Talent Hunt Answers 01/08/2018

0
89

1.किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में कौन सी योजना आरंभ की गई?

  1. पशुपालन योजना
  2. सोलर योजना
  3. मछलीपालन योजना
  4. आजीविका योजना

ANSWER –  b. सोलर योजना

विवरण: किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोतरी सोलर योजना आरंभ की गई.

 

2.ओडिशा सरकार द्वारा पर्यावरण हितैषी किस अभियान की शुरुआत की गई?

  1. ओडिशा बचाओ आंदोलन
  2. हरित संबलपुर क्रान्ति
  3. ग्रीन महानदी मिशन
  4. भुवनेश्वर पेड़ लगाओ आन्दोलन

ANSWER – c. ग्रीन महानदी मिशन

विवरण: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा पश्चिमी ओडिशा स्थित संबलपुर जिले के दौरे में पौधारोपण करके ग्रीन महानदी मिशन की शुरुआत की गई.

 

3.हाल ही में किस राज्य में देश का पहला पूर्ण रूप से महिलाओं को समर्पित होटल आरंभ किये जाने की घोषणा की गई?

  1. केरल
  2. दिल्ली
  3. असम
  4. महाराष्ट्र

ANSWER – a. केरल

विवरण: केरल पर्यटन विकास विभाग (केटीडीसी) द्वारा केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारत का पहला ऐसा होटल बनेगा जो महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए होगा.

 

4.रूस से हथियारों की खरीद पर अमेरिका द्वारा भारत पर कौन सा प्रतिबन्ध न लगाए जाने की घोषणा की गई?

  1. NPTP
  2. BAAFT
  3. KAARP
  4. CAATSA

ANSWER – d. CAATSA

विवरण: रूस से हथियारों की खरीद पर अमेरिका द्वारा भारत पर CAATSA प्रतिबन्ध न लगाए जाने की घोषणा की गई.

 

5.मोब लिंचिंग की जांच हेतु किस के अंतर्गत उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है?

  1. केंद्रीय गृह सचिव
  2. केंद्रीय रक्षा सचिव
  3. केंद्रीय रेल सचिव
  4. इनमे से कोई नहीं

ANSWER – a. केंद्रीय गृह सचिव

विवरण: देशभर के कुछ हिस्सों में भीड़ द्वारा हिंसा करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इसीलिए सरकार कानून का शासन बनाए रखने के लिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है. इन स्थितियों से निपटने के लिए सरकार ने केन्द्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया