Talent Hunt Answers 02/08/2018

0
68
  1. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किस मॉडल को लागू करने संबंधी दिशा निर्देशों को मंजूरी प्रदान की गई?
    a.    सामरिक भागीदारी मॉडल
    b.    सामूहिक रक्षा मॉडल
    c.    क्षेत्रीय विकास सहयोग मॉडल
    d.    सार्वजनिक सुरक्षा प्रणाली मॉडल

ANSWER –  a. सामरिक भागीदारी मॉडल
विवरण: रक्षा मंत्री ने अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों के निर्माण में निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाये गये सामरिक भागीदारी मॉडल को लागू करने से संबंधित दिशा निर्देशों को मंजूरी प्रदान की है.

 

  1. उच्चतर शिक्षा में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने के लिए किस एजेंसी का गठन किया गया है?
    a.    उच्च परीक्षा समिति
    b.    राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी
    c.    माध्यमिक परीक्षा एजेंसी
    d.    भारतीय परीक्षा एजेंसी

ANSWER – b. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी
विवरण: सरकार ने उच्चतर शिक्षा में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने के लिए एक स्वशासी परीक्षा संगठन राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का गठन किया है.

3. किस देश से लिया गया कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान को आईएमएफ बेलआउट पैकेज दिए जाने की बात की जा रही है?
    a.    अमेरिका
b.    चीन
c.    भारत
d.    सऊदी अरब

b. चीन
विवरण: चीन से लिए गया कर्ज चुका पाने में असमर्थ पाकिस्तान को आईएमएफ बेलआउट पैकेज दिए जाने के लिए अमेरिका में बहस जारी है.

4. भारत सरकार ने किस देश की सरकार से पीएनबी लोन डिफॉल्ट मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करने के लिए कहा है?
a.    चेक रिपब्लिक
b.    फ़िनलैंड
c.    एंटीगुआ
d.    क्रोएशिया

c. एंटीगुआ

विवरण: भारत सरकार ने एंटीगुआ की सरकार से पीएनबी लोन डिफॉल्ट मामले के प्रमुख आरोपियों में मेहुल चोकसी को अरेस्ट करने को कहा है.

5. किस देश ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (एसटीए-1) देश का दर्जा देकर उसके लिए हाई-टेक प्रॉडक्ट्स की बिक्री के लिए निर्यात नियंत्रण में छूट प्रदान की?
a.    चीन
b.    इज़राइल
c.    रूस
d.    अमेरिका

d.अमेरिका

विवरण: अमेरिका ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (एसटीए-1) देश का दर्जा देकर उसके लिए हाई-टेक प्रॉडक्ट्स की बिक्री के लिए निर्यात नियंत्रण में छूट प्रदान की.