श्री वेंकैया नायडू ने ‘स्थानीय स्वशासन में आधी आबादी’ पुस्तक का लोकार्पण किया

0
225

CURRENT GK

1.कंबोडिया के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान जिन समझौता ज्ञापनों/समझौतों पर हस्ताक्षर हुए उनकी सूची (27 जनवरी, 2018) :-

संख्या समझौता/समझौता ज्ञापन/संधि और समझौते का उद्देश्य मंत्री का नाम/भारत और कंबोडिया की ओर से समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान करने वाले अधिकारियों के नाम
1. 2018 से 2022 के बीच कंबोडिया के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम। सीईपी के तहत भारत और कंबोडिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन और आपसी संबंधों को सुदृढ़ करना। भारतीय पक्षः

डॉ. महेश शर्मा,

संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

भारत सरकार

कंबोडिया पक्षः

श्रीमती फोउरंग सकोना

संस्कृति और ललितकला मंत्री

कंबोडिया सरकार

2. एक्ज़िम बैंक, भारत सरकार और कंबोडिया सरकार के बीच क्रेडिट लाइन समझौता। इसके तहत 36.92 मिलियन डॉलर की स्टंग सवा हब जल संसाधन विकास परियोजना को ऋण मुहैया कराया जाएगा। भारतीय पक्षः

श्रीमती प्रीती सरन, सचिव (पूर्व)

विदेश मंत्रालय

कंबोडिया पक्षः

श्री फान फल्ला, अवर सचिव,

अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्रालय

कंबोडिया सरकार

3. आपराधिक मामलों में परस्पर कानूनी सहयोग। इसका उद्देश्य आपराधिक मामलों में विधिक सहयोग के जरिए दोनों देशों के बीच अपराध को रोकने, जांच और आपराधिक मामलों में अभियोग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। भारतीय पक्षः

श्रीमती प्रीती सरन, सचिव (पूर्व)

विदेश मंत्रालय

कंबोडिया पक्षः

श्री सियेंग लाप्रेस, सलाहकार,

अंतर्राष्ट्रीय अपराध के प्रभारी,

गृह मंत्रालय

कंबोडिया सरकार

4. आपसी सहयोग के जरिए मानव तस्करी को रोकने के लिए समझौता ज्ञापन। इसके तहत मानव तस्करी से जुड़े अपराधों की रोकथाम, मदद और पीड़ितों की स्वदेश वापसी के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ाना। भारतीय पक्षः

श्रीमती प्रीती सरन, सचिव (पूर्व)

विदेश मंत्रालय

कंबोडिया पक्षः

श्रीमती चो बुन ऐंग, सचिव,

गृह मंत्रालय (मानव तस्करी)

कंबोडिया सरकार

 

2.जम्मू-कश्मीर छात्र विनिमय कार्यक्रम ‘मैत्री यात्रा’ संपन्न हुआ :-

जम्मू -कश्मीतर छात्र विनिमय कार्यक्रम ‘मैत्री यात्रा’ का समापन समारोह आज राष्ट्रीमय बाल भवन में संपन्नर हो गया। छात्र विनिमय कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जम्मू-कश्मीआर के नौजवानों को भारत के विभिन्नि भागों की संस्कृआति, भाषा और विकास गाथाओं से अवगत कराने के लिए आयोजित किया गया। केन्द्रीरय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर समारोह में मुख्यर अतिथि थे। मानव संसाधन राज्यि मंत्री डॉ. सत्यनपाल सिंह और जम्मूी-कश्मीसर के शिक्षा मंत्री श्री सैयद मुहम्मेनद अल्तािफ बुखारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री जावड़ेकर ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य  जम्मूह-कश्मीगर के युवाओं को बाकी देश से जोड़ना है और भाईचारे तथा सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंाने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा‍ लेने, सीखने और एक-दूसरे के साथ जानकारियों को साझा करने के लिए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्हों ने कश्मीसरी दोस्तों  के ठहरने लिए अपनी कक्षाएं खाली करके ‘अतिथि देवो भव’ की सच्चीा भावना प्रदर्शित करने वाले राष्ट्री य बाल भवन के विद्यार्थियों की सराहना की।

 

3.आरपीएफ/आरपीएसएफ जवानों को असाधारण सेवाओं के लिए राष्ट्रनपति का पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक :-

गणतंत्र दिवस, 2018 के अवसर पर भारत के राष्ट्रकपति ने निम्ननलिखित आरपीएफ/आरपीएसएफ जवानों को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए राष्ट्रदपति के पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्माआनित किया है।

आधारण सेवाओं के लिए राष्ट्र्पति का पुलिस पदक :

  1.  श्री राजेन्द‍र कुमार मलिक, आईजी और सीएससी/डब्यू पु सी रेलवे को दिया गया है।

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक निम्नरलिखित को देने का फैसला किया गया है :

  1.  श्री सुमति शान्डिल्यन, डीआईजी/एमएसी रेलवे बोर्ड
  2.  श्री आलोक बोहरा, उप सीएससी/पश्चिमी रेलवे
  3.  श्री राकेश कुमार पांडे, एएससी/पश्चिमी रेलवे
  4.  श्री के.पी. जेम्सए, सहायक कमांडेंट/7बीएन/आरपीएसएफ
  5.  श्री शीरीश सदानंद डेंगे, सब इंस्पेशक्टहर/सेंट्रल रेलवे
  6.  श्री धनराज गोमाजी मेशराम, हैड कांस्टेचबल/सेंट्रल रेलवे
  7.  श्री नंदलाल, हैड कांस्टे्बल/उत्तसर-पश्चिमी रेलवे
  8.  श्री साधु राम सीदर, हैड कांस्टेसबल/एसईसीआर
  9.  श्री तरुण कुमार पान, हैड कांस्टेसबल/पूर्वी रेलवे
  10. श्री स्वशपन नायक, हैड कांस्टेसबल/पूर्वी रेलवे
  11. श्री ओम प्रकाश रावत, इंस्पेडक्टटर/उत्तेर रेलवे
  12. श्री जयचंद शर्मा, सहायक सब इंस्पेेक्टेर/उत्तेर रेलवे
  13.  श्री प्रदीप कुमार गुप्तास, डीआईजी (प्रशिक्षण)/जेआर आरपीएफ अकादमी, लखनऊ  

 

4.श्री वेंकैया नायडू ने ‘स्थानीय स्वीशासन में आधी आबादी’ पुस्तिक का लोकार्पण किया :-

उपराष्ट्र्पति श्री एम.वेंकैया नायडू ने कहा है कि हमें अच्छीद जन केन्द्रित नीतियां बनाने के लिए कठिन प्रयोगआधारित शोध की आवश्य्कता है। उपराष्ट्रकपति आज नई दिल्लीआ में डॉ. साधना पांडे द्वारा लिखित पुस्तैक ‘स्थाजनीय स्वीशासन में आधी आबादी’ का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इन पदों पर निर्वाचित अधिकतर महिलाएं 26-36 वर्ष की आयु की हैं, विवाहित है, छोटे परिवारों में रह रही हैं। उन्हों ने माध्येमिक शिक्षा पूरी की है और मध्यीम आय वर्ग से आती है।

सभी उम्र और आयु समूह की महिलाओं ने राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं के आगे बढ़ने के लिए शिक्षा को सबसे महत्वजपूर्ण माना।

युवा पीढ़ी स्वाकस्य् , पर्यावरण, नियोजित मातृत्वआ तथा आर्थिक स्व,तंत्रता जैसे विकास के विषयों पर फोकस करने की आवश्यबकता पर जागरूक दिखी।

युवा पीढ़ी ने आधुनिकता के प्रति अधिक खुलापन दिखाया, लेकिन साथ ही साथ यह भी कहा कि अतीत को नहीं भूलना चाहिए। अधिकतर महिलाओं ने माना कि समाज में पुरूषों का प्रभुत्व  बना हुआ है।

अधिकतर महिलाओं ने जागरूकता बढ़ाने के लिए रेडियो और टेलीविजन के महत्व  को स्वीअकार किया, लेकिन यह महसूस भी किया कि कुछ फिल्मेंप युवा दर्शकों के लिए उचित नहीं हैं।

महिलाओं में पुरूष के साथ-साथ आगे बढ़ने की नई संभावनाओं को लेकर जागरूकता दिखी।

सामान्य  धारणा यह थी कि अधिकारियों और राजनीतिक लोगों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए और अधिक काम किया जाना चाहिए।

 

5.विश्व में नारियल उत्पादन और उत्पादकता में भारत अग्रणी देश है: श्री राधा मोहन सिंह :-

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि बिहार में नारियल विकास बोर्ड की प्रमुख योजनायें नारियल के उत्पादन, उत्पादकता, नारियल उत्पादों के प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन, विपणन एवं निर्यात बढ़ाने में ज़ोर दे रही हैं। कृषि मंत्री ने यह बात आज पटना मेंकेंद्र सरकार के अधीन नारियल विकास बोर्ड के किसान प्रशिक्षण केंद्र एवं क्षेत्रीय कार्यालय भवन के लोकार्पण के अवसर पर कही।

श्री सिंह ने बताया कि विश्व में नारियल उत्पादन और उत्पादकता में भारत अग्रणी देश है। हमारा वार्षिक नारियल उत्पादन 20.82 लाख हेक्टर से 2395 करोड़ नारियल है और उत्पादकता प्रति हेक्टर 11505 नारियल है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में नारियल का योगदान करीब 27900 करोड़ रुपए है। वर्ष 2016-17 में हमारे देश से 2084 करोड़ रुपए मूल्य के नारियल उत्पादों का निर्यात किया गया है। हमारे देश में एक करोड़ से अधिक लोग अपनी जीविका चलाने के लिए इस फसल पर निर्भर करते हैं। नारियल विकास बोर्ड का लक्ष्य है कि नारियल किसानों को नारियल के उत्पादन, प्रक्रमण, विपणन और नारियल एवं मूल्य वर्धित उत्पादों के निर्यात में सहायता देकर भारत को नारियल के उत्पादन, उत्पादकता, प्रसंस्करण एवं निर्यात में अग्रणी बनाना।

 

  1. विजय गोखले ने विदेश सचिव का संभाला पदभार, एस जयशंकर की ली जगह :-

डोकलाम विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले राजनयिक विजय केशव गोखले  विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एस जयशंकर का स्थान लिया है। भारतीय विदेश सेवा के 1981 बैच के अधिकारी गोखले को चीन से जुड़े मसलों का विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने पिछले साल भारत और चीन की सेनाओं के बीच डोकलाम विवाद को हल कराने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गोखले 20 जनवरी 2016 से 21 अक्तूबर 2017 तक चीन में भारत के राजदूत भी रहे। इसके बाद वे नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय आ गए। एस जयशंकर की जगह पर नियुक्त हुए गोखले का विदेश सचिव के तौर पर दो वर्ष का कार्यकाल होगा।

 

7.एसोचैम की बजट 2018 में मांग, शिक्षा क्षेत्र को रखा जाए GST दायरे से बाहर :-

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (एसोचैम) ने आगामी आम बजट 2018 में शिक्षा क्षेत्र के लिए ज्यादा खर्च और उच्च शिक्षा को वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के दायरे से बाहर रखने की मांग की है।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को लिखे गए पत्र में उद्योग मंडल ने तर्क दिया है कि बाहरी राज्य नियमनों और कैंपस के भीतर उपद्रवों के जोखिमों को देखते हुए उच्च शिक्षा संस्थान न तो नये कर बोझ को वहन कर सकते हैं और न ही इसके एवज में वो फीस में इजाफा कर सकते हैं। देशभर में जीएसटी लागू होने के बाद यह पहला आम बजट होगा। अब समय आ गया है कि शिक्षा क्षेत्र में बार बार संशोधन के चलते आ रही दिक्कतों को ठीक किया जाए।