पर्यटन मंत्री अतुल्य भारत मेगा होमस्टे विकास और प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे

0
56

1. फैटी लीवर की समस्‍या और उसकी पहचान कर उसका उपचार करने वाला भारत दुनिया का पहला देश

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि भारत अल्कोहल का सेवन नहीं करने पर भी फैटी लीवर की समस्‍या और उसकी पहचान कर उसका उपचार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। उन्होंने गैर-अल्कोहल फैटी लिवर रोग के उपचार तथा कैंसर, मधुमेह और हृदय रोगों की रोकथाम तथा नियंत्रण के राष्ट्रीय कार्यक्रम संबंधी दिशानिर्देशों जारी किए। डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि फैटी लीवर में वसा का असामान्य संचय स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।

2. नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष सिंगल्स का ख़िताब जीता

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष सिंगल का ख़िताब जीत लिया है। फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को लगातार सेटों में 7-5, 6-2, 6-2 से पराजित किया। उधर, ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स में बारबोरा क्रेजचिकोवा और राजीव राम की जोड़ी ने खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जोड़ी ने 2019 में भी ऑस्ट्रेलिया ओपन जीता था। जापान की नाओमी ओसाका ने 20 फरवरी, 2021 को ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल 2021 के महिला एकल गेम में अमेरिकी जेनिफर ब्रैडी को हरा कर अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

3. खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल कर्नाटक में होंगे

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की है कि दूसरे खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की मेजबानी कर्नाटक करेगा। इस साल के अंत में होने वाले देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय खेल एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के साथ साझेदारी में बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे। पच्‍चीस साल से कम उम्र के चार हजार से अधिक खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों के पास राष्ट्रीय टीमों के लिए चुने जाने का अवसर भी होगा। पहला विश्‍वविद्यालय खेल पिछले साल भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था। इस बार विश्‍वविद्यालय खेलों में योगासन और मल्लखंब को भी जोड़ा गया है।

4. पुद्दुचेरी के मुख्‍यमंत्री ने विधानसभा में बहुमत खोने के बाद उपराज्‍यपाल को त्‍यागपत्र सौंपा

पुदुच्‍चेरी के मुख्‍यमंत्री वी0 नारायणसामी ने विश्‍वास मत हासिल करने में असफल रहने के बाद आज इस्‍तीफा दे दिया। विधानसभा अध्‍यक्ष शिवकोलुथु ने घोषणा की कि वी0 नारायणसामी सदन का विश्‍वास प्राप्‍त करने में असफल रहे हैं। इससे पहले उपराज्‍यपाल तमिलसाई सौन्‍दराजन ने श्री नारायणसामी से सदन में अपना बहुमत साबित करने को कहा था।

5. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पीडीपी का फिर से अध्यक्ष चुना गया

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी-पीडीपी का फिर से अध्यक्ष चुना गया है। यह घोषणा पार्टी के ट्विटर हैंडल के माध्यम से की गई। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से घोषणा की कि महबूबा मुफ्ती को तीन साल की अवधि के लिए जम्‍मू कश्‍मीर-पीडीपी अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से फिर से चुना गया।

6. उपराष्ट्रपति ने NTR पर राजनीतिक जीवनी मावरिक मसीहाका विमोचन किया

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश कंडुला द्वारा लिखित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामा राव पर एक राजनीतिक जीवनी ‘मावरिक मसीहा’ का विमोचन किया हैं। एनटीआर को ’वैकल्पिक राजनीति’ के शीर्ष अग्रदूतों में स्थान दिया गया था। राजनीति में उनका प्रवेश और क्षेत्रीय पार्टी के लगभग नौ महीनों के भीतर ‘नाटकीय’ सफलता ने राष्ट्रीय राजनीति को एक नई दिशा दी।

7. असम सीएम ने रखी पूर्वी भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय की नींव

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम में दर्रांग जिले में पूर्वी भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय की नींव रखी। अत्याधुनिक कौशल विश्वविद्यालय 1,000 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ बनाया जाएगा। यह 12 विषयों में 10,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय के 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसका जर्मनी, ताइवान, दक्षिण कोरिया, इज़राइल, जापान, इंग्लैंड जैसे देशों के साथ “समझौता” होगा।

8. भारत ने मालदीव के लिए रक्षा क्षेत्र में 5 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किये

भारत ने अपनी समुद्री सीमा के पड़ोसी देश मालदीव के चौतरफा विकास और सुरक्षा के प्रति वचनबद्धता दोहराते हुए उसके लिए रक्षा क्षेत्र में पांच करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्‍ताक्षर किये हैं। इस समझौते से समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में क्षमता निर्माण में मदद मिलेगी। रक्षा परियोजनाओं के लिए ऋण समझौते पर मालदीव के वित्‍त मंत्रालय और भारत के निर्यात आयात बैंक के बीच हस्‍ताक्षर हुए। इस ऋण से हिन्‍द महासागर में रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण मालदीव में समुद्री क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के रक्षामंत्री मारिया दीदी के साथ यूटीएफ हार्बर परियोजना समझौते पर भी हस्‍ताक्षर किये। इस समझौते से मालदीव की तटरक्षक क्षमता मजबूत होगी तथा क्षेत्र मानवीय सहायता तथा आपदा राहत के प्रयास सुगम होंग।

9. पर्यटन मंत्री अतुल्य भारत मेगा होमस्टे विकास और प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे

संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल दार्जिलिंग में तीन दिन के अतुल्य भारत मेगा होमस्टे विकास और प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिले में होमस्टे का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। इऩ दोनों पसंददीदा हिलस्टेशनों पर होमस्टे पर्यटन में स्थानीय समुदाय की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि इस कार्यशाला में साढ़े चार सौ होमस्टे मालिकों को आतिथ्य सेवा के विभिन्न पहलुओं में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कार्यशाला का आयोजन आई.आई.ए.एस. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट निशुल्क कर रहा है। इस पहल से स्थानीय समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ ग्रामीण विकास को बढा़वा मिलेगा।

10. L&T ने भारतीय सेना को सौंपा 100 वां K9 वज्र होवित्जर

सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवाने ने गुजरात के हजीरा में बख्तरबंद सिस्टम कॉम्प्लेक्स में लार्सन एंड टुब्रो (L & T) द्वारा निर्मित 100वां K9 वज्र ट्रैक स्व-चालित होवित्जर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। L&T ने मई 2017 में तय किए गए अनुबंध के तहत सभी होवित्जर की डिलीवरी तय समय से पहले पूरी कर ली थी। K9 वज्र कार्यक्रम में संबद्ध इंजीनियरिंग सहायता पैकेज के साथ 100 होवित्जर की डिलीवरी शामिल है, जिसमें पुर्जों, सिस्टम प्रलेखन और प्रशिक्षण शामिल हैं। इसमें होवित्जर को अपने परिचालन जीवन चक्र के दौरान समर्थन करने के लिए सेना के आधार कार्यशाला में प्रौद्योगिकी के रखरखाव का स्थानांतरण भी शामिल है।