TALENT HUNT ANSWERS 17/02/2022

0
50

1.ई-गवर्नेंस सर्विसेज़ इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में उन्नत भारत अभियान के तहत किस शिक्षण संस्थान के साथ समझौता किया है?
a.    आईआईटी रुड़की
b.    आईआईएम अहमदाबाद
c.    आईआईटी कानपुर
d.    दिल्ली विश्वविद्यालय

Answer: c. आईआईटी कानपुर
विवरण: ई-गवर्नेंस सर्विसेज़ इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में उन्नत भारत अभियान के तहत आईआईटी कानपुर के साथ समझौता किया है. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा संस्थानों की उपलब्धता कराना है.

2. किस प्राइवेट कम्पनी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के लिए कार्गो विमान लॉन्च किया है?
a.    बोइंग
b.    स्पेस एक्स
c.    लार्सन एंड टुब्रो
d.    लॉकहीड मार्टिन

Answer: b. स्पेस एक्स
विवरण: स्पेस एक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के लिए कार्गो विमान लॉन्च किया है. फाल्कन रॉकेट द्वारा ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिये अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के लिए प्रयोगात्मक वस्तुएं भेजी गई हैं.

3. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने अपने बोर्ड में पहली बार स्वतंत्र महिला निदेशक के तौर पर किसे नियुक्त किया है?
a.    जयश्री व्यास
b.    तनुश्री पांड्या
c.    अर्चना वत्सल
d.    गरिमा त्यागी

Answer: a. जयश्री व्यास
विवरण: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने अपने बोर्ड में पहली बार स्वतंत्र महिला निदेशक के तौर पर जयश्री व्यास की नियुक्ति की है.

4. विश्व का कौन सा पहला देश है जिसमें ‘जलवायु आपातकाल’ लागू किया गया है?
a.    फ्रांस
b.    ब्रिटेन
c.    अमेरिका
d.    कनाडा

Answer: b. ब्रिटेन
विवरण: ब्रिटेन की संसद जलवायु आपातकाल घोषित करने वाली विश्व की पहली संसद बन गई है. इसके बाद ब्रिटेन के मुख्य विपक्षी दल लेबर पार्टी ने इस ओर जल्द से जल्द मजबूत कदम उठाए जाने की मांग की है.

5. हाल ही में किस देश में 4500 वर्ष पुरानी दो गुंबदों की खोज की गई है जिसमें अवशेष एवं कुछ पुरातन कलाकृतियां प्राप्त हुई हैं?
a.    सूडान
b.    भारत
c.    मिस्र
d.    अफगानिस्तान

Answer: c. मिस्र
विवरण: मिस्र में हाल ही में 4500 वर्ष पुरानी दो गुम्बदों की खोज की गई है. इसे उस समय के शासक टूटू का बताया जा रहा है. यह कायरो के नज़दीक गीज़ा के पिरामिडों में पाए गये हैं.