Modern Indian History GK In Hindi

0
384

1.“स्वराज हा माजा जन्मसिद्ध अधिकार आहे अणि तो मी मिलाविनाचमराठी में यह घोषणा बाल गंगाधर तिलक ने किस स्थान पर की थी?

 

[A] पुणे जेल

[B] यरवडा जेल

[C] कोर्ट में

[D] मांडले जेल

Correct Answer: C [कोर्ट में ]

Explanation:

स्वराज हा माजा जन्मसिद्ध अधिकार आहे अणि तो मी मिलाविनाचका हिंदी रुपान्तरण स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे ले कर रहूँगाहै। ये कथन बाल गंगाधर तिलक में कोर्ट में उस समय कहा था जब राजद्रोह के आरोप में उन्हें 7 वर्ष की सजा दी गयी थी।  इसके बाद तिलक को 6 वर्ष के कारावास के लिए मांडले जेल भेजा गया था।

 

2.भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और जय गोपाल किस षड़यंत्र में शामिल थे?

 

[A] कानपूर षड्यंत्र

[B] लाहौर षड्यंत्र

[C] भागलपुर षड्यंत्र

[D] अलीपुर बम केस

Correct Answer: B [लाहौर षड्यंत्र ]

Explanation:

लाला लाजपत की हत्या का प्रतिशोध लेने के लिए भगत सिंह, राज गुरु, जय पल और सुख देव ने पुलिस प्रमुख स्कॉट की हत्या का षड्यंत्र रचा। परन्तु उन्होंने जे.पी. सांडर्स को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

 

3.आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना किस देश में की गयी थी?

 

[A] भारत

[B] सिंगापुर

[C] जापान

[D] जर्मनी

Correct Answer: B [सिंगापुर ]

Explanation:

सुभाष चन्द्र बोस और रास बिहारी बोस ने इंडियन इंडिपेंडेंस लीग और इंडियन नेशनल आर्मी (आजाद हिन्द फ़ौज) की स्थापना सिंगापुर में 1943 में की थी।

 

4.गुरुमुखी लिपि किस सिख गुरु के द्वारा शुरू की गयी?

 

[A] गुरु अंगद

[B] गुरु गोबिंद सिंह

[C] गुरु अर्जुन सिंह

[D] गुरु हरीराय

Correct Answer: A [गुरु अंगद ]

गुरु नानक सिख धर्म के संस्थापक थे, उन्होंने अपने बाद गुरु अंगद को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया। गुरु अंगद सिख धर्म के दूसरे गुरु थे। गुरु अंगद ने गुरु नानक की रचनाओं  संकलन किया, और उन्होंने गुरुमुखी लिपि का विकास भी किया।

 

5.बारीन्द्र घोष किस समाचार पत्र से जुड़े हुए थे?

 

[A] इंडियन ओपिनियन

[B] जुगांतर

[C] ग़दर

[D] महारात्ता

Correct Answer: B [जुगांतर ]

जुगांतर एक बंगाली क्रांतिकारी अख़बार था, इसकी स्थापना 1906 में बारीन्द्र कुमार घोष, अबिनाश भट्टाचार्य और भूपेन्द्रनाथ दत्ता ने की थी।

 

6.1946 के तेभेगा आन्दोलन किस वर्तमान राज्य से सम्बंधित है?

 

[A] आंध्र प्रदेश

[B] पश्चिम बंगाल

[C] बिहार

[D] ओडिशा

Correct Answer: B [पश्चिम बंगाल ]

तेभेगा आन्दोलन की शुरुआत काश्तकारों ने बंगाल में 1946 में जोतदारों के विरुद्ध की थी। यह आन्दोलन बंगाल में व्याप्त साझा खेती व्यवस्था के विरुद्ध था।

 

7.इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का मुख्यालय भारत के किस राज्य में  स्थित है?

 

[A] तमिलनाडु

[B] केरल

[C] उत्तर प्रदेश

[D] जम्मू-कश्मीर

Correct Answer: A [तमिलनाडु ]

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की स्थापना 10 मार्च, 1948 को मद्रास में की गयी थी। वर्तमान में इसका मुख्यालय तमिलनाडु में चेन्नई के मरैकायर लेब्बाई स्ट्रीट में स्थित है।

 

8.कांग्रेस ने किस अधिवेशन में पूर्ण स्वराजका प्रस्ताव पारित किया?

 

[A] कलकत्ता

[B] लाहौर

[C] दिल्ली

[D] कराची

Correct Answer: B [लाहौर ]

1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज के प्रस्ताव को पारित किया गया था। इस अधिवेशन में जवाहर लाल नेहरु को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पूर्ण स्वराज प्रस्ताव पारित करने के एक महीने बाद 26 जनवरी, 1930 को स्वतंत्रता को घोषणा जारी की गयी।

 

9.ढाका में स्थित अहसान मंजिल पैलेस किस कारण प्रसिद्ध है?

 

[A] मुस्लिम लीग की स्थापना

[B] पाकिस्तान प्रस्ताव

[C] जिन्नाह-गाँधी वार्ता

[D] उपरोक्त में से कोई नहीं

Correct Answer: A [मुस्लिम लीग की स्थापना ]

मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 में ढाका में आगा खान द्वारा की गयी थी, लियाक़त अली खान और मुहम्मद अली जिन्नाह मुस्लिम लीग के प्रमुख नेता थे। आरम्भ में इसका उद्देश्य मुस्लिमो के अधिकारों की रक्षा करना था, परन्तु बाद में मुस्लिम लीग ने मुस्लिमों के लिए अलग देश पाकिस्तान की मांग की।

 

10.पी. मित्रा का नाम किस क्रांतिकारी संगठन की स्थापना के साथ जुड़ा हुआ

है?

 

[A] अनुशीलन समिति

[B] इंडिया हाउस

[C] जुगांतर

[D] उपरोक्त में से कोई नहीं

Correct Answer: A [अनुशीलन समिति ]

अनुशीलन समिति की स्थापना 24 मार्च, 1902 को प्रमथ नाथ मित्रा ने की थी। इस समिति के साथ श्री औरोबिन्दो, देशबंधु चितरंजन दास, सुरेन्द्रनाथ टैगोर, जतिन्द्रनाथ बनर्जी, बाघा जतिन, भूपेन्द्र नाथ दत्ता और बारीन्द्र घोष जैसे लोग जुड़े हुए थे।

 

11.“एकेडमिक एसोसिएशनकी स्थापना किसने की थी?

 

[A] हेनरी विवियन डेरोजियो

[B] मधुसूदन दत्ता

[C] मदन मोहन तारकालंकर

[D] सुरेन्द्रनाथ टैगोर

Correct Answer: A [हेनरी विवियन डेरोजियो ]

हेनरी विवियन डेरोजियो शिक्षाविद व लेखक थे, वे हिन्दू कॉलेज, कलकत्ता के सहायक मुख्याध्यापक थे।

 

12.बंगाल का अंतिम स्वतंत्र नवाब किसे माना जाता है?

 

[A] सिराजुद्दौला

[B] मीर कासिम

[C] मीर जाफर

[D] शुजाउद्दौला

Correct Answer: A [सिराजुद्दौला ]

सिराजुद्दौला बंगाल का अंतिम स्वतंत्र नवाब था। 23 जून, 1757 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ प्लासी की लड़ाई में उनकी हार हुई थी।

 

13.स्वतंत्रता से पहले भारत के किस राज्य में प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य थी?

 

[A] बड़ोदा

[B] अर्काट

[C] कुर्ग

[D] हैदराबाद

Correct Answer: A [बड़ोदा ]

बड़ोदा रियासत में 1906 में प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य बनाने के लिए कानून पारित किया गया था। इस 7-12 वर्ष के बच्चों के लिए प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य किया गया था।

 

14.1896 का कांग्रेस अधिवेशन किस लिए जाना जाता है?

 

[A] भारत का राष्ट्रीय गीत पहली बार गाया गया

[B] भारत का राष्ट गान पहली बार गाया गया

[C] भारत का तिरंगा झंडा पहली बार फहराया गया

[D] उपरोक्त में से कोई भी नहीं

Correct Answer: A [भारत का राष्ट्रीय गीत पहली बार गाया गया ]

वन्दे मातरम की रचना बंकिम चन्द्र चटर्जी ने मूलरूप से संस्कृत में की थी, वन्दे मातरम उनके उपन्यास आनंद मठसे लिया गया है। यह उपन्यास 1882 में प्रकाशित हुआ था।

 

15.भारत के राष्ट्र गान का शीर्षक क्या था?

 

[A] जन गन मन

[B] भारत भाग्य

[C] भारत भाग्य विधाता

[D] भारत विधाता

Correct Answer: D [भारत विधाता ]

 

16.भारत का राष्ट्र गान पहली बार कब गाया गया था?

 

[A] 1911, कलकत्ता

[B] 1912, लखनऊ

[C] 1913, दिल्ली

[D] 1914, बॉम्बे

Correct Answer: A [1911, कलकत्ता ]

भारत का राष्ट्रीय गान पहली बार 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन के दौरान गाया गया था।

 

17.प्लासी की लड़ाई का स्थान प्लासी वर्तमान में किस राज्य में स्थित है?

 

[A] पश्चिम बंगाल

[B] बिहार

[C] छत्तीसगढ़

[D] झारखण्ड

Correct Answer: A [पश्चिम बंगाल ]

प्लासी की लड़ाई 23 जून, 1857 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब के बीच लड़ी गयी थी। इस लड़ाई में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला की हार हुई थी।

 

18.प्रसिद्ध विद्यासागर सेतु किस शहर में स्थित है?

 

[A] पटना

[B] कलकत्ता

[C] लखनऊ

[D] चेन्नई

Correct Answer: B [कलकत्ता ]

विद्यासागर सेतु को दूसरा हूगली सेतु भी कहा जाता है, इस सेतु का नाम समाज सुधारक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर के नाम पर रखा गया है।

 

19.“वेदों की ओर लौटोका नारा किसने दिया था?

 

[A] स्वामी विवेकानंद

[B] स्वामी दयानंद सरस्वती

[C] रामकृष्ण परमहंस

[D] उपरोक्त में से कोई नहीं

Correct Answer: B [स्वामी दयानंद सरस्वती ]

स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी, वे संस्कृत और वेदों के प्रकांड विद्वान थे। भारत में वेदों की छपाई उनके संरक्षण में पहली बार शुरू हुई, सत्यार्थ प्रकाश उनकी सबसे महत्वपूर्ण कृतियों में से एक थी।

 

20..साइमन कमीशन किस वाइसराय के कार्यकाल के दौरान भारत आया था?

 

[A] लार्ड इरविन

[B] लार्ड चेम्सफोर्ड

[C] लार्ड विलिंगटन

[D] लार्ड लिनलिथगो

Correct Answer: A [लार्ड इरविन ]

लार्ड इरविन को 3 अप्रैल, 1926 को भारत का वाइसराय व गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया था। 1927 ईसवी में ब्रिटिश सरकार ने सर स्टैफ़ोर्ड क्रिप्प्स की अध्यक्षता में साइमन कमीशन का गठन किया। इस आयोग का उद्देश्य 1919 के सुधारों का अध्ययन करना था।