TALENT HUNT ANSWERS 15/05/2019

0
84
  1. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में आये किस चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए किसानों, मछुआरों, महिला समूहों और अन्य लोगों के लिए 1600 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है?
    a.    फोनी
    b.    वरदा
    c.    तितली
    d.    मोरा

ANSWER: a. फोनी
विवरण: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवाती तूफान फोनी से प्रभावित हुए किसानों, मछुआरों, महिला समूहों और अन्य लोगों के लिए 1600 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है.

2. चीन की राजधानी बीजिंग में चल रही 7वीं चाइना पैरा ऐथलेटिक्स वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप्स में मेरठ की फातिमा खातून ने डिस्कस थ्रो में कौन सा पदक जीता?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

ANSWER: c. कांस्य पदक
विवरण: चीन की राजधानी बीजिंग में चल रही 7वीं चाइना पैरा ऐथलेटिक्स वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप्स में मेरठ की फातिमा खातून ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है.

3. आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान का अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ करीब कितने करोड़ रुपये के राहत पैकेज को लेकर समझौता हो गया है?
a.    12,000 करोड़
b.    42,000 करोड़
c.    22,000 करोड़
d.    72,000 करोड़

ANSWER: b. 42,000 करोड़
विवरण: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान का अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ करीब 42,000 करोड़ के राहत पैकेज को लेकर समझौता हो गया है और पाकिस्तान को यह रकम तीन साल में दी जाएगी.

4. हाल ही में किस देश के सांप्रदायिक झड़प के बाद पुलिस ने चिलाव शहर में कर्फ्यू लगा दिया है और फेसबुक व वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया नेटवर्क व मेसेजिंग ऐप्स को अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिया है?
a.    नेपाल
b.    भारत
c.    चीन
d.    श्रीलंका

ANSWER: d. श्रीलंका
विवरण: श्रीलंका के सांप्रदायिक झड़प के बाद पुलिस ने चिलाव शहर में कर्फ्यू लगा दिया है और फेसबुक व वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया नेटवर्क व मेसेजिंग ऐप्स को अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिया है.

5. आयरलैंड जलवायु आपातकाल की घोषणा करने वाला विश्व का कौन सा देश बना गया है?
a.    पहला
b.    तीसरा
c.    दूसरा
d.    चौथा

ANSWER: c. दूसरा
विवरण: आयरलैंड जलवायु आपातकाल की घोषणा करने वाला विश्व का दूसरा देश बना गया है. इससे पहले ब्रिटेन जलवायु आपातकाल घोषित करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है.