TALENT HUNT ANSWERS 10/05/2019

0
34
  1. अमेरिका में किये गये एक शोध के अनुसार कौन सा कॉस्मेटिक उत्पाद ब्लडस्ट्रीम को प्रभावित करता है?
    a.    परफ्यूम
    b.    पाउडर
    c.    शैम्पू
    d.    सनस्क्रीन

Answer: d. सनस्क्रीन
विवरण: अमेरिका में किये गये एक शोध के अनुसार सनस्क्रीन लगाने से ब्लडस्ट्रीम प्रभावित होता है तथा यह हार्मोन को भी प्रभावित कर सकता है.

2. अंतरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह निम्नलिखित में से कब मनाया जाता है?
a.    01 से 07 मई
b.    06 से 12 मई
c.    15 से 21 मई
d.    22 से 28 मई

Answer: b. 06 से 12 मई
विवरण: संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष 6 से 12 मई तक अंतरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है. इस दिन सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

3. हाल ही में यूएनईपी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत और चीन में विश्व के कुल सीमेंट उत्पादन का कितना भाग तैयार किया जाता है?
a.    दो तिहाई
b.    एक चौथाई
c.    आधा
d.    एक तिहाई

Answer: a. दो तिहाई
विवरण: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा जारी एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार विश्व के कुल सीमेंट उत्पादन का दो तिहाई भाग चीन और भारत में उत्पादित किया जाता है. यदि इसमें एशिया को भी शामिल कर लें तो कुल 67% भाग एशिया द्वारा उत्पादित किया जाता है.

  1. अमेरिका ने हाल ही में किस देश पर लोहा और स्टील सहित 4 धातुओं का निर्यात करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
    a.    उत्तर कोरिया
    b.    चीन
    c.    पाकिस्तान
    d.    ईरान

Answer: d. ईरान
विवरण: अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गये हालिया प्रतिबंधों के कारण ईरान अब लोहा, स्टील, एल्यूमिनियम और तांबे का निर्यात नहीं कर सकेगा. यह धातुएं ईरान के कुल निर्यात का 10 प्रतिशत हैं.

5. भारत सरकार ने हाल ही में कितने अफ़्रीकी देशों के साथ व्यापारिक संबंध सुदृढ़ करने के लिए वहां रह रहे 400 भारतीय व्यापारियों से वीडियो कांफ्रेंस से बातचीत की?
a.    9
b.    10
c.    11
d.    12

Answer:  c. 11
विवरण: भारत सरकार द्वारा तंज़ानिया, युगांडा, केन्या, जाम्बिया, मॉरीशस, नाइजीरिया, मोज़ाम्बिक, घाना, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और मेडागास्कर में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये वहां रहने वाले 400 भारतीय मूल के व्यापारियों से बातचीत की गई.