1.भारत और चीन का विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता का 21वां दौर निम्नलिखित में से किस स्थान पर संपन्न हुआ?
a. इम्फाल (भारत)
b. अगरतला (भारत)
c. चेंगडु (चीन)
d. पेइचिंग (चीन)
ANSWER: c. चेंगडु (चीन)
विवरण: भारत और चीन का विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता का 21वां दौर चेंगडु (चीन) में संपन्न हुआ.
2.हाल ही में पाकिस्तान के किस स्थान तक भारत-पाकिस्तान के बीच गलियारा बनाए जाने के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डेरा बाबा नानक में शिलान्यास किया है?
a. लाहौर
b. पेशावर
c. इस्लामाबाद
d. करतारपुर
ANSWER: d. करतारपुर
विवरण: केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती मनाने के उपलक्ष्य में करतारपुर कॉरिडोर को मंजूरी देकर बड़ा निर्णय लिया है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डेरा बाबा नानक में इसका शिलान्यास भी किया.
3.अरण्य’, ‘महासागर’, ‘छाया मत छूना मन’ नामक उपन्यास किस लेखक के हैं जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. नलिन बासु
b. प्रभा साक्षी
c. हिमांशु जोशी
d. देवेन्द्र थपलियाल
ANSWER: c. हिमांशु जोशी
विवरण: हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार और पत्रकार हिमांशु जोशी का 23 नवंबर 2018 को निधन हो गया. उनके द्वारा लिखित उपन्यास ‘अरण्य’, ‘महासागर’, ‘छाया मत छूना मन’ काफी प्रसिद्ध रहे हैं.
4.हाल ही में किस भारतीय महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी ने छठा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया?
a. अपर्णा कुशवाहा
b. रीमा लाल
c. मैरी कॉम
d. अंजली कौशिक
ANSWER: c. मैरी कॉम
विवरण: भारत की वरिष्ठ महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी एम. सी. मैरी कॉम ने आईबा महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर छठी बार गोल्ड मेडल जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया.
5. भारत के किस शहर को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक सतत शहर-2025 कार्यक्रम के लिए चुना गया है?
a. बेंगलुरु
b. मुंबई
c. नोएडा
d. कटक
ANSWER: c. नोएडा
विवरण: संयुक्त राष्ट्र ने 25 नवंबर 2018 को उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा का चयन वैश्विक सतत शहर-2025 पहल में हिस्सा लेने के लिए किया.