Talent Hunt Answer keys 17/03/2019

0
110

TALANT HUNT QUIZ

  1. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम किस नाम से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण से 2018 में भारत में 1.24 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि सभी मौतों का लगभग 12.5 प्रतिशत है?
    a.GEO-6
    b.  VAYU-2
    c.  UNDP-2
    d.  SSP-1


ANSWER:- a. GEO-6
विवरण: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा जारी GEO-6 रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण से 2018 में भारत में 1.24 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि सभी मौतों का लगभग 12.5 प्रतिशत है

  1. निम्नलिखित में से किस दिन अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है?
    a.12 मार्च
    b.  13 मार्च
    c.  14 मार्च
    d.  15 मार्च

ANSWER:- d. 15 मार्च
विवरण: प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है. इस दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

3. हाल ही में किस देश में एक आतंकी ने दो मस्जिदों पर हमला करके 49 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है?
a.  फ्रांस
b.  न्यूज़ीलैंड
c.  स्पेन
d.  जर्मनी

ANSWER:-  b. न्यूज़ीलैंड
विवरण: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च नामक स्थान पर दो मस्जिदों में एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा भीषण फायरिंग की गई. इस फायरिंग में 49 लोगों की मौत हो गई.

  1. आरबीआई ने हाल ही में किस बैंक को प्राइवेट बैंक घोषित किया है?
    a.देना बैंक
    b.  विजया बैंक
    c.  सेंट्रल बैंक
    d.  आईडीबीआई

ANSWER:-  d. आईडीबीआई
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रख दिया है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा आईडीबीआई बैंक में अधिग्रहण के बाद यह कदम उठाया गया है. 

5. हाल ही में भारत के किस राज्य में वेस्ट नील वायरस का पहला मामला सामने आया है?
a.  तमिलनाडु
b.  केरल
c.  तेलंगाना
d.  झारखंड

ANSWER:-  b. केरल
विवरण: हाल ही में केरल के मालापुरम के एक सात वर्ष के बच्चे को वेस्ट नील वायरस (West Nile Virus – WNV) से पीड़ित पाया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा तथा स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.