अमीश त्रिपाठी की नई पुस्तक इमोर्टल इंडिया

0
199

1.अमीश त्रिपाठी की नई पुस्तक इमोर्टल इंडिया :-

भारत के सुप्रसिद्ध लेखकों में से एक अमिश त्रिपाठी ने अपनी नवीनतम पुस्तक इमोर्टल इंडिया में समकालीन मुद्दों पर अपना  दृष्टिकोण साझा किया हैं।

पुस्तक में विभिन्न विषयों पर लेखक के विचारों, लेखों, सूक्ष्म भाषणों और बहस को संग्रहित किया गया है। उन्होंने पाठकों को इतिहास के माध्यम से इन विषयों पर अपना दृष्टिकोण समझाया है।

इमोर्टल इंडिया में, उन्होंने एलजीबीटी अधिकारों और धारा 377, समान नागरिक संहिता, जातिवाद, धार्मिक हिंसा जैसे कई और गंभीर विषयों पर प्रकाश डाला है।

 

2.बीएसई बोर्ड ने सीईओ आशीष चौहान का कार्यकाल 5 साल बढाया :-

बंबई शेयर बाजार के निदेशक मंडल ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान के लिए पांच साल के और कार्यकाल की मंजूरी दे दी है। चौहान को बीएसई की स्थिति में सुधार लाने और बेहद सफल आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और मजबूत कारोबारी विस्तार का श्रेय जाता है।

200 9 में उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में बीएसई में शामिल होने वाले चौहान को 2 नवंबर, 2012 से पांच वर्ष की अवधि के लिए एमडी और सीईओ बनाया गया था।

इस महीने के शुरू में हुई बैठक में बोर्ड ने चौहान को बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में दो नवंबर, 2017 से 1 नवंबर, 2022 तक की पांच साल की अतिरिक्त अवधि के लिए पुनर्नियुक्ति की मंजूरी दी।

चौहान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के संस्थापक दल के सदस्यों में से एक थे, जिसमे उन्होंने 1992 से 2000 तक काम किया।

 

3.श्री राजीव गौबा ने केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार ग्रहण किया :-

 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री राजीव गौबा (झारखंड कैडर-1982) ने आज केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार ग्रहण किया।

श्री गौबा 27 जून,2017 को गृह मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी के रूप में शामिल हुए थे और श्री राजीव महर्षि की सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार संभाला है।

 

4.धीमी पड़ी विकास दर: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में दवाब से जून तिमाही में 5.7% रही ग्रोथ रेट :-

आर्थिक विकास के मोर्चे पर एक खराब खबर है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर में गिरावट आई है। जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 5.7 फीसद रही है।

वहीं वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.1 फीसद रही थी। सालाना आधार पर बात करें तो बीते साल की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.1 फीसद रही थी। जीडीपी के अलावा जीवीए (ग्रॉस वैल्यु एडेड) की ग्रोथ रेट में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।

जून तिमाही में जीपीए की ग्रोथ रेट 5.6 फीसद रही है जो बीते साल 7.6 फीसद रही थी। जीवीए देश में उत्पादित होने वाली सभी सेवाओं और वस्तुओं का मूल्य होता है।

 

5.यूनेस्को ने इंटरनेशनल साक्षरता पुरस्कार 2017 के विजेताओं की घोषणा की :-

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार 2017 के विजेताओं की घोषणा की है, जिसे वैश्विक साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवीनता के लिये प्रदान किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कनाडा, कोलम्बिया, जॉर्डन, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के पांच पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।

पुरस्कार दो श्रेणियों में विभाजित हैं यथा:-चीन द्वारा प्रायोजित साक्षरता के लिए यूनेस्को कन्फ्यूशियस पुरस्कार, और दक्षिण कोरिया द्वारा प्रायोजित राजा सीजोंग साक्षरता पुरस्कार।

इस साल कन्फ्यूशियस पुरस्कार, जिसे ग्रामीण आबादी और स्कूल ना जाने वालों युवाओं विशेष रूप से लड़कियों और महिलाओं को लाभ देने वाली परियोजनाओं के लिये दिया जाता है, को कोलंबिया से अदूलटीको प्रोग्राम को, द पाकिस्तान से सिटिज़न फाउंडेशन को,एवं दक्षिण अफ्रीका से फंद्ज़ा प्रोजेक्ट को दिया गया।

मातृभाषा साक्षरता शिक्षा को समर्पित राजा सीजोंग साक्षरता पुरस्कार, कनाडा से शिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र तथा  जॉर्डन से वी लव रीडिंग प्रोग्राम को साझा रूप से दिया गया।

1967 के बाद से, यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार द्वारा सरकार, गैर सरकारी संगठनों और दुनिया भर के व्यक्तियों के नेतृत्व में 475 से अधिक प्रोजेक्ट्स को सम्मानित किया गया है।

 

6.इजरायल के मोशे को भारत ने दिया दस वर्षीय वीजा :-

मुंबई आतंकी हमले में बचे इजरायल के मोशे होल्त्जबर्ग और उसके दादा-दादी के लिए भारत ने गुरुवार को दस वर्षीय वीजा जारी किया। इससे वे आसानी से भारत की यात्रा कर सकेंगे।

मोशे अब 11 साल का हो चुका है। उसने गत पांच जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यरुशलम में हुई भावुक मुलाकात में मुंबई आने की इच्छा जताई थी।

इस पर मोदी ने मोशे को सपरिवार भारत आमंत्रित किया था। मोशे ने भारतीय दूतावास के अधिकारी से वीजा मिलने के बाद कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी से यह बेहतरीन उपहार पाकर बेहद उत्साहित हूं। बड़ा होने पर मुझे इससे मदद मिलेगी।

मुझे उम्मीद है कि मैं मुंबई की यात्रा करूंगा और बड़ा होने पर वहां रहूंगा।’ इसके पहले उसने कहा था कि वह मुंबई के नरीमन हाउस में अपने पिता की तरह काम करना चाहता है।

गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को नरीमन हाउस पर भी आतंकी हमला किया गया था। इसमें मोशे के माता-पिता रब्बी गवेरियल और रिवका होल्टजबर्ग के साथ छह अन्य लोग भी मारे गए थे।

 

7.राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1 से 7 सितम्बर तक मनाया जाएगा :-

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पूरे देश में 1 से 7 सितम्बर तक मनाया जाएगा। 2017 के लिए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम है ‘नवजात एवं बाल आहार प्रथाएं- बेहतर बाल स्वास्थ्य’। इस वार्षिक कार्यक्रम का मूल उद्देश्य स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का आहार एवं पोषण परिषद 30 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों स्थित अपने 43 सामुदायिक आहार और पोषण इकाईयों के माध्यम से राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के विभागों, राष्ट्रीय संस्थानों, स्वयं सेवी संगठनों से समन्वय स्थापित करेगा तथा किसी प्रमुख विषय पर कार्यशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम, तथा सामुदायिक बैठकों का आयोजन करेगा।

 

8.चौथे वनडे में श्रीलंका पर भारत की बड़ी जीत, 168 रन से हराया :-

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 168 रन से हरा दिया। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 5 विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए।

श्रीलंका को जीत के लिए 376 रन का लक्ष्य मिला लेकिन मेजबान टीम 42.4 ओवर में 207 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत पांच वनडे मैचों की सीरीज में 4-0 से आगे है।

 

9.पी.वी. सिंधु को ब्रिजस्टोन इंडिया का पहला ब्रांड एंबेसडर बनाया गया :-

बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु, जिन्होंने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता, को टायर निर्माता कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया ने अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया ।

बैडमिंटन खिलाडी ने ब्रिजस्टोन कंपनी,जो जापान ओलंपिक 2020 के प्रायोजको में से एक है,की एक सहायक कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया के साथ तीन साल का समझौता किया है ।

ब्रिजस्टोन ने अपने विश्वव्यापी ओलंपिक साझेदारी की घोषणा 2014 में की, यह साझेदारी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ 2024 तक जारी रहेगी।

 

10.श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने पेरंबलूर में छोटे प्याजों के लिए साझा खाद्य प्रसंस्करण इनक्यूबेशन केंद्र का शुभारंभ किया :-

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने यहां वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए तमिलनाडु के पेरंबलुर जिले के चेट्टीकुलम गांव में छोटे प्याजों (शालोट्स) के लिए साझा खाद्य प्रसंस्करण इनक्यूबेशन केंद्र का शुभारंभ किया।

पेरंबलूर जिले के किसान कृषि लागत में वृद्धि, अप्रत्याशित मौसम, बीमारी फैलने और बाजार में पर्याप्त कीमत नहीं मिलने के बावजूद 8,000 हेक्टेयर के कृषि क्षेत्र में प्रति वर्ष 70,000 टन छोटे प्याजों का उत्पादन करते हैं।

पेरंबलूर का यह छोटे प्याजों के लिए केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र सुनिश्चित करेगा कि प्याज बर्वाद न हो, किसानों की आमदनी में वृद्धि हो और उपभोक्ताओं को छोटे प्याज उपलब्ध हों। छोटे प्याजों की यह तकनीक भारत के सभी भागों के लिए उपयोगी है।

 

11.राजीव महर्षि नए कैग और सुनील अरोड़ा चुनाव आयुक्त बने :-

सरकार ने शीर्ष नौकरशाही में व्यापक फेरबदल करते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस अहम बदलाव के क्रम में ही गृह सचिव पद से शुक्रवार को रिटायर हुए राजीव महर्षि को देश का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त कर दिया है।

जबकि पूर्व सूचना प्रसारण सचिव सुनील अरोड़ा को चुनाव आयुक्त बनाया गया है। वहीं सीबीएसई के मौजूदा अध्यक्ष राजेश कुमार चतुर्वेदी को हटाकर उनकी जगह गुजरात कैडर की आईएएस अफसर अनीता करवाल को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

 

12.आज से शुरू होगा IFA 2017, इवेंट में लॉन्च होंगे  स्मार्टफोन :-

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड शो IFA 2017 1 सितंबर से बर्लिन में शुरू होने जा रहा है। यह 6 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट के दौरान दुनियाभर की मुख्य टेक्नोलॉजी कंपनियां अपनी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के बारे में बताएंगी।

उम्मीद लगाई जा रही है कि इस दौरान कई स्मार्टफोन को लॉन्च या पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि LG, Samsung, Lenovo, Apple और Sony जैसी कंपनियां अपने अपकमिंग फोन्स को लेकर कई खुलासे भी कर सकती है।

अगर सैमसंग की बात करें तो वो Bixby और Galaxy Note 8 का डेमो देगा। साथ ही एप्प्ल अपने iMac Pro को लॉन्च कर सकता है।