Talent Hunt Answers 24/07/2018

0
70
  1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारंपरिक औषधिक व्यवस्था एवं होम्योपैथी के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और किस देश के मध्य हुए एमओयू को मंजूरी प्रदान की?

a. ब्राज़ील

b. इंडोनेशिया

c. क्यूबा

d. पेरू

ANSWER – c. क्यूबा

विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारंपरिक औषधिक व्यवस्था एवं होम्योमपैथी के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और क्यूबा के मध्य हुए एमओयू को मंजूरी प्रदान की.

  1. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कितने वर्षीय महिला कैदियों को 50 प्रतिशत वास्तविक सज़ा पूरी होने पर विशेष माफ़ी दिए जाने को मंजूरी प्रदान की गई?

a. 40 वर्षीय

b. 45 वर्षीय

c. 50 वर्षीय

d. 55 वर्षीय

ANSWER – d. 55 वर्षीय

विवरण: महिला कैदी जिसकी आयु 55 वर्ष या इससे अधिक हो और जिसने अपनी 50 फीसदी वास्ताविक सजा अवधि पूरी कर ली हो, उसे विशेष माफ़ी दी जाएगी.

  1. केंद्र सरकार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लिए जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने की स्वीकृति प्रदान की?

a. देवरिया

b. बरेली

c. मैनपुरी

d. आगरा

ANSWER – a. देवरिया

विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने केंद्र प्रायोजित योजना के चरण 2 के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की लागत से देवरिया में नया मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.

  1. यूरोपियन यूनियन ने हाल ही में किस सर्च इंजन पर 5 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाए जाने की घोषणा की है?

a. याहू

b. बिंग

c. एओएल

d. गूगल

ANSWER – d. गूगल

विवरण: यूरोपीय संघ ने 18 जुलाई 2018 को यह घोषणा की कि गूगल द्वारा अपने वर्चस्व का गलत फायदा उठाया गया जिसके कारण गूगल पर 5 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है.

  1. हाल ही में किस देश ने दो साल बाद आपातकाल हटाए जाने की घोषणा की?

a. पाकिस्तान

b. तुर्की

c. ईरान

d. रूस

ANSWER – b. तुर्की

विवरण: तुर्की में जुलाई 2018 को राष्ट्रव्यापी आपात स्थिति को समाप्त कर दिया गया है. दो वर्ष पहले तख्ता पलट की नाकाम कोशिश के बाद आपात स्थिति लगाई गई थी.