Talent Hunt Answers 9/01/2019

0
102

1.हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को स्मार्टफोन दिए जाने की घोषणा की गई है?
a. तमिलनाडु
b.  झारखंड
c.  असम
d.  पंजाब

ANSWER d. पंजाब
विवरण: पंजाब मंत्रिमंडल ने स्मार्टफोन वितरित करने के तौर-तरीकों को मंजूरी दे दी. योजना के पहले चरण में, सरकारी स्कूलों में उच्चतर कक्षाओं के छात्रों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों को शामिल किया जाएगा.

2. बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक तथा किस तीसरे बैंक के विलय के लिए केन्द्री य मंत्रिमंडल ने हाल ही में मंजूरी प्रदान की है?
a.    केनरा बैंक
b.    विजया बैंक
c.    बैंक ऑफ़ इंडिया
d.    ओवरसीज़ बैंक

ANSWER b. विजया बैंक
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 02 जनवरी 2019 को बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक तथा देना बैंक के विलय के लिए विलय योजना को अपनी मंजूरी दे दी है.

3. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने असम समझौते की धारा-6 को लागू करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन को मंजूरी दी है. यह समझौता कब किया गया था?
a.    13 जनवरी 1986
b.    22 नवंबर 1988
c.    15 अगस्त 1985
d.    26 जनवरी 1965

ANSWER c. 15 अगस्त 1985 
विवरण: 15 अगस्त 1985 को असम समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे. समझौते की धारा-6 के अनुसार असम के लोगों की सांस्कृतिक, सामाजिक, भाषायी पहचान व विरासत को संरक्षित करने और प्रोत्साहित करने के लिए उचित संवै‍धानिक, विधायी और प्रशासनिक उपाय किये जायेंगे.

4. भारत और पाकिस्तान द्वारा हाल ही में साझा की गई सूची में पाकिस्तान की जेलों में बंद कितने भारतीय कैदियों के बारे में बताया गया है?
a.  537
b.  550
c.  588
d.  622

ANSWER a. 537
विवरण: पाकिस्तान द्वारा साझा की गई सूची के अनुसार पाकिस्तान की जेलों में 537 भारतीय कैद हैं. इनमें 483 मछुआरे और 54 अन्य लोग हैं.

5. निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा सरस्वती नदी के पुनरोत्थान और इसमें ताजे पानी के नियमित प्रवाह को बनाये रखने हेतु परियोजना को मंजूरी दी गई है?
a. मध्य प्रदेश
b.  हरियाणा
c.  उत्तर प्रदेश
d.  बिहार

ANSWER b. हरियाणा
विवरण: हरियाणा में प्राचीन सरस्वती नदी के पुनरोत्थान और इसमें ताजे पानी के नियमित प्रवाह को हकीकत बनाने के लिए नदी के प्रवाह मार्ग पर विभिन्न विरासत स्थलों के जीर्णोद्धार सहित 11 अहम परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है.