रौद्योगिकी उन लोगों के हाथों में नहीं पड़े जो देश के राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

 3.वित्तीय संकट से जूझ रही किस विमानन कंपनी के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है?
a.    इंडिगो

b.    जेट एयरवेज
c.    एयर इंडिया
d.    स्पाइस जेट

ANSWER: b. जेट एयरवेज
विवरण: वित्तीय संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है.

4. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 13 मई 2019 को ओडिशा के चांदीपुर में किस ड्रोन का सफल परीक्षण किया?
a.    अभ्यास

b.    ताकत
c.    हिम्मत
d.    शक्ति

ANSWER: a. अभ्यास
विवरण: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 13 मई 2019 को ओडिशा के चांदीपुर में ‘अभ्यास’ ड्रोन का सफल परीक्षण किया.

5. किस बॉलीवुड अभिनेत्री ने एपिगेमिया ब्रैंड के तहत फ्लेवर्ड योगर्ट, स्मूदीज़ और मिष्टी दोई बनाने वाली कंपनी ड्रम फूड्स इंटरनैशनल में निवेश किया है?
a.    रानी मुखर्जी
b.    सोनम कपूर
c.    माधुरी दीक्षित
d.    दीपिका पादुकोण

ANSWER: d. दीपिका पादुकोण
विवरण: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एपिगेमिया ब्रैंड के तहत फ्लेवर्ड योगर्ट, स्मूदीज़ और मिष्टी दोई बनाने वाली कंपनी ड्रम फूड्स इंटरनैशनल में निवेश किया है.