Talent Hunt Answers 29/08/2018

0
55

1. किस पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता का 22 अगस्त 2018 को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया?
a. गुरुदास कामत
b. रामलाल राही
c. अशोक तंवर
d. कपिल सिब्बल

ANSWER – a. गुरुदास कामत
विवरण: पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का 22 अगस्त 2018 को 63 वर्ष की उम्र में दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया.

2. तमिलनाडु होटल संघ ने खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में कितने प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है?
a. 10%
b. 5%
c. 15%
d. 12%

ANSWER – b. 5%
विवरण: तमिलनाडु होटल संघ ने खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में 5% छूट देने की घोषणा की है.

3. अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने किस अफ्रीकी देश में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान ‘लोथागम नॉर्थ पिलर साइट’ का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है?
a. रवांडा
b. सूडान
c. केन्या
d. अंगोला

ANSWER – c. केन्या
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने अफ्रीकी देश केन्या में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान ‘लोथागम नॉर्थ पिलर साइट’ का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है.

4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अगस्त 2018 को बीजेपी नेता और पूर्व सांसद लालजी टंडन को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त कर दिया हैं?

a. बिहार
b. झारखण्ड
c. पंजाब
d. उत्तर प्रदेश

ANSWER – a. बिहार
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अगस्त 2018 को बीजेपी नेता और पूर्व सांसद लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त कर दिया हैं.

5. किस राज्य सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम ‘अटल पथ’ रखने का फैसला किया है?
a. बिहार सरकार
b. उत्तर प्रदेश सरकार
c. पंजाब सरकार
d. दिल्ली सरकार

ANSWER – b. उत्तर प्रदेश सरकार
विवरण: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम ‘अटल पथ’ रखने का फैसला