मंत्रिमंडल ने भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दी

0
188

राष्ट्रीय न्यूज

1.मंत्रिमंडल ने भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दी :-

इस परियोजना में करोंद सर्कल से एम्स तक और भदभदा चौराहे से रत्नागिरि तिराहा तक दो रेल गलियारे बनाए जायेंगे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत करोंद सर्कल से एम्स तक और भदभदा चौराहे से रत्नागिरि तिराहा तक दो रेल गलियारे बनाए जायेंगे, जिनकी कुल लम्बाई 27.87 किलोमीटर होगी। इनमें से करोंद सर्कल से एम्स गलियारा 14.99 किलोमीटर और भदभदा चौराहे से रत्नागिरि तिराहा गलियारा 12.88 किलोमीटर का होगा। ये गलियारे भोपाल के प्रमुख इलाकों को जोड़ेगें।

विवरण :

करोंद सर्कल से एम्स के बीच बनने वाली मेट्रो रेल लाइन ज्यादातर हिस्सों में जमीन से ऊपर (एलिवेटेड) होगी।

केवल भोपाल रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के पास का इसका हिस्सा भूमिगत रहेगा। इस रेल मार्ग पर 16 स्टेशन होंगे। जिनमें से 14 जमीन से ऊपर और 2 भूमिगत होंगे।

भदभदा चौराहे से रत्नागिरि तिराहे के बीच की मेट्रो लाइन पर 14 स्टेशन होंगे जो सभी जमीन से ऊपर बने होंगे

शहर की आबादी वाले इलाकों में यह रेल परियोजना वहनीय, भरोसेमंद, सुरक्षित और निर्बाध परिवहन सेवा उपलब्ध कराएगी। जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी, यात्रा समय में बचत होगी, ऊर्जा की खपत और प्रदूषण घटेगा तथा टिकाऊ विकास के लिए शहरी विस्तार और भूमि के इस्तेमाल को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा।

इस परियोजना पर अनुमानित 6941.40 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। यह परियोजना 4 वर्ष में पूरी होगी।

लाभ :

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना से भोपाल की 23 लाख की घनी आबादी वाले क्षेत्र प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। परियोजना के तहत बनाए जाने वाले दोनों रेल गलियारे बहु-मॉडल वाले होंगे जो रेलवे स्टेशनों से जुड़े होंगे। इन मेट्रो रेल स्टेशनों के लिए फीडर बस सेवा नेटवर्क उपलब्ध होगी। यह मेट्रो रेल परियोजना यात्री भाड़े के अलावा किराये और विज्ञापनों तथा वीसीएफ के जरिये भी राजस्व जुटाएगी।मेट्रो रेल गलियारे के आस-पास के इलाकों को इस परियोजना से काफी फायदा मिलेगा। इन इलाकों के लोग शहर के विभिन्न हिस्सों तक आने-जाने के लिए मेट्रो रेल सेवा का लाभ ले सकेंगे।  करोंद से एम्स के बीच की मेट्रो रेल लाइन शहर के मध्य भाग से गुजरते हुए घनी आबादी वाले इलाकों को बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों और एम्स से जोड़ेगी। भदभदा से रत्नागिरि के बीच बनने वाली रेल लाइन भोपाल के पास निर्माणाधीन स्मार्ट शहर के इलाकों को बीएफआईईएल और उसके आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ेगी। यह मेट्रो रेल परियोजना पर्यावरण अनुकूल और टिकाउ सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराएगी।

 परियोजना प्रगति :

परियोजना को लागू करने के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के नाम से एक अलग कंपनी का गठन किया गया है।

परियोजना के लिए वित्त पोषण केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से समान आधार पर किया जाएगा। कुछ हिस्सा यूरोपीय निवेश बैंक की ओर से भी दिया जाएगा।

परियोजना के लिए मैसर्स डी बी इंजीनियरिंग एडं कन्सलटिंग जीएनबीएच और मैसर्स लुइस बरजर एसएएस मैसर्स जियो डेटा इंजीनियरिंग कंपनियों के समूह को सलाहकार कंपनी बनाया गया है। परियोजना के पहले सिविल कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

 

2.प्रधानमंत्री को नीतिगत नेतृत्व क्षमता के लिए चैम्पियन्स ऑफ द अर्थ अवार्ड 2018’ से सम्मानित किया गया
जलवायु एवं आपदा का संस्कृति से सीधा संबंध हैः प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने यह अवार्ड भारतीय शाश्वत मूल्यों को समर्पित किया हैः डॉ. हर्षवर्धन:-

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नई दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र में नीतिगत नेतृत्व क्षमता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ‘चैम्पियन्स ऑफ द अर्थ अवार्ड 2018’ से सम्मानित किया।

इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के कार्यकारी निदेशक, श्री एरिक सोल्हिम, विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज और वन, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मामलों के राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार उन सभी अनजान लोगों के लिए है, जोवर्षों से दूरस्थ इलाकों

पर्वतीय क्षेत्रों और जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत हैं। उन्होंने जोर देकर

कहा कि यह पुरस्कार भारत की सतत, नई, शाश्वत और प्राचीन परंपरा के लिए सम्मान हैऔर सतत ऊर्जा के लिए हमारी

प्रतिबद्धता का परिचायक है। उन्होंने अन्य श्रेणियों में पुरस्कारसे सम्मानित अन्य लोगों को भी बधाई दी

श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि जलवायु औरआपदा का संस्कृति से सीधा संबंध है और जब तक जलवायु से जुड़े सरोकार

हमारी संस्कृतिका हिस्सा नहीं बन जाते, आपदाओं से बचना कठिन होगा।

यह कहते हुए कि विश्व भर मेंआज पर्यावरण के प्रति भारत की संवेदनशीलता को महत्व दिया जा रहा है।

उन्होंने पर्यावरणसंरक्षण की आदत को अपनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों कोसंवेदनशील बनाने

के लिए स्वच्छ वायु अभियान की चर्चा की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अनेक नीतियां और कार्यक्रम शुरू किए हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय त्याग परंपरा को ध्यान में रखते हुए पहले ही यह घोषणा कर दी है कि उन्होंने यह पुरस्कार भारतीय शाश्वत मूल्यों को समर्पित किया है।

 

3.राफाल बहुत अच्‍छा विमान है और इसके आने से उप महाद्वीप की स्थिति बदल जायेगी: एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ:-

वायुसेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल बी0 एस0 धनोआ ने कहा है कि राफाल बहुत अच्‍छा विमान है और इसके आने से उप महाद्वीप की स्थिति बदल जायेगी। नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में वायुसेना अध्‍यक्ष ने कहा कि राफाल सौदे के हमारे लिए अनेक फायदे हैं। उन्‍होंने कहा कि इस सौदे से  हमें बढि़या पैकेज और कई लाभ मिले हैं।

वायुसेना अध्‍यक्ष ने कहा कि दस्‍सु कम्‍पनी को ही इस सौदे के ऑफसेट भागीदार और सरकार का चयन करना था। इसमें भारतीय वायुसेना की कोई भूमिका नहीं थी।

 

4. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन भविष्य में ऊर्जा का प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता होगा और ओपेक का स्थान लेगा:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी:-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन भविष्य में दुनिया के लिये ऊर्जा का प्रमुख आपूर्तिकर्ता होगा और पैट्रोलियम आयात करने वाले देशों के संगठन ओपेक की जगह लेगा।   नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के पहले सम्मलेन का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने कहा –“मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि दुनिया की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जो भूमिका आज ओपेक निभा रहा है वही भूमिका आने वाले समय में इन्टरनेशनल सोलर एलाइन्स आइएसए की होने वाली है। जो रौल आज तेल के कूओं का है वही रौल भविष्य में सूर्य की किरणों का होने वाला है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा आपूर्ति के मामले में भौगोलिक सीमाओं का कोई बंधन नहीं होना चाहिये और एक विश्व, एक सूर्य, एक ग्रिड के सिद्धांत पर काम होना चाहिये।

श्री मोदी ने कहा कि भारत 2030 तक 40 प्रतिशत बिजली गैर जीवाष्म वाले ईंधनों से उत्पादित करेगा। श्री मोदी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में भारत में स्वच्छ ऊर्जा में 42 अरब डॉलर का निवेश किया गया है। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव अन्तोनियो गुतरश ने कहा कि हम भारत में ही नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल देखेंगे और सौर ऊर्जा इस क्रांति का केन्द्र होगा।

 

5.स्मार्ट सिटी में नहीं कुतुबखाना ओवरब्रिज का प्रस्ताव:-

व्यापारियों के विरोध का सबब बने कुतुबखाना पर प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। महापौर डॉ. उमेश गौतम इस पुल को स्मार्ट सिटी का हिस्सा बताकर सेतु निगम से प्रस्ताव तैयार करा रहे हैं। अब अगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की बात करें तो उसमें पुल या इस तरह का कोई दूसरा नया निर्माण नहीं कराया जा सकता। खास बात यह है कि प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए बनी बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन एवं कमिश्नर रणवीर प्रसाद की जानकारी में भी पुल का प्रस्ताव नहीं है। फिर भी सेतु निगम महापौर के कहने पर प्रस्ताव बनाने के लिए सर्वे कर रहा है।

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत कोतवाली से कोहाड़ापीर चौराहे तक ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने सेतु निगम को प्रोजेक्ट तैयार करने को प्रस्ताव दिया है। इसके बाद सेतु निगम की टीम ने मौके पर निरीक्षण कर पुल निर्माण की संभावनाएं भी तलाश की। पुल निर्माण के लिए आवश्यक जगह देखी जा रही है। घंटाघर चौराहे के पास पुल को मोड़ने में कुछ दिक्कत हो सकती है। कई जगह पुल मकानों से काफी सटा होगा। करीब 45 करोड़ रुपये होंगे खर्च

कोतवाली से शुरू होकर कुतुबखाना चौराहे से कोहाड़ापीर चौराहे के ऊपर प्रस्तावित ओवरब्रिज की लंबाई करीब 1600 मीटर होगी। टू लेन के इस पुल में करीब 45 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट के अनुसार करीब एक हजार मीटर लंबाई के पुल निर्माण में करीब 30 करोड़ का खर्च आता है। इसके आधार पर यहां पुल निर्माण में करीब 45 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। श्यामगंज ओवरब्रिज का एस्टीमेट भी करीब तीस करोड़ रुपये था।

 

अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज

1.श्रीलंका और चीन में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया:-

वर्षभर चलने वाले महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में पड़ोसी देश श्रीलंका और चीन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग में महात्मा गांधी के श्रीलंका दौरे पर लिखी पुस्तक का अनावरण किया गया। इस मौके पर संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. महात्मा गांधी की जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शायद ही कोई ऐसा कोना होगा जहां पूज्य बापू को याद न किया जा रहा हो। महात्मा गांधी के विचारों को कई देशों ने अपनी शासन व्यवस्था का अंग बनाया है।

महात्‍मा गांधी की जयंती मनाने के लिए चीन में पेइचिंग के चाओयांग पार्क में सभी वर्गों के लोग एकत्र हुए। चीन में भारतीय दूतावास के सांस्‍कृतिक दल ने गांधी जी के सर्वाधिक प्रिय भजन गाए और स्‍कूली बच्‍चों ने गांधी सूक्तियां सुनाई।

चीन के प्रसिद्ध शिल्पकार युआन शिकुन द्वारा बनाई गई गांधी की प्रतिमा 2005 में चाओयांग पार्क में स्थापित की गई थी। गांधी के प्रशंसक यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आते हैं।

 

2.इराक़ की संसद ने वरिष्ठ कुर्द नेता बरहम सालेह को देश का नया राष्ट्रपति चुना:-

इराक़ की संसद ने पैट्रियॉटिक यूनियन ऑफ कुर्दिस्तान के वरिष्ठ कुर्द नेता बरहम सालेह को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। नये राष्ट्रपति ने शिया नेता आदिल अब्दुल मेहदी को देश का नया प्रधानमंत्री घोषित किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय चुनाव के लगभग पांच महीने बाद नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। सरकारी टेलीविजन ने बताया कि राष्ट्रपति के चयन के लिये कल संसद में हुए मतदान में बरहम सालेह को 273 सांसदों में से 220 के वोट मिले।

इराक़ में 12 मई को चुनाव हुए थे। मनोनीत प्रधानमंत्री को 30 दिन के भीतर अपने मंत्रिमंडल की सूची संसद को सौंपनी है।

 

खेल न्यूज

1.सैफ फुटबॉल अंडर 18 टूर्नामेंट में महिला खिलाडि़यों के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल से होगा:-

18 वर्ष से कम आयु की महिला खिलाडि़यों की दक्षिण एशियाई फुटबॉल प्रतियेागिता के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल से होगा। भूटान में थिम्‍पू में भारत ने अपने ग्रुप मैच में मालदीव को 8 गोल से हराया। मालदीव की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।

दूसरे सेमीफाइनल में बंगलादेश का मुकाबला भूटान से होना है। फाइनल मैच रविवार को खेला जायेगा।

 

2.अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को 51 रन से हराकर भारत सेमीफाइनल में:-

Image result for अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को 51 रन से हराकर भारत सेमीफाइनल में

अंडर-19 एशियाकप क्रिकेट टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को 51 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत का मुकाबला बंगलादेश से होगा। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 221 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की टीम 45.4 ओवरों में 170 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 92 और आयुष बदोनी ने 65 रन बनाए।

 

3.मुश्ताक अहमद बनें हॉकी इंडिया के अध्यक्ष:-

हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक को आठवें हॉकी इंडिया कांग्रेस और पदाधिकारियों के चुनावों के बाद खेल की राष्ट्रीय संस्था हॉकी इंडिया(एचआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

मुश्ताक इससे पहले हॉकी इंडिया के महासचिव के पद पर कार्यरत थे और अब निवर्तमान अध्यक्ष राजिन्दर सिंह की जगह पदभार संभालेंगे। निर्विरोध चुने गये मुश्ताक का अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल से प्रभावी होगा।

 

बाजार न्यूज

1.सेंसेक्स टुडे: बाजार में फिर गिरावटसेंसेक्स 200 पॉइंट गिरानिफ्टी भी नीचे:-

Image result for सेंसेक्स टुडे: बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 200 पॉइंट गिरा, निफ्टी भी नीचे

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।  गांधी जयंती की वजह से बाजार बंद रहने के बाद बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। इसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नीचे गिरे। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 200 पॉइंट नीचे गिरकर 36300 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 10943 पर रहा।  आज कच्चे तेल की कीमत फिर बढ़ने की वजह से ऑइल मार्केटिंग कंपनियां घाटे में दिखीं। दिन की शुरुआत में यस बैंक, सनफार्मा, ओनजीसी,एचडीएफसी हरे निशान पर खुले थे। वहीं, आईटीसी, टीसीएस, रिलायंस, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, हीरो मोटर, भारती एयरटेल, मारुती, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक आदि घाटे में थे।

 

2. सिडबी ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर उद्यमशीलता जागरूकता अभियान- उद्यम अभिलाषा की शुरूआत की:-

भारतीय लघु उद्यम विकास बैंक- सिडबी ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर उद्यमशीलता जागरूकता अभियान- उद्यम अभिलाषा की शुरूआत की है। इसके तहत नीति आयोग 28 राज्‍यों में, 115 जिलों में 15 हजार युवाओं को उद्यमशीलता का प्रशिक्षण देने के लिए चुनेगा। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सिडबी इन जिलों में महत्‍वपूर्ण बदलाव लाने में सहयोग करेगा। छह दिनों तक चलने वाला यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा।