TALENT HUNT ANSWER 17/07/2019

0
101
  1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 8वीं से 12वीं तक वैकल्पिक विषय के तौर पर मैथिली को शामिल किये जाने की घोषणा की है?
    a.    दिल्ली सरकार
    b.    उत्तर प्रदेश सरकार
    c.    बिहार सरकार
    d.    महाराष्ट्र सरकार

उत्तर:  a. दिल्ली सरकार
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा की गई घोषणा के अनुसार दिल्ली के स्कूलों में मैथिली कक्षा-8वीं से 12वीं तक वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ाई जाएगी. साथ ही, वैकल्पिक विषय के तौर पर मैथिली चुनकर आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था भी होगी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में करीब 60-70 लाख मैथिली और भोजपुरी भाषी लोग हैं.

2. वर्ष 2019 में हो रहे चन्द्र ग्रहण के दिन आने वाली गुरु पूर्णिमा का संयोग कितने वर्षों बाद बना है?
a.    112
b.    120
c.    135
d.    149

उत्तर:  d. 149
ऐसा 149 साल बाद होने जा रहा है जब गुरु पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा. यह रात को तीन बजकर एक मिनट पर पूरे चरम पर होगा जब धरती की छाया चंद्रमा के आधे से ज्यादा हिस्से को ढक लेगी. सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा जिसे अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम उत्तर पूर्वी हिस्सों को छोड़कर देश भर में देखा जा सकेगा.

3. ICC द्वारा हाल ही में जारी विश्व कप टीम ऑफ़ द टूर्नामेंट की घोषणा की, इसमें रोहित शर्मा के अतिरिक्त किस भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया गया है?
a.    विराट कोहली
b.    एम एस धोनी
c.    जसप्रीत बुमराह
d.    शिखर धवन

उत्तर:  c. जसप्रीत बुमराह
आईसीसी ने 2019 विश्व कप की अपनी टीम की घोषणा कर दी, जिसमें दो भारतीयों- ओपनर रोहित शर्मा और पेसर जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को इस टीम का कप्तान बनाया गया है. इस 12 सदस्यीय टीम में विश्व कप विजेता इंग्लैंड के 4 खिलाड़ी शामिल हैं.

4. हाल ही में किस देश ने अपना एयरस्पेस भारत के लिए खोल दिया है?
a.    चीन
b.    पाकिस्तान
c.    यूएई
d.    जापान

उत्तर:  b. पाकिस्तान
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से बंद अपने हवाई क्षेत्र से पाकिस्तान ने प्रतिबंध हटा दिया है. पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी ने तत्काल प्रभाव से भारत के सभी नागरिक यातायात के लिए अपने हवाई क्षेत्र को खोलने का आदेश दिया है. 26 फरवरी को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई हमले किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ पूर्वी सीमा पर अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था.

5. निम्नलिखित में से कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी विश्वकप 2020 की मेजबानी करेगा?
a.    इंडोनेशिया
b.    थाईलैंड
c.    दक्षिण कोरिया
d.    भारत

उत्तर: d. भारत
अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष रणइंदर सिंह को एक पत्र भेजकर बताया कि यह पुष्टि की जाती है कि आईएसएसएफ की कार्यकारी समिति ने 2020 के विश्वकप चरणों की तारीखों को मंजूर कर दिया है.