Talent Hunt Answers 5/07/2018

0
72
  1. विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण किस वर्ष तक भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को 2.8% तक का नुकसान हो सकता है?

a. 2050

b. 2060

c. 2080

d.  2020

ANSWER – a. 2050

विवरण: विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण साल 2050 तक भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को 2.8% तक का नुकसान हो सकता है.

 

  1. स्विट्ज़रलैंड के ‘स्विस नैशनल बैंक’ द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 2017 में स्विस बैंकों में जमा रकम के मामले में भारत कितने पायदान पर पहुंच गया?

a. 72वें

b. 73वें

c.  83वें

d. 93वें

 

ANSWER – b. 73वें

विवरण: स्विट्ज़रलैंड के ‘स्विस नैशनल बैंक’ द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 2017 में स्विस बैंकों में जमा रकम के मामले में भारत 73वें पायदान पर पहुंच गया जबकि एक साल पहले इस सूची में वह 88वें स्थान पर था.

 

  1. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा 30 जून 2018 से बढ़ाकर कब तक कर दी है?

a. 30 मार्च 2020

b. 30 मार्च 2022

c. 31 मार्च 2019

d . 31 मार्च 2021

ANSWER – c. 31 मार्च 2019

विवरण: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा 30 जून 2018 से बढ़ाकर 31 मार्च 2019 तक कर दी है.

 

  1. जीएसटी दिवस के रूप में निम्न में से किस दिन को नामित किया गया?

a. 1 जून

b. 1 जुलाई

c. 2 नवंबर

d. इनमें से कोई नहीं

ANSWER – b. 1 जुलाई

विवरण: जीएसटी को एक साल पूरा होने पर वित्त् मंत्रालय ने घोषणा की है कि सरकार 1 जुलाई 2018 को ‘जीएसटी दिवस’ के रूप में मनाएगी.

 

  1. निम्नलिखित में से किस देश ने अमेरिकी उत्पादों के आयात पर शुल्क बढ़ाया है?

a. मेक्सिको

b. चीन

c.  नेपाल

d. कनाडा

ANSWER – d. कनाडा

विवरण: कनाडा ने अमेरिका के 12.6 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगाने की घोषणा की है. इसके अलावा कनाडा ने इस्पात और एल्युमीनियम क्षेत्र और 33,500 श्रृमिकों की मदद के लिए दो अरब कनाडा डॉलर देने की भी घोषणा की है.