Talent Hunt Answers 26/07/2018

0
90

1. किस राज्य में कोल्ड ड्रिंक कम्पनियों ने खाली प्लास्टिक बोतलों को वापिस खरीदना आरंभ कर दिया है?

a. दिल्ली

b. महाराष्ट्र

c. गुजरात

d. हरियाणा

ANSWER – b. महाराष्ट्र

विवरण: पेप्सीको, कोका कोला और बिस्लरी जैसी टॉप कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियां अब अपनी प्लास्टिक की बोतलों को ग्राहक से खरीद लेंगी.

 

  1. हाल ही में खाड़ी के किस देश ने महिलाओं को हवाई जहाज उड़ाने की अनुमति प्रदान की है?

a.सऊदी अरब

b. ओमान

c. कुवैत

d. ईरान

ANSWER – a. सऊदी अरब

विवरण: सऊदी अरब तेजी से सामाजिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है. इस बदलाव की नई फेहरिस्त में महिलाओं को हवाई जहाज उड़ाना भी शामिल हो गया है.

 

  1. नासा के उस मिशन का क्या नाम है जिसे जल्द ही सूर्य के अध्ययन के लिए भेजा जायेगा?

a. पार्कर सोलर प्रोब

b. सोलर प्रोब

c. जीनियस सोलर मिशन

d. वायलेट सोलर रेडिएशन

ANSWER – a. पार्कर सोलर प्रोब

विवरण: पार्कर सोलर प्रोब एक रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट है. इसे छह अगस्त को फ्लोरिडा प्रांत के केप कैनावेरल से प्रक्षेपित किया जाएगा.

 

  1. पर्यावरण मंत्री ने हाल ही में किस स्थान पर वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान की सर्वाधिक उन्नत प्रणाली (सफर) का अनावरण किया?

a. दिल्ली

b. मुंबई

c. बेंगलुरु

d. गुजरात

ANSWER – a. दिल्ली

विवरण: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने  दिल्ली के चांदनी चौक में वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान की सर्वाधिक उन्नत प्रणाली सफ़र का अनावरण किया.

 

  1. खेलो इंडिया योजना के तहत कितने युवाओं को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया?

a. 274

b. 345

c. 734

d. 800

ANSWER – c. 734

विवरण: खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया प्रतिभा पहचान विकास योजना के तहत एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए 734 खिलाडि़यों का चयन किया गया है.