भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो दूसरा चंद्रयान अगले वर्ष मार्च तक प्रक्षेपित करेगा

0
247

CURRENT GK

1.गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार चरम पर :-

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार चरम पर है। प्रचार में अब केवल तीन दिन रह गए हैं। राजनीतिक दलों के प्रमुख प्रचारक मतदाताओं को लुभाने में जी-जान से लगे हुए हैं। पालनपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्रओ मोदी ने कांग्रेस के इस आरोप का खंडन किया कि भारतीय जनता पार्टी अमीरों की पार्टी है और उसका गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में यूपीए के दस वर्षों के कार्यकाल के विपरीत आम लोगों को अधिक पद्म सम्मापन प्रदान किये हैं।

 

2.सरकार दिव्यां्गों को शीघ्र सर्वव्यापक पहचान पत्र जारी करेगी, जो सरकारी योजनाओं और आरक्षण के लिये देशभर में मान्य  होगी :-

केंद्रीय सामाजिक न्याीय और अधिकारिता राज्ये मंत्री कृष्णप पाल गुर्जर ने कहा है कि सरकार दिव्यां गों को जल्द् ही सर्वव्यापक पहचान पत्र जारी करेगी जो समूचे भारत में मान्य् होगा। अभी किसी एक राज्यै द्वारा जारी पहचान पत्र अन्यव राज्यत में मान्यू नहीं होता, जिससे दिव्यांगों को विभिन्नe सरकारी योजनाओं और आरक्षण का लाभ पाने में असुविधा होती है। श्री गुर्जर ने कल हरियाणा के झज्जतर में दिव्यांयग जनों को निशुल्कच सहायक उपकरण वितरित करने के लिए आयोजित एक शिविर में यह बात कही। उन्होंमने कहा कि पिछले तीन वर्षों में दिव्यां गजनों के लिए पूरे देश में लगभग साढ़े पांच हज़ार ऐसे शिविर आयोजित किए गए हैं।

 

3.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो दूसरा चंद्रयान अगले वर्ष मार्च तक प्रक्षेपित करेगा :-

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो अगले साल की पहली तिमाही में चन्द्रयान-द्वितीय प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने ट्वीटर पर कहा कि इसका प्रक्षेपण अगले साल की पहली तिमाही में किया जाएगा। इसरो के अध्यक्ष डॉ. किरन कुमार ने पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की है। भारत का यह दूसरा चन्द्र अभियान होगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के गौरवशाली इतिहास में एक और नया अध्याकय जुड़ने जा रहा है। इसरो अगले वर्ष की शुरूआत में अपने चंद्रयान-2 प्रक्षेपित करेगा। चंद्रयान-2 में एक आरबिटर होगा जो चंद्रमा की 100 किलोमीटर की दायरे में चक्करर लगायेगा। इस अभि‍यान में एक रोबर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। यह रोबर महत्व पूर्ण आंकडे एकत्रित करके पृथ्वीक पर भेजेगा।

 

4.नेपाल में संसदीय चुनावों में वामपंथी गठबंधन पूर्ण बहुमत की ओर :-

नेपाल के संसदीय चुनाव के मिल रहे नतीजों के अनुसार वाम गठबंधन स्पष्ट बहुमत की ओर बढ रहा है। 165 सदस्यों के निचले सदन के लिए 77 सीटों के अब तक नतीजे मिले हैं। वाम गठबंधन ने इनमें से 61 पर जीत हासिल की है और वह 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

पूर्व प्रधानमंत्री और नया शक्ति पार्टी-नेपाल के समन्यवक बाबू राम भट्टराई, गोरखा -2 सीट से संसद के लिए चुन लिए गए हैं। नेपाल में करीब दो दशक बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की आशा है। अब तक सीपीएम एमाले 45 और उसकी सहयोगी सीपीएन माओवादी केन्द्र 16 सीटें जीत चुकी है।

सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस सिर्फ आठ स्थान ही हासिल कर पायी है। मधेशी की दो प्रमुख पार्टियां संघीय समाजवादी फोरम-नेपाल और राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल ने तीन-तीन सीटे जीती है। प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेसी अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा डडेलधुरा से  चुनाव जीत गये हैं। सात प्रांतों में विधानसभाओं की 330 सीटों में से 108 के परि‍णाम भी घोषित हो चुके हैं।

वाम गठबंधन को 83, नेपाली कांग्रेस को 14 और अन्य को 11 पर जीत मिली है। नेपाल के निचले सदन और 7 प्रांतीय विधानसभाओं के लिए दो चरणों में 26 नवंबर और 7 दिसंबर को मतदान कराया गया था।

 

5.भारत वासेनार व्यवस्था में शामिल। विदेश मंत्री सुषमा स्व राज ने इसे एक और राजनयिक सफलता बताया :-

भारत, शस्त्र निर्यात नियंत्रण की अंतर्राष्ट्रीय वासेनार व्यवस्था में शामिल हो गया है। इस सदस्यता से देश के रक्षा और अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी हासिल करने में मदद मिल सकेगी।

भारत इस व्यवस्था का 42वां सदस्य देश बना है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सदस्यल देशों के समर्थन के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता पिछले वर्ष मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था में शामिल होने के बाद भारत के लिए एक और राजनयिक सफलता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इसमें भारत का शामिल होना परस्पर लाभकारी साबित होगा तथा अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और परमाणु अप्रसार का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर न होने के बावजूद व्यवस्था में भारत के शामिल होने से परमाणु अप्रसार क्षेत्र में इसका योगदान बढ़ेगा।

 

6.येरुशलम पर अमरीकी फैसले के बाद इस्राइल में हिंसा और विरोध प्रदर्शन :-

येरुशलम को इस्राइल की राजधानी घोषित करने के अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के फैसले के बाद भड़की हिंसा में कल फलस्तीनी रॉकेट हमलों और इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम दो लोग मारे गए। अमरीका इस घोषणा के बाद अलग-थलग पड़ गया है। सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में अमरीका के कई समर्थक देशों ने श्री ट्रम्प के फैसले की आलोचना की।

 

7.मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और वर्षा का अनुमान व्यक्त किया :-

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कल भारी बर्फबारी और वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों में भी भारी वर्षा हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के पश्चिमी भागों में ओले पड़ने की भी आशंका है।

 

8.आसियान-भारत संपर्क शिखर सम्मेलन सोमवार से नई दिल्ली में :-

आसियान-भारत संपर्क शिखर सम्मेलन सोमवार से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। दो दिन के इस सम्मेलन का मुख्य विषय है- 21वीं सदी में एशिया के लिये डिजिटल और भौतिक संपर्क सुविधा संवर्धन।सम्मेलन में सड़क, परिवहन और राजमार्ग तथा पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और विदेश राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह और एम जे अकबर भी शामिल होंगे।

 

9.प्रवर्तन निदेशालय ने पनामा पेपर्स मामले में दस करोड़ 35 लाख रुपए के म्यूचुअल फंड जब्त किए :-

प्रवर्तन निदेशालय ने पनामा पेपर्स मामले में दस करोड़ 35 लाख रुपए के म्यूचुअल फंड जब्त किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम की धारा 37 ए के तहत व्हाइटफील्ड कैमटैक प्राइवेट लिमिटेड के म्यूचुअल फंड जब्त किए गए हैं। यह कम्पनी कारोबारी तथा आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष चिरायु अमीन और उसके परिवार की है। इनके नाम पनामा पेपर्स मामले में सामने आए हैं।

 

10.दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की दिशा बदली, तूफान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की तरफ बढ़ा :-

दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की दिशा बदल गई है। यह अब पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। इस समय तूफान ओडिशा में गोपालपुर बंदरगाह से 150 किलोमीटर दूर है। इसके असर से आज और कल तटीय और उत्तरी ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। किसान धान और सब्जियों की फसल को लेकर चिंतित हैं।