पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप और गोआ, सामाजिक प्रगति सूचकांक में श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले राज्‍य और केन्‍द्र शासित प्रदेश बनें

0
39

1. पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप और गोआ, सामाजिक प्रगति सूचकांक में श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले राज्‍य और केन्‍द्र शासित प्रदेश बनें

सरकार ने देश के राज्‍यों और जिलों के लिए सामाजिक प्रगति सूचकांक – एसपीआई– जारी किया। इसे प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने प्रतिस्‍पर्धात्‍मक और सामाजिक प्रगति अनिवार्यता संस्‍थान के साथ मिलकर तैयार किया है। पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप और गोआ श्रेष्‍ठ कार्य प्रदर्शन करने वाले राज्‍य हैं। श्रेष्‍ठ कार्य प्रदर्शन करने वाले तीन जिले हैं – हिमाचल प्रदेश में शिमला और सोलन तथा मिजोरम में आईजोल। पुद्दुचेरी ने देश में सबसे अधिक 65 दशमलव नौ नौ अंक प्राप्‍त किये। यह व्‍यक्तिगत स्‍वतंत्रता और चयन, आश्रय और जल तथा स्‍वच्‍छता जैसे तत्‍वों में बेहतर कार्य प्रदर्शन का द्योतक है। 65 दशमलव आठ नौ अंक के साथ लक्षद्वीप दूसरे और 65 दशमलव पांच तीन अंक के साथ गोवा तीसरे स्‍थान पर है। झारखंड और बिहार सूचकांक में सबसे नीचे हैं। सामाजिक प्रगति सूचकांक तीन महत्‍वपूर्ण आयाम से संबंधित 12 घटकों के अनुसार अंकों के आधार पर तैयार किया जाता है। इन घटकों में शामिल हैं – मूलभूत मानवीय आवश्‍यकताएं, कल्‍याण की आधारशिला और अवसर।

2. इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहले ग्रीन स्टील ब्रैंड कल्याणी फेर्रेस्टा का शुभांरभ किया

इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में भारत के पहले ग्रीन स्टील ब्रैंड कल्याणी फेर्रेस्टा का शुभांरभ किया। अपनी तरह के पहले इस्पात का विनिर्माण पुणे की स्टील कंपनी कल्याणी ग्रुप ने किया है। इसके लिए अक्षय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग किया गया है। इस प्रक्रिया में पर्यावरण में कार्बन उत्सर्जन नहीं होता। सरकार ग्रीन स्टील विनिर्माण को प्रोत्साहन दे रही है। सरकार ने इस्पात उद्योग से शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति बनाई है।

3. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राज्‍य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्‍य में वंचितों और जरूरतमंदों के सिर पर छत मुहैया करवाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर राज्‍य सरकार की ओर से अलग से मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सर्वे किया जा रहा है और जिनके पास आवास नहीं हैं, ऐसे पात्र लाभार्थियों को आवास प्रदान किये जाएंगे।

4. 190 से अधिक देशों ने प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण जैव विविधता संधि को स्वीकार किया

190 से अधिक देशों ने प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार करने के लिए ऐतिहासिक जैव विविधता संधि को स्‍वीकार किया है। मॉन्ट्रियल में संयुक्‍त राष्‍ट्र जैव विविधता सम्‍मेलन कॉप 15 में ये देश 2030 तक पृथ्‍वी के 30 प्रतिशत हिस्‍से की रक्षा करने पर स‍हमत हुए हैं। इन देशों ने प्राकृतिक विश्‍व के अस्तित्व के लिए चार व्यापक लक्ष्यों के तहत पारिस्थितिकी तंत्र के क्षरण से बचने के लिए 23 लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया है। वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क के तहत ये देश वार्षिक तौर पर पांच सौ अरब डॉलर की लागत की हानिकारक सरकारी सब्सिडी की कटौती पर भी सहमत हुए हैं। ये देश उन सब्सिडियों की पहचान करने के लिए भी कृतसंकल्‍प हैं जो 2025 तक जैव विविधता के लिए हानिकारक हो सकती है। जैव विविधता योजना भारत को कृषि सब्सिडी पर राहत देती है। वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क भारत को कृषि सब्सिडी और कीटनाशक के प्रयोग को जारी रखने के मामले में राहत देता है। यह भारत की प्राकृतिक कृषि की प्राथमिकता रही है। भारत की ओर से वार्ता में शामिल पर्यावरण मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने इसे एक महत्‍वपूर्ण पल बताया।

5. राज्‍यसभा ने पी०टी० उषा को उच्‍च सदन में उपसभापतियों की समिति में नामित किया

राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने महान पूर्व खिलाड़ी और सांसद पी०टी० उषा को उच्‍च सदन में उपसभापतियों की समिति में नामित किया है। सदन में जगदीप धनखड़ ने कहा कि पहली बार किसी मनोनीत सदस्‍य को उपसभापति की समिति के लिए नियुक्‍त किया गया है। पी०टी० उषा के साथ वाईएसआरसी सांसद विजय साई रेड्डी को भी नामित किया गया है।

6. तिब्‍बत के आध्‍यात्मिक नेता दलाई लामा ने भारत को अपना स्‍थाई घर बताया

तिब्‍बत के आध्‍यात्मिक नेता दलाई लामा ने भारत को अपना स्‍थाई घर बताते हुए कहा है कि उनके लिए अब चीन लौटने का कोई मतलब नहीं रह गया है। तवांग मुठभेड के बारे में कल हिमाचल प्रदेश के कांगडा हवाई अड्डे पर एक प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्‍होंने कहा कि यूरोप, अफ्रीका और एशिया में भी स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि चीन भी लचीला रूख अपना रहा है, लेकिन वहां लौटने का सवाल नहीं है। दलाई लामा का दिल्‍ली में तीन दिन रूकने का कार्यक्रम हैं इसके बाद वे आध्‍यात्मिक उपदेशों और दूसरे कार्यों के लिए बिहार के बोध गया जाएंगे।

7. पांचवीं स्वदेश निर्मित स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी वागीर भारतीय नौसेना में शामिल की गई

स्कॉर्पीन क्लास की पांचवी पनडुब्बी वागीर को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। इसे मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड-एमडीएल ने तैयार किया है। यह पनडुब्बी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों के निर्माण की परियोजना प्रोजेक्ट-75 के तहत बनाई गई है। प्रोजेक्ट-75 में स्कॉर्पीन डिज़ाइन की छह पनडुब्बियों का भारत में निर्माण किया जाना है। यह पनडुब्बियां फ्रांस के नावल ग्रुप के सहयोग से मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड में बनाई जा रही हैं। वागीर की शुरूआत 12 नवम्बर 2020 को हुई थी। इस वर्ष पहली फरवरी से इसका समुद्र में परीक्षण शुरू हुआ। पिछली पनडुब्बियों की तुलना में इसने बहुत कम समय में हथियार और सेंसर सहित सभी प्रमुख परीक्षण पूरे कर लिए हैं।

8. राजामौली की फिल्‍म आर.आर.आर. वर्ष 2022 की प्रमुख पचास फिल्‍मों की अंतरराष्‍ट्रीय सूची में शामिल

एसएस राजमोली की फिल्म आरआरआर को साइट एंड साउंड पत्रिका की शीर्ष 50 वैश्विक फिल्मों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में शौनक सिंह का प्रख्‍यात वृत्तचित्र ऑल देट ब्रेथस को भी शामिल किया गया है। आरआरआर फिल्म इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ में सबसे आगे चल रही है। यह फिल्म -स्वतंत्रता पूर्व 1920 के दो क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है।

9. आईआईसीए ने ईएसजी इम्पैक्ट लीडर कार्यक्रम शुरू किया

भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में एक स्वायत्त संस्थान है, जिसने पर्यावरण-सामाजिक-शासन (ईएसजी) क्षेत्र में प्रभावशाली अग्रणी व्यक्ति (इम्पैक्ट लीडर) तैयार करने के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम में 50 नवोदित ईएसजी पेशेवरों ने भाग लिया, जो कार्यक्रम में नामांकित दुनिया भर में वरिष्ठ कॉर्पोरेट अधिकारी हैं।

10. मैसर्स एलएंडटी, कट्टुपल्ली में आज एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (जीआरएसई) परियोजना के पहले जहाज ‘अर्नाला’ का शुभारंभ किया गया

भारतीय नौसेना के लिए जीआरएसई द्वारा निर्मित आठ एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी प्रोजेक्ट में से पहले जहाज ‘अर्नाला’ 20 दिसंबर, 2022 का चेन्नई के मैसर्स एलएंडटी, कट्टुपल्ली में शुभारंभ किया गया। रक्षा मंत्रालय की वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवा) श्रीमती रसिका चौबे की उपस्थिति में जहाज के शुभारंभ कार्यक्रम में10:40 बजे बंगाल की खाड़ी के पानी में इसे उतारा गया। नौसेना की समुद्री परंपरा को ध्यान में रखते हुए, श्रीमती रसिका चौबे ने अथर्ववेद के मंत्रोच्चारण के साथ जहाज का शुभारंभ किया। महान मराठा योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा अर्नाला द्वीप (वसई, महाराष्ट्र से लगभग 13 किलोमीटर उत्तर में स्थित) को दिए गए रणनीतिक समुद्री महत्व को दर्शाने के लिए जहाज का नाम अर्नाला रखा गया है। 29 अप्रैल, 2019 को रक्षा मंत्रालय और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता के बीच आठ एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी जहाजों के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। अर्नाला वर्ग के जहाज भारतीय नौसेना के अभय वर्ग एएसडब्ल्यू जहाजों की जगह लेंगे और तटीय जल में उपसतह निगरानी सहित तटीय जल और कम तीव्रता वाले समुद्री संचालन (एलआईएमओ) में एंटी-सबमरीन संचालन करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

11. तमिलनाडु सरकार ने अपनी सभी योजनाओं के लिए ‘आधार’ अनिवार्य किया

तमिलनाडु सरकार ने घोषणा की है कि वे सभी जो विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभ (नाबालिग बच्चों के अलावा) के पात्र हैं, उन्हें आधार संख्या होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा या आधार की शिनाख्त करानी होगी। वित्त सचिव एन. मुरुगानंदम द्वारा 15 दिसंबर को जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘आधार सेवाओं या लाभों या सब्सिडी के वितरण के लिए एक पहचान दस्तावेज के रूप में सरकारी वितरण प्रक्रिया को सरल बनाता है। यह पारदर्शिता और दक्षता लाता है तथा लाभार्थियों को अपनी पहचान साबित करने के लिए कई दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की जरूरत को समाप्त करके एक सुविधाजनक और निर्बाध तरीके से सीधे उनका हक पाने में सक्षम बनाता है।’

12. वैज्ञानिकों ने ग्रेट बैरियर रीफ कोरल को जमाने और स्टोर करने की एक नई विधि का परीक्षण करने में सफलता हासिल की

ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) पर काम कर रहे वैज्ञानिकों ने कोरल लार्वा को जमाने और स्टोर करने की एक नई विधि का परीक्षण करने में सफलता हासिल की है। नव विकसित “क्रायोमेश” (cryomesh) तकनीक कोरल लार्वा के भंडारण को -196 डिग्री सेल्सियस (-320.8 डिग्री फारेनहाइट) पर सक्षम बनाता है। यह यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग के वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा विकसित किया गया था। इस नई मेच तकनीक का निर्माण कम लागत पर किया जा सकता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले तरीकों में लेज़रों सहित अत्याधुनिक उपकरणों की आवश्यकता होती है। यह हल्का है और कोरल के बेहतर संरक्षण को सुनिश्चित करता है। इस प्रौद्योगिकी को शुरू में हवाई कोरल की छोटी और बड़ी किस्मों के साथ परीक्षण किया गया था। मूंगों की बड़ी किस्में इन परीक्षणों में विफल रहीं। दिसंबर में, वैज्ञानिकों ने पहली बार ग्रेट बैरियर रीफ कोरल का उपयोग करके परीक्षण किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन साइंसेज (AIMS) में कोरल लार्वा को फ्रीज करने के लिए क्रायोमेश का इस्तेमाल किया।

13. जापान ने सेना के लिए $320 बिलियन की योजना पेश की

युद्ध के बाद के लंबे समय के शांत दृष्टिकोण से एक प्रमुख बदलाव में, जापान ने सैन्य निर्माण के लिए 320 बिलियन अमरीकी डालर की योजना का अनावरण किया। पंचवर्षीय योजना, जिसे 320 बिलियन अमरीकी डालर के कुल बजट के साथ लागू किया जाना है, जापान को अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला बना देगा। यह प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा जापान के 3 महत्वपूर्ण सुरक्षा दस्तावेजों को मंजूरी देने के बाद आया है।

14. संस्कृति मंत्रालय ने दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव का आयोजन किया

संस्कृति मंत्रालय ने प्रसिद्ध फाउंडेशन के सहयोग से ‘व्हेयर भारत मीट्स इंडिया’ टैगलाइन के साथ कर्तव्य पथ पर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया। यह महोत्सव 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया गया है।उद्घाटन समारोह में कुचिपुड़ी नृत्य प्रदर्शन किया गया, जिसकी कोरियोग्राफी जयराम राव ने किया। इस अवसर पर प्रिज्म थिएटर सोसाइटी ने हिंदी नाटक ‘वीर अभिमन्यु’ का मंचन किया। कर्तव्य पथ पर डोमिनिकन गणराज्य के कलाकारों की तरफ से प्रस्तुत संगीत कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित किया।

15. तमिलनाडु सरकार ने ‘फ्रेंड्स ऑफ लाइब्रेरी’ कार्यक्रम शुरू किया

तमिलनाडु सरकार ने “फ्रेंड्स ऑफ लाइब्रेरी” कार्यक्रम शुरू किया, जिसके माध्यम से किताबें सीधे उन लोगों को प्रदान की जाएंगी जो राज्य द्वारा संचालित पुस्तकालयों तक पहुंचने में असमर्थ हैं। कार्यक्रम के संस्थापक, स्कूल शिक्षा मंत्री अनिल महेश पोय्यामोझी ने कहा कि इसके लिए स्वयंसेवकों की सेवाओं का उपयोग किया जाएगा। यह परियोजना उन लोगों को लाभान्वित करेगी जो पुस्तकालयों का उपयोग नहीं कर सकते हैं, जैसे कि विकलांग, बुजुर्ग, बच्चे और अस्पताल में भर्ती मरीज। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक इन लोगों को पुस्तकालयों से किताबें देंगे।

16. PETA India’s 2022: सोनाक्षी सिन्हा को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का खिताब दिया गया

बॉलीवुड अभिनेत्री, सोनाक्षी सिन्हा को पेटा इंडिया के 2022 पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। पेटा ने फैशन इंडस्ट्री में सिर्फ जानवरों की खालों के लिए मारे गए जानवरों को बचाने में मदद करने और कुत्तों-बिल्लियों की जरूरत एवं देखभाल लिए, लोगों में जागरूकता लाने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया है।

17. खेलो इंडिया महिला टूर्नामेंट में पहली बार ट्रैक साइकिलिंग शामिल

खेलो इंडिया महिला टूर्नामेंट में पहली बार ट्रैक साइकिलिंग को शामिल किया गया है। चार जोन में होने वाले इस टूर्नामेंट को खेल विभाग, युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा कुल 1.15 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। साई एन. एस. एन. आई. एस. पटियाला नॉर्थ ज़ोन अमृतसर लेग के पहले चरण की मेजबानी करेगा। प्रतियोगिता 21 दिसंबर तक परिसर के अंदर साइकिल वेलोड्रोम में होगी। इसके बाद उत्तरी क्षेत्र के चरण 23-24 दिसंबर और 28-29 दिसंबर को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय परिसर, अमृतसर में स्थानांतरित हो जाएंगे। दक्षिण क्षेत्र का पहला चरण इस वर्ष 26-27 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। साई एल.एन.आई.पी.ई., त्रिवेंद्रम पहले चरण की मेजबानी करेगा। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, केंद्रीय खेल मंत्रालय की सहायता से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है, जो स्प्रिंट, कीरिन, 500 मीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल, व्यक्तिगत परस्यूट और स्क्रैच रेस में होगा। खेलो इंडिया स्पोर्ट्स फॉर वीमेन घटक के तहत इस वर्ष बीकानेर में 24-25 दिसंबर और पालोड, त्रिवेंद्रम में 29-30 दिसंबर को रोड साइक्लिंग स्पर्धाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

18. राफेल नडाल, इगा स्वोटेक को 2022 के लिए आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियंस नामित किया

स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी, राफेल नडाल को 2022 के उत्कृष्ट सत्र के बाद 5वीं बार पुरुष अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) वर्ल्ड चैंपियन 2022 नामित किया गया है। पोलिश टेनिस खिलाड़ी, इगा स्वोटेक(Iga Świątek), को 2022 में उनके प्रदर्शन के लिए 2 ग्रैंड स्लैम खिताब और 8 खिताब जीतने के लिए महिला ITF वर्ल्ड चैंपियन 2022 नामित किया गया है।

19. रेहान अहमद डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के टेस्ट क्रिकेटर बने

इंग्लैंड के लेग स्पिनर रेहान अहमद नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना में पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे तीसरे मैच के दौरान पदार्पण पर पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं। 18 साल और 126 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद, रेहान ने दूसरी पारी में 5-48 के स्कोर पर छह ओवर में तीन विकेट लेने का दावा किया, जिसने मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान को 74.5 ओवर में 216 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले यह रिकॉर्ड पैट कमिंस के नाम था। उन्होंने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6/79 लिया और मैच के समय उनकी उम्र 18 साल 193 दिन थी।

20. अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस: 20 दिसंबर

विविधता में एकता का जश्न मनाने और एकजुटता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 20 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस (International Human Solidarity Day) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दी घोषणा के अनुसार, एकजुटता उन मूलभूत मूल्यों में से है जो अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के लिए आवश्यक हैं।